Hindi Newsकरियर न्यूज़BSEH 10th 12th Exam 2023: Haryana Board gave important mercy chance to failed candidates after 2004

BSEH 10th, 12th Exam 2023 : हरियाणा बोर्ड ने 2004 के बाद के फेल अभ्यर्थियों को दिया अहम मौका

BSEH 10th, 12th Exam 2023 : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 2004 एक या एक से अधिक विषयों में फेल होने वाले सेकंडरी (Class 10) व सीनियर सेकंडरी (Class 12) परीक्षाओं छात्रों को विशेष अवसर

Alakha Ram Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 16 Dec 2022 03:32 PM
share Share

BSEH 10th, 12th Exam 2023 : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 2004 एक या एक से अधिक विषयों में फेल होने वाले सेकंडरी (Class 10) व सीनियर सेकंडरी (Class 12) परीक्षाओं  छात्रों को विशेष अवसर "दया का मौका" (Marcy chance) दिया है। 

बीएसईएच हरियाणा बोर्ड का यह अवसर 2004 से 2017 तक हरियाणा स्कूल एजुकेशन बोर्ड की 10वीं या 12वीं परीक्षा में सफल सभी अभ्यर्थी व हरियाणा बोर्ड ओपन स्कूल के 2004 से सितंबर 2022 तक फेल हुए सभी असफल छात्रों के लिए लागू होता है।

इस दौरान एक या एक से अधिक विषयों में फेल होने वाले सभी छात्रों को दया के अवसर के तहत बीएचईएच की वार्षिक परीक्षा मार्च 2023 में आवेदन करने का मौका दिया गया है।

हरियाणा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ वीपी यादव और सचिव कृष्ण कुमार की आरे से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस विशेष योजना के तहत बोर्ड परीक्षा 2023 में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी  हरियाणा ओपन स्कूल एग्जामिनेशन के लिए 5000 रुपए के निर्धारित शुल्क के साथ आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी परीक्षा 2023 के लिए ऑफिशियल वेबसाइट www.bseh.org.in पर जाकर आवेदन दे सकते हैं। 

हरियाणा बोर्ड की इस विशेष योजना के तहत 19 दिसंबर से 31 दिसंबर 2022 तक आवेदन फॉर्म भरे जा सकते हें। बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा पाठ्यक्रम मार्च 2023 में भाग लेने वाले परीक्षार्थियों के समान ही रहेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें