Notification Icon
Hindi Newsकरियर न्यूज़RSMSSB LDC Result: 15 times candidates shortlisted Rajasthan Clerk Recruitment check rajasthan ldc clerk cut off

RSMSSB LDC : राजस्थान क्लर्क भर्ती के लिए 15 गुना अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट, जनरल, EWS व OBC की कटऑफ समान

RSMSSB LDC: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने शुक्रवार को क्लर्क भर्ती और महिला सुपरवाइजर भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए सीईटी में सफल रहे अभ्यर्थियों में से 15 गुना अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया है।

लाइव हिन्दुस्तान नई दिल्लीSat, 8 June 2024 01:37 AM
share Share

RSMSSB LDC Result , Cut Off : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने शुक्रवार को क्लर्क ग्रेड-II/कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती और महिला सुपरवाइजर सीधी भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए समान पात्रता परीक्षा (सीईटी) में सफल रहे अभ्यर्थियों में से 15 गुना अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया है। बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर मुख्य परीक्षा के लिए चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर और कटऑफ मार्क्स अपलोड किए हैं। क्लर्क भर्ती में 12वीं स्तर की सीईटी और सुपरवाइजर स्तर में स्नातक स्तर की सीईटी के प्राप्तांक के आधार पर अभ्यर्थियों को मेन्स एग्जाम के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। राजस्थान क्लर्क ग्रेड-II/कनिष्ठ सहायक भर्ती के तहत 4197 पदों पर भर्ती होगी  जिसमें नॉन टीएसपी क्षेत्र के लिए 3433 और टीएसपी क्षेत्र के लिए 764 पद शामिल किए गए हैं। जबकि महिला सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा 176 पदों पर आयोजित की जाएगी इसमें नॉन टीएसपी क्षेत्र के लिए 142 पद और टीएसपी क्षेत्र के लिए 34 पद रखे गए हैं। 

एलडीसी भर्ती में जनरल, ईडबल्यूएस व ओबीसी वर्ग की कटऑफ समान रही है। लिपिक ग्रेड-11/कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा, 2024 का आयोजन 11 अगस्त 2024 को और पर्यवेक्षक (महिला अधिकारिता) सीधी भर्ती परीक्षा 7 सितंबर 2024 को होगा। 

ऐसे चेक करें रिजल्ट
रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
वेबसाइट की होम पेज पर अपनी भर्ती परीक्षा के नाम पर क्लिक करें।
अब रिजल्ट की पीडीएफ फाइल खुलेगी।
अभ्यर्थी रोल नंबर और नाम की मदद से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

क्या रही राजस्थान क्लर्क जूनियर असिस्टेंट भर्ती की कटऑफ 
नॉन टीएसपी 
श्रेणी कटऑफ
जनरल
जनरल 180.8337
महिला 180.8337

ईडब्ल्यूएस
जनरल 180.8337
महिला 180.8337

एससी
जनरल 177.8475
महिला 160.8751

एसटी
जनरल 170.8544
महिला 162.8095

ओबीसी 
जनरल  180.8337
महिला 180.8337

एमबीसी
जनरल 180.8337
महिला 170.6719

सहरिया
जनरल 62.1734
महिला 64.5989

टीएसपी 
जनरल 
जनरल 133.3463
महिला 133.3463

एससी 
जनरल 133.3463
महिला 133.3463

एसटी 
जनरल 121.4948
महिला 117.9542

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें