Notification Icon
Hindi Newsकरियर न्यूज़Teachers Day 2022 UGC will be launching 5 new research grants and fellowship schemes

Teachers Day 2022: यूजीसी 5 सितंबर को शुरू करेगा रिसर्च ग्रांट, फेलोशिप स्कीम, पढ़ें डिटेल्स

Teachers Day 2022: यूनियन ग्रांट्स कमीशन (UGC)ने घोषणा की है कि वह शिक्षक दिवस 2022 के अवसर पर नई रिसर्च ग्रांट्स (research grants) और फेलोशिप योजनाएं शुरू करेगा। इस घोषणा के अनुसार, यूजीसी इंडिया 3

Priyanka Sharma लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीSun, 4 Sep 2022 10:43 AM
share Share

Teachers Day 2022: यूनियन ग्रांट्स कमीशन (UGC)ने घोषणा की है कि वह शिक्षक दिवस 2022 के अवसर पर नई रिसर्च  ग्रांट्स (research grants) और फेलोशिप योजनाएं शुरू करेगा। इस घोषणा के अनुसार, यूजीसी इंडिया 3 शोध अनुदान और 2 फेलोशिप योजनाएं शुरू करेगा।

इन नई योजनाओं को 5 सितंबर, 2022 को दोपहर 3 बजे आयोग के आधिकारिक ट्विटर और यूट्यूब चैनलों पर लाइवस्ट्रीम के माध्यम से लॉन्च किया जाएगा।

यूजीसी की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक फैकल्टी मेंबर्स और इन-सर्विस टीचर्स के लिए तीन रिसर्च ग्रांट लॉन्च किए जाएंगे. ये हैं -

- इन सर्विस फैकल्टी के लिए रिसर्ट ग्रांट्स।  कार्यकाल 2 वर्ष का होगा।

- नई भर्ती के लिए डॉ. डी.एस. कोठारी अनुसंधान अनुदान - डीएस कोठारी योजना विज्ञान, मेडिकल और इंजीनियरिंग साइंस के क्षेत्र में पोस्ट-डॉक्टरल फेलोशिप योजना है। कार्यकाल 2 वर्ष का होगा।

- सेवानिवृत्त फैकल्टी सदस्यों के लिए फैलोशिप - यूजीसी ने अनुसंधान और शिक्षण कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से लगे सेवानिवृत्त शिक्षकों को अवसर प्रदान करने के लिए इस योजना की शुरुआत की। कार्यकाल 3 वर्ष का होगा।

फेलोशिप योजनाओं के तहत पोस्ट डॉक्टरेट और डॉक्टरेट योजना शुरू की जाएगी। ये हैं -

- डॉ. राधाकृष्णन यूजीसी पोस्ट-डॉक्टोरल फेलोशिप योजना -

इस फेलोशिप के पीछे का उद्देश्य भारतीय विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और संस्थानों में भाषाओं सहित मानविकी और सामाजिक विज्ञान के क्षेत्र में उन्नत अध्ययन और अनुसंधान करने का अवसर प्रदान करना है। कार्यकाल 3 वर्ष का होगा।

- सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए सावित्रीबाई ज्योतिराव फुले फेलोशिप। इस डॉक्टरेट फेलोशिप का कार्यकाल 5 साल का होगा। बता दें, इन सभी योजनाओं को 5 सितंबर, 2022 को लॉन्च किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें