HPBOSE 12th Result: Himachal Board 12th Result released today hpbose org check result on read all updates here HPBOSE Himachal 12th Result 2020 : हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं के नतीजे जारी, पिछले साल से बेहतर गया रिजल्ट, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़HPBOSE 12th Result: Himachal Board 12th Result released today hpbose org check result on read all updates here

HPBOSE Himachal 12th Result 2020 : हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं के नतीजे जारी, पिछले साल से बेहतर गया रिजल्ट

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन आज 12वीं क्लास के नतीजे जारी कर दिए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी गई है। बोर्ड ने ऑनलाइन प्रेस कांफ्रेंस से नतीजे जारी किए। नतीजे hpbose.org पर...

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीThu, 18 June 2020 12:26 PM
share Share
Follow Us on
HPBOSE Himachal 12th Result 2020 : हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं के नतीजे जारी, पिछले साल से बेहतर गया रिजल्ट

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन आज 12वीं क्लास के नतीजे जारी कर दिए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी गई है। बोर्ड ने ऑनलाइन प्रेस कांफ्रेंस से नतीजे जारी किए। नतीजे hpbose.org पर जारी किए गए। परीक्षा में कुल 76.07 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। रिजल्ट पिछले साल से 14 फीसदी अधिक रहा है।  

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं को जो परीक्षाएं रद्द हुईं थी उनके लिए जिन चार सब्जेक्ट की परीक्षाएं हो चुकी हैं उनके  हाई मार्क्स के आधार पर मार्क्स देगा।

नतीजे  www.livehindustan.com पर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी चेक किए जा सकेंगे।

 स्टूडेंट्स अपने रोल नंबर के जरिए नतीजे चेक कर सकेंगे।  स्टूडेंट्स भविष्य के लिए वेबसाइट से ई मार्क्सशीट डाउनलोड कर सकते हैं।  पिछले साल की बात करें तो 2019 में 62.01 फीसदी बच्चे पास हुए थे, वहीं 2018 में 70.18 फीसदी बच्चे पास हुए थे। 2019 में अश्मिता शर्मा ने आर्ट्स में टॉप किया था, वहीं कॉमर्स में प्रिटी बिरसांता, साइंस में अनिल शर्मा ने टॉप किया था।