Hindi Newsछत्तीसगढ़ न्यूज़chhattisgarh weather update hailstorm rain forecast temperature today all latest Mausam news

छत्तीसगढ़ में मौसम की पलटी,इन जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट,बारिश और ओले भी गिरेंगे

छत्तीसगढ़ के मौसम में एक बार फिर बदलाव हुआ है। तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। तेज गर्मी और लू जैसी व्याकुल करने वाली गर्म हवाओं से राहत है। मौसम विभाग ने 2 जिलों के लिए ऑरेंज और 13 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

Utkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, रायपुरMon, 28 April 2025 12:53 PM
share Share
Follow Us on
छत्तीसगढ़ में मौसम की पलटी,इन जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट,बारिश और ओले भी गिरेंगे

छत्तीसगढ़ के मौसम में एक बार फिर बदलाव हुआ है। तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। तेज गर्मी और लू जैसी व्याकुल करने वाली गर्म हवाओं से राहत है। मौसम विभाग ने 2 जिलों के लिए ऑरेंज और 13 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट तीन घंटों के लिए जारी किया गया है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटे हो सकती है। एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने, ओलावृष्टि होने और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।

रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के बेमेतरा,कबीरधाम जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट और बलौदाबाजार,जांजगीर-चांपा,रायगढ़,बिलासपुर,कोरबा, जशपुर,गौरेला-पेंड्रा मरवाही, दुर्ग,मुंगेली,सूरजपुर,सरगुजा,कोरिया,बलरामपुर में यलो अलर्ट जारी किया गया है। यह अलर्ट दोपहर 12 से 3 बजे तक के लिए जारी किया गया है। मौसम विज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि 28 अप्रैल को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना हैं। मौसम में आए बदलाव से प्रदेश में अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है।

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और ट्रफ का प्रभाव

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल में द्रोणिका के रूप में 77 डिग्री पूर्व और 32 डिग्री उत्तर में स्थित है। इसके साथ ही एक उत्तर-दक्षिण दिशा में विस्तारित द्रोणिका विदर्भ से लेकर मन्नार की खाड़ी तक लगभग 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक फैली हुई है। इसके अलावा एक अन्य निम्न दाब की द्रोणिका उत्तर प्रदेश से बांगलादेश तक लगभग 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से मौसम में बदलाव हो रहा है।

mausam

प्रदेश में दुर्ग रहा सबसे ज्यादा गर्म

पिछले 24 घंटों में एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.1°C जगदलपुर में रिकार्ड किया गया। राजधानी रायपुर में सोमवार को आकाश में बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम में आए इस बदलाव से अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट संभावित है।

(रिपोर्ट - संदीप दीवान)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें