Notification Icon
Hindi Newsकरियर न्यूज़Indian Army Agniveer Rally: Due to rain UP ghaziabad shamli agra Agniveer recruitment rally postponed

Indian Army Agniveer Rally : यूपी में बारिश के चलते कई जिलों में अग्निवीर भर्ती रैली स्थगित, ये हैं नई तिथियां

Agniveer Rally : बारिश के चलते गाजियाबाद की 24 सितंबर को होने वाली भर्ती रैली स्थगित कर दी गई है। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडिम में पानी भरा होने के चलते भर्ती को स्थगित किया गया है।

हिन्दुस्तान टीम मुजफ्फरनगरSat, 24 Sep 2022 05:19 AM
share Share

Indian Army Agniveer Rally : बारिश के चलते मैदान में पानी भरा होने के कारण गाजियाबाद की 24 सितंबर को होने वाली भर्ती रैली स्थगित कर दी गई है। कर्नल सोमेश जसवाल ने बताया कि भर्ती स्थल चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडिम में पानी भरा होने के चलते भर्ती को स्थगित किया गया है। इससे एक दिन  पहले शामली की भर्ती को भी स्थगित किया जा चुका है। सेना के जवान मैदान से पानी निकालने में जुटे है। पंपिग सेट लगाकर पानी निकाला जा रहा है। अभी भी मैदान में पानी भरा है। कर्नल सोमेश जसवाल ने बताया कि शनिवार को गाजियाबाद की दो तहसील की भर्ती थी। इसे स्थगित कर दिया गया है। अब यह भर्ती 12 अक्टूबर को होगी।

शामली  में अब रैली 11 अक्टूबर को
शामली के युवाओं की भर्ती भी अब 11 अक्टूबर को होगी। अभ्यथियों को अपने प्रवेश पत्र और मूल दस्तावेजों तथा प्रमाण पत्रों के साथ 10 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर पहुंचना होगा। 10 अक्टूबर की रात्रि में उनको एंट्री मिलेगी और 11 अक्टूबर को सवेरे 6 बजे दौड़ होगी।

झांसी-जालौन में अब 10 अक्तूबर को होगी रैली
आगरा में अग्निवीर भर्ती रैली गुरुवार को निरस्त करनी पड़ी थी। भर्ती के लिए एक दिन पहले ही आगरा पहुंच गए झांसी और जालौन के 5 हजार से अधिक युवा मायूस होकर अपने-अपने घरों को लौट गए थे। सेना गुरुवार को निरस्त हुई दौड़ को 10 अक्तूबर को कराएगी। भारी बारिश के चलते ट्रैक पर फिसलन के चलते दौड़ संभव न होने पर सेना को यह निर्णय लेना पड़ा था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें