Hindi Newsकरियर न्यूज़RSMSSB VDO Vacancy 2025: RSSB Rajasthan VDO Notification soon not change in exam syllabus check Eligibility

RSMSSB VDO Vacancy 2025: नई राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती के सिलेबस में कोई बदलाव नहीं

  • RSMSSB VDO Vacancy 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग की नई ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ भर्ती) के सिलेबस में कोई बदलाव नहीं होगा। राजस्थान वीडीओ भर्ती 2025 का सिलेबस पुरानी भर्ती जैसा ही होगा।

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 15 March 2025 08:13 AM
share Share
Follow Us on
RSMSSB VDO Vacancy 2025: नई राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती के सिलेबस में कोई बदलाव नहीं

RSMSSB VDO Vacancy 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग की नई ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ भर्ती) के सिलेबस में कोई बदलाव नहीं होगा। राजस्थान वीडीओ भर्ती 2025 का सिलेबस पुरानी भर्ती जैसा ही होगा। यह जानकारी राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग (आरएसएमएसएसबी) के अध्यक्ष आलोक राज ने दी है। उन्होंने कहा है कि विभाग से भर्ती की अभ्यर्थना जल्द ही मिलने की संभावना है। विभाग के अनुसार सिलेबस पुराने वाला है। वीडीओ भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन 12 जुलाई 2025 को होगा। उन्होंने यह भी कहा कि परीक्षा समय पर होगी। चयन बोर्ड के कैलेंडर के मुताबिक इस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट 12 अक्टूबर 2025 को जारी होगा।

आपको बता दें कि राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती 2025 सीईटी बेस्ड होगी। यानी जिन अभ्यर्थियों ने ग्रेजुएट लेवल का सीईटी पास किया होगा, वे ही इस भर्ती में आवेदन कर सकेंगे। पहले ग्राम विकास अधिकारी को ग्राम सेवक कहा जाता था। सरकार ने ग्राम पंचायतों में ग्राम सेवक के पदनाम को बदलकर ग्राम विकास अधिकारी कर दिया था।

इससे पहले 2021 में ग्राम विकास अधिकारी के 3896 पदों पर भर्ती निकाली गई थी। मुख्य परीक्षा में भाषा विज्ञान (सामान्य हिंदी, अंग्रेजी), गणित, सामान्य ज्ञान, भूगोल व प्राकृतिक संसाधन, राजस्थान के संदर्भ में कृषि व आर्थिक संसाधन, इतिहास व संस्कृति के 200 अंक के 160 प्रश्न पूछे गए थे। परीक्षा 3 घंटे की थी। प्रश्न मल्टीपल चॉइस वाले थे।

ये भी पढ़ें:जानें कब तक आएगा राजस्थान पशु परिचर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की भर्ती परीक्षाओं का नया कैलेंडर

ये हैं बड़ी परीक्षाएं

जेल प्रहरी 2024 भर्ती परीक्षा- 12 अप्रैल 2025, रिजल्ट - 12 नवंबर 2025

पटवारी भर्ती परीक्षा- 11 मई 2025, रिजल्ट - 11 अगस्त 2025

कनिष्ठ तकनीकी सहायक संविदा भर्ती परीक्षा- 18 मई 2025

पशुधन सहायक सीधी भर्ती परीक्षा 2025 - 13 जून 2025 , रिजल्ट - 13 नवंबर 2025

प्लाटून कमांडर सीधी भर्ती 2025 - 12 अगस्त 2025

क्लास - IV भर्ती परीक्षा - 19 सितंबर से 21 सितंबर 2025, रिजल्ट - 21 जनवरी 2026

परिचालक सीधी भर्ती परीक्षा - 22 नवंबर 2025

वाहन चालक सीधी भर्ती परीक्षा - 23 नवंबर 2025

पर्यवेक्षक महिला भर्ती परीक्षा - 26 दिसंबर 2025

जमादार ग्रेड-2 भर्ती परीक्षा - 27 दिसंबर 2025

REET आधारित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूल टीचर भर्ती परीक्षा 2025 (राजस्थान तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2025 - Rajasthan 3rd Grade Teacher Recruitment Exam 2025 ) - 17 जनवरी 2026 से 21 जनवरी 2026, रिजल्ट - 10 जुलाई 2026

सीईटी ग्रेजुएट लेवल 2025 - 20 फरवरी 2026 , रिजल्ट - 5 जून 2026

कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा - 8 मार्च 2026

सीईटी 12वीं लेवल 2025 - 8 मई 2026 , रिजल्ट -22 सितंबर 2026

टैक्स असिस्टेंट सीधी भर्ती 2025 - 28 जून 2026

लिपिक ग्रेड - II कनिष्ठ सहायक सीधी भर्ती परीक्षा - 05 जुलाई 2026

सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर - 22 अगस्त 2026

बेस्ड बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा- 23 अगस्त 2026

शारीरिक शिक्षा अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा 2025- 13 सितंबर 2026

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।