Notification Icon
Hindi Newsछत्तीसगढ़ न्यूज़Transfers started in Chhattisgarh as soon as the code of conduct ended IAS Nilesh became Kanker collector major changes in the police department too

आचार संहित खत्म होते ही छत्तीसगढ़ में ट्रांसफर शुरू,  IAS नीलेश बने कांकेर कलेक्टर, पुलिस विभाग में भी बड़ा फेरदबल 

छत्तीसगढ़ में कांकेर कलेक्टर समेत कई विभागों में राज्य सरकार ने ट्रांसफर आदेश करते हुए इधर-उधर करने का काम किया है। इसके साथ ही राज्य में पुलिस विभाग में भी बड़ा फेरबदल हुआ है। 

Rohit Burman लाइव हिन्दुस्तान, रायपुरFri, 7 June 2024 09:01 AM
share Share

लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता खत्म होने के बाद अब प्रदेश में तबादलों का दौर शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ में राज्य शासन ने कई आईएएस और राज्य पुलिस प्रशासनिक सेवा में पदस्थ कई लोगों को इधर से उधर करने का काम किया गया है। इस बीच‌ राज्य सरकार ने कई आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ पुलिस सेवा में पदस्थ कई पुलिस कर्मियों का तबादला भी किया गया है। छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी निलेश क्षीरसागर को कांकेर का कलेक्टर बनाया है। 

IAS नीलेश बने कांकेर कलेक्टर

छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग ने तीन आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। लोकसभा चुनाव में अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रहे साल 2011 बैच के IAS निलेश क्षीरसागर को कांकेर जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है। इसके साथ ही साल 2012 बैच के IAS अभिजीत सिंह को ग्रह और जेल विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। बता दे की अभिजीत सिंह पहले कांकेर जिले के कलेक्टर थे। अब उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा साल 2021 बैच के IAS वासु जैन को अनुभागी अधिकारी राजस्व जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ से ट्रांसफर कर योजना और आर्थिक सांख्यिकी विभाग का अवर सचिव बनाया गया है। 

पुलिस विभाग में हुआ फेरबदल, जशपुर में बदले गए थाना प्रभारी

इसी बीच जशपुर पुलिस विभाग में भी फेरबदल किया गया है। जशपुर एसपी शशि मोहन सिंह ने आदेश जारी करते हुए कई थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी के तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार 5 टीआई, 8 सब इंस्पेक्टर, 9 एएसआई इधर से उधर किए गए हैं। 

जशपुर एसपी शशि मोहन सिंह ने आदेश जारी करते हुए विनीत कुमार पांडे को बगीचा थाना प्रभारी, निरीक्षक अमित कुमार तिवारी को थाना प्रभारी पत्थलगांव, निरीक्षक हर्षवर्धन  को थाना प्रभारी सन्ना, निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू को थाना प्रभारी बागबाहर, निरीक्षक सरोज टोप्पो को रक्षित केंद्र जशपुर, उप निरीक्षक बृजेश यादव को थाना जशपुर, उप निरीक्षक सुनील सिंह को थाना प्रभारी तपकरा, उप निरीक्षक खेमराज ठाकुर को थाना कुनकुरी, उप निरीक्षक राकेश सिंह को चौकी प्रभारी आरा, उप निरीक्षक अमरेंद्र सिंह को चौकी प्रभारी कोतबा, उप निरीक्षक सरिता तिवारी को महिला सेल जशपुर, उप निरीक्षक नसरुद्दीन अंसारी को रक्षित केंद्र जशपुर इसके साथ ही आठ सहायक निरीक्षक को इधर से उधर किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें