HP Board 12th Result 2024 Out : Download HP Board 2024 12th marksheet in one single click HP Board 12th Result 2024 Out :एचपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, इस Direct Link से डाउनलोड करें मार्कशीट, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़HP Board 12th Result 2024 Out : Download HP Board 2024 12th marksheet in one single click

HP Board 12th Result 2024 Out :एचपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, इस Direct Link से डाउनलोड करें मार्कशीट

HP Board 12th Result 2024 : एचपी बोर्ड ने आज दोपहर करीब 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। स्टूडेंट्स एचपी बोर्ड की ऑफिशियल साइट पर आसानी से रिजल्ट देख सकते हैं।

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 29 April 2024 03:45 PM
share Share
Follow Us on
HP Board 12th Result 2024 Out :एचपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, इस Direct Link से डाउनलोड करें मार्कशीट

HP Board 12th Result 2024 Out : हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज  29 अप्रैल 2024 को 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस साल 12वीं में भारती विद्यापीठ पब्लिक स्कूल की कामाक्शी शर्मा ने पूरे राज्य में टॉप किया है। कामाक्शी ने साइंस स्ट्री में 500 अंको में से 494 अंक( 98.90%) हासिल किए है।  विद्यार्थी एचपी बोर्ड की ऑफिशियल साइट पर अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं। इस साल एचपीबीओएसई ने 2 मार्च से 30 मार्च के बीच 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित कराई थी। 

इन आसान स्टेप्स में चेक करें रिजल्ट :

सबसे पहले एचपी बोर्ड की ऑफिशियल साइट hpbose.org पर जाएं।
रिजल्ट पेज पर क्लिक करें और 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
अब रोल नंबर डालें और लॉगिन करें।
अपने मार्क्स चेक करें और भविष्य के लिए मार्कशीट डाउनलोड कर लें।

टॉप 10 में 30 लड़कियां :

हिमाचल प्रदेश बोर्ड में इस साल आर्ट,साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम में  41 विद्यार्थियों ने टॉप 10 में अपना स्थान हासिल किया है। जिसमें से 30 लड़कियां शामिल हैं।

एचपी बोर्ड के पास प्रतिशत में गिरावट देखने को मिली है। पिछले साल 2023 में  79.4 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे। वहीं, इस साल  5.64 % की कमी के साथ 73.36 फीसदी विद्यार्थी 12वीं बोर्ड में सफल हुए हैं। हिमाचल प्रदेश की बोर्ड परीक्षा में करीब 85,777 विद्यार्थी शामिल हुए थे। जिसमें से 63,093 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा पास किया है। इस साल 9  हजार 103 विद्यार्थी परीक्षा में असफल हो गए हैं और 13,276 छात्रों की कंपार्टमेंट आई है।