Hindi Newsकरियर न्यूज़RSMSSB Animal Attendant Result date: rajasthan pashu parichar result date expected sso id

RSMSSB Animal Attendant Result : जानें कब तक आएगा राजस्थान पशु परिचर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट

  • RSMSSB Animal Attendant Result : राजस्थान पशु परिचर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट 31 मार्च और 3 अप्रैल के बीच जारी किया जा सकता है। यह जानकारी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने दी है।

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तानFri, 14 March 2025 03:09 PM
share Share
Follow Us on
RSMSSB Animal Attendant Result : जानें कब तक आएगा राजस्थान पशु परिचर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट

RSMSSB Animal Attendant Result : राजस्थान पशु परिचर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट 31 मार्च और 3 अप्रैल के बीच जारी किया जा सकता है। यह जानकारी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने दी है। उन्होंने कहा, 'पशु परिचर रिजल्ट 31 मार्च के पहले की संभावना बहुत कम है। 31 मार्च और 3 अप्रैल के बीच का प्रयास है, यदि सब कुछ सही रहा तो।' आपको बता दें कि राजस्थान पशु परिचर भर्ती परीक्षा का आयोजन 1 दिसंबर से 3 दिसंबर 2024 के बीच आयोजित हुई थी। लाखों अभ्यर्थी इसमें बैठे थे। 24 जनवरी को पशु परिचर भर्ती परीक्षा की प्रारंभिक आंसर-की जारी की जा चुकी है।

इस भर्ती परीक्षा के जरिए पशु परिचर के 6433 पद भरे जाएंगे। परीक्षा के बाद इस भर्ती में 499 पदों की बढ़ोतरी की गई है। पहले इस भर्ती में 5934 पद थे।

राजस्थान पशु परिचर भर्ती परीक्षा में प्रदेश स्तर पर 6 चरणों में कुल 7 लाख 11 हजार 331 अभ्यर्थी लाख अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। कुल पंजीकृत 17 लाख 63 हजार 897 अभ्यर्थियों में से 10 लाख 52 हजार 566 अभ्यर्थी ही उपस्थित रहे। 7 लाख 11 हजार 331 अभ्यर्थी एग्जाम देने के लिए नहीं पहुंचे। परीक्षा देने के लिए करीब 59.67 प्रतिशत अभ्यर्थी ही आए थे।

ये भी पढ़ें:RSMSSB : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की भर्ती परीक्षाओं की गाइडलाइन में कई बदलाव

REET मेन्स समेत राजस्थान की 44 भर्ती परीक्षाओं का नया कैलेंडर

ये हैं बड़ी परीक्षाएं

जेल प्रहरी 2024 भर्ती परीक्षा- 12 अप्रैल 2025, रिजल्ट - 12 नवंबर 2025

पटवारी भर्ती परीक्षा- 11 मई 2025, रिजल्ट - 11 अगस्त 2025

कनिष्ठ तकनीकी सहायक संविदा भर्ती परीक्षा- 18 मई 2025

पशुधन सहायक सीधी भर्ती परीक्षा 2025 - 13 जून 2025 , रिजल्ट - 13 नवंबर 2025

ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती 2025 - 12 जुलाई 2025, रिजल्ट - 12 अक्टूबर

प्लाटून कमांडर सीधी भर्ती 2025 - 12 अगस्त 2025

क्लास - IV भर्ती परीक्षा - 19 सितंबर से 21 सितंबर 2025, रिजल्ट - 21 जनवरी 2026

परिचालक सीधी भर्ती परीक्षा - 22 नवंबर 2025

वाहन चालक सीधी भर्ती परीक्षा - 23 नवंबर 2025

पर्यवेक्षक महिला भर्ती परीक्षा - 26 दिसंबर 2025

जमादार ग्रेड-2 भर्ती परीक्षा - 27 दिसंबर 2025

REET आधारित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूल टीचर भर्ती परीक्षा 2025 (राजस्थान तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2025 - Rajasthan 3rd Grade Teacher Recruitment Exam 2025 ) - 17 जनवरी 2026 से 21 जनवरी 2026, रिजल्ट - 10 जुलाई 2026

सीईटी ग्रेजुएट लेवल 2025 - 20 फरवरी 2026 , रिजल्ट - 5 जून 2026

कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा - 8 मार्च 2026

सीईटी 12वीं लेवल 2025 - 8 मई 2026 , रिजल्ट -22 सितंबर 2026

टैक्स असिस्टेंट सीधी भर्ती 2025 - 28 जून 2026

लिपिक ग्रेड - II कनिष्ठ सहायक सीधी भर्ती परीक्षा - 05 जुलाई 2026

सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर - 22 अगस्त 2026

बेस्ड बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा- 23 अगस्त 2026

शारीरिक शिक्षा अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा 2025- 13 सितंबर 2026

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।