Hindi Newsकरियर न्यूज़Hindustan Jobs: UPSRTC clears the way for bus conductor recruitment in 6 districts including Lucknow

हिन्दुस्तान जॉब्स: UPSRTC से लखनऊ समेत 6 जिलों में बस कंडक्टर भर्ती का रास्ता साफ

उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम में तीन माह से फंसे छह जिलों में संविदा पर बस कंडक्टर की भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। इनमें लखनऊ सहित गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, अलीगढ़ और नोएडा क्षेत्र शामिल हैं। इन क

Alakha Ram Singh कार्यालय संवाददाता, लखनऊSat, 8 April 2023 02:23 PM
share Share

उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम में तीन माह से फंसे छह जिलों में संविदा पर बस कंडक्टर की भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। इनमें लखनऊ सहित गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, अलीगढ़ और नोएडा क्षेत्र शामिल हैं। इन क्षेत्रों में 1245 पदों के लिए 15 अप्रैल तक एजेंसी के जरिए भर्ती का टेंडर जारी हो जाएगा। संविदा पर परिचालक पद पर भर्ती के लिए 12 वीं पास होना जरूरी होगा। इसके साथ कम से कम 18 और अधिकतम 40 वर्ष उम्र होनी चाहिए। भर्ती की शर्तों में 10 हजार रुपये जमानत धनराशि जमा करनी होगी। परिवहन निगम से 11 महीने का अनुबंध होगा, करीब ढाई रुपये प्रति किमी. वेतन मिलेगा। किसी प्रकार का भ्रष्टाचार साबित होने पर बगैर नोटिस बर्खास्त कर दिया जाएगा।

सेवानियोजन कार्यालय में पंजीकरण जरूरी
भर्ती के लिए आवेदक का पंजीकरण सेवानियोजन कार्यालय में जरूरी है। पंजीकरण नंबर से ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। एजेंसी के जरिए कितने लोगों की भर्ती की गई है, यह जानकारी सेवानियोजन कार्यालय में देनी होगी।

परिवहन निगम मुख्यालय, लखनऊ के प्रधान प्रबंधक (कार्मिक) अशोक कुमार ने बताया कि प्रदेश के छह क्षेत्रों में एजेंसी के जरिए संविदा पर परिचालकों की भर्ती पर निर्णय हो गया है। इसी सप्ताह टेंडर जारी कर दिया जाएगा। बस कंडक्टर की कमी दूर कर यात्रियों को बसों की सुविधा मुहैया कराई जा सके। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें