Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Ayush Mhatre Become Youngest player to got out on 90s Break Prithvi Shaw Record Rishabh Pant Suresh Raina Sai Sudharshan

'बदकिस्मत' आयुष म्हात्रे के नाम ये अनचाहा रिकॉर्ड, पृथ्वी शॉ दूसरे नंबर पर खिसके; लिस्ट में सुरेश रैना और साई सुदर्शन भी

चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज अयुष म्हात्रे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में नर्वस 90s का शिकार बने। वह 94 रन पर आउट हुए। वह IPL में नर्वस 90s में आउट होने वाले अब सबसे युवा बल्लेबाज हैं।

Lokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 4 May 2025 01:04 PM
share Share
Follow Us on
'बदकिस्मत' आयुष म्हात्रे के नाम ये अनचाहा रिकॉर्ड, पृथ्वी शॉ दूसरे नंबर पर खिसके; लिस्ट में सुरेश रैना और साई सुदर्शन भी

चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने शनिवार, 3 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 94 रनों की पारी खेल अपनी प्रतिभा का जौहर पूरी दुनिया को दिखाया। 214 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए म्हात्रे ने मात्र 48 गेंदों पर 9 चौकों और 5 गगनचुंबी छक्कों की मदद से ये पारी खेली। उनको पवेलियन का रास्ता लुंगी एनगिडी ने आउट कर दिखाया। अपने पहले IPL शतक से चूकने के बाद आयुष म्हात्रे काफी निराश होंगे, मगर नर्वस 90s में आउट होकर उन्होंने जो अपने नाम अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज किया उससे जानने के बाद उन्हें और निराशा होगी।

ये भी पढ़ें:धोनी के सम्मान में कोहली ने किया कुछ ऐसा, क्या ये IPL में उनकी आखिरी मुलाकात है?

यह रिकॉर्ड है IPL के इतिहास में नर्वस 90s में आउट होने वाले सबसे युवा बल्लेबाज का। RCB vs CSK मैच से पहले ये रिकॉर्ड पृथ्वी शॉ के नाम था। शॉ 19 साल 141 दिन की उम्र में केकेआर के खिलाफ 99 के निजी स्कोर पर आउट हुए थे। मगर अब यह रिकॉर्ड टूट चुका है और आयुष म्हात्रे लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं।

आयुष म्हात्रे के नाम अब 17 साल 291 दिन की उम्र में IPL के इतिहास में नर्वस 90s में आउट होने वाले सबसे युवा खिलाड़ी का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। बता दें, इस लिस्ट में सुरेश रैना, ऋषभ पंत और साई सुदर्शन जैसे खिलाड़ियों का भी नाम दर्ज है। आईए देखते हैं पूरी लिस्ट-

ये भी पढ़ें:धौलाधार के पहाड़ों के बीच बने स्टेडियम में आज रन बरसेंगे या बॉलर गरजेंगे? जानिए

IPL के इतिहास में नर्वस 90s में आउट होने वाले सबसे युवा खिलाड़ी-

17 साल 291 दिन - आयुष म्हात्रे (94 बनाम आरसीबी)

19 साल 141 दिन - पृथ्वी शॉ (99 बनाम केकेआर)

19 साल 212 दिन - ऋषभ पंत (97 बनाम जीएल)

21 साल 225 दिन - साई सुदर्शन (96 बनाम सीएसके)

22 साल 072 दिन - ईशान किशन (99 बनाम आरसीबी)

22 साल 154 दिन - सुरेश रैना (98 बनाम आरआर)

कैसा रहा RCB बनाम CSK मैच?

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 213 रन बोर्ड पर लगाए। विराट कोहली और जैकब बेथेल ने आरसीबी को तूफानी शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 97 रनों की पार्टनरशिप की। दोनों बल्लेबाजों ने अर्धशतक भी जमाए, मगर उनके आउट होने के बाद मिडिल ऑर्डर बूरी तरह फ्लॉप रहा। अंत में रोमारियो शेफर्ड ने 14 गेंदों पर 53 रनों की तूफानी पारी खेल टीम को 200 के पार पहुंचाया।

इस स्कोर का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आयुष म्हात्रे ने 94 तो रवींद्र जडेजा ने नाबाद 77 रनों की पारी खेली। मगर यह दोनों टीम को जीत नहीं दिला सके। लुंगी एनगिडी 3 विकेट के साथ आरसीबी के सबसे सफल गेंदबाज रहे।

अगला लेखऐप पर पढ़ें