TS SSC Results 2025 OUT: तेलंगाना बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 bse.telangana.gov.in पर जारी, Direct Link
Telangana Board 10th Result 2025: तेलंगाना बोर्ड 10वीं (TS SSC Result) रिजल्ट 30 अप्रैल को जारी कर दिया गया है। तेलंगाना बोर्ड एसएससी रिजल्ट bse.telangana.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

TS SSC Results 2025: तेलंगाना बोर्ड 10वीं (TS SSC Result) रिजल्ट 30 अप्रैल को जारी कर दिया गया है। तेलंगाना बोर्ड एसएससी रिजल्ट bse.telangana.gov.in, results.bse.telangana.gov.in और Results.bsetelangana.org पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी। इस वर्ष तेलंगाना एसएससी बोर्ड रिजल्ट 2025 का ओवरऑल पास पर्सेंटेज 92.78% रहा है।
TS SSC Class 10th Results 2025 Direct Link
इस वर्ष लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से 2.94% अधिक दर्ज किया गया है। लड़कियों का पास पर्सेंटेज 94.26% रहा है तो वहीं लड़कों का पास पर्सेंटेज 91.32% रहा है। इस वर्ष कुल 4,629 स्कूलों का पास पर्सेंटेज 100 फीसदी रहा है। इस साल, महबूबाबाद जिले ने 99.29% की पास पर्सेंटेज दर्ज करते हुए सबसे अधिक पास प्रतिशत हासिल किया। तो वहीं विकाराबाद जिले ने 73.97% के साथ सबसे कम पास प्रतिशत हासिल किया है।
तेलंगाना कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन 21 मार्च से 2 अप्रैल 2025 तक किया गया था। इस वर्ष कुल 5,09,403 छात्रों ने तेलंगाना एसएससी परीक्षा में शामिल हुए थे। जिसमें लड़कों की संख्या 2,58,895 और लड़कियों की संख्या 2,50,508 है।
तेलंगाना एसएससी परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को न्यूनतम 35 फीसदी अंक प्राप्त करने होते हैं। जो छात्र न्यूनतम अंक प्राप्त नहीं कर पाता है वे बाद में सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। छात्र अपना रोल नंबर डालकर मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
TS SSC Results 2025: तेलंगाना बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें-
1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले तेलंगाना बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bse.telangana.gov.in पर जाएं।
2. इसके बाद होम पेज पर आपको 10वीं एग्जाम रिजल्ट का लिंक दिखेगा।
3. इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर यहां सब्मिट करें।
4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा।
5. रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
पिछले साल, टीएस एसएससी रिजल्ट का पासिंग पर्सेटेज 91.31 प्रतिशत था। टीएस एसएन जाम में कुल 4.9 लाख छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 4.5 लाख छात्रों को सफल घोषित किया गया था। लड़कियों का पा सेंटेज 93.23 प्रतिशत था और वहीं लड़कों का पासिंग पर्संटेज लड़कियों से 3.81 प्रतिशत कम 89.42 प्रतिशत था।