UPSC Prelims Result 2025 OUT: यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 upsc.gov.in पर जारी, Direct Link
UPSC Prelims Result 2025 declared: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से आज 11 जून 2025 को सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है।

UPSC Prelims Result 2025,upsc.gov.in: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से आज 11 जून 2025 को सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपना यूपीएससी रिजल्ट 2025 को आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी।
UPSC Prelims Result 2025 Direct Link
UPSC IAS Prelims Result 2025: यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिम्स रिजल्ट कैसे चेक करें-
1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए “What's New” सेक्शन में जाना होगा।
3. इसके बाद आपको UPSC CSE Prelims Result 2025 लिंक पर क्लिक करना होगा।
4. इसके बाद आपकी स्क्रीन पर यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 पीडीएफ फाइल ओपन हो जाएगी।
5. अब आप रिजल्ट पीडीएफ फाइल में अपना नाम और रोल नंबर (Ctrl+F) की प्रेस करके चेक कर सकते हैं।
6. इसके बाद आप यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 पीडीएफ फाइल को डाउनलोड कर लीजिए।
7. इसके बाद आप, भविष्य के लिए अपने रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।
इस वर्ष यूपीएससी सीएसई 2025 भर्ती प्रक्रिया के जरिए आईएएस व आईपीएस समेत 979 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। जिसमें आईएएस के 180 पद, आईएफएस के 55 पद, आईपीएस के 150 पद, आईए एंड एएस के 28 पद और आईसीएएस के 15 पदों पर भर्ती होगी। आईएएस के 180 पदों में 74 अनारक्षित हैं। 28 एससी, 13 एसटी, 47 ओबीसी, 18 ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आरक्षित हैं। आईपीएस में 60 पद अनारक्षित हैं। 22 एससी, 11 एसटी, 42 ओबीसी, 15 ईब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए आरक्षित हैं।
यूपीएससी सिविल सेवा के जरिए इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज (आईएएस), भारतीय पुलिस सर्विसेज (आईपीएस) और भारतीय फॉरेन सर्विसेज (आईएफएस), रेलवे ग्रुप ए (इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस), इंडियन पोस्टल सर्विसेज, भारतीय डाक सेवा, इंडियन ट्रेड सर्विसेज सहित अन्य सेवाओं के लिए चयन किया जाता है। उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू के आधार पर किया जाता है। मुख्य व इंटरव्यू इसी के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है।