RPSC Librarian Admit Card 2025: आरपीएससी लाइब्रेरियन ग्रेड 2 एडमिट कार्ड कल होंगे जारी, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड?
- RPSC Librarian Admit Card 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग कल 13 फरवरी, 2025 को आरपीएससी लाइब्रेरियन ग्रेड 2 एडमिट कार्ड 2025 को जारी करने वाला है। उम्मीदवार rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

RPSC Librarian Grade 2 Admit Card 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग कल 13 फरवरी, 2025 को आरपीएससी लाइब्रेरियन ग्रेड 2 एडमिट कार्ड 2025 को जारी करने वाला है। जो उम्मीदवार राजस्थान लाइब्रेरियन लिखित परीक्षा के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, वे आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
आरपीएससी द्वारा जारी नोटिस में यह जानकारी दी गई है कि लाइब्रेरियन ग्रेड 2 परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड 13 फरवरी 2025 को आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध होंगे।
RPSC Librarian Admit Card 2024: आरपीएससी लाइब्रेरियन ग्रेड 2 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें-
1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए ‘RPSC Librarian Grade 2 Admit Card 2024’ एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. इसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर लॉगिन करना होगा।
4. अब आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।
5. अब आप एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लीजिए।
6. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।
लिखित परीक्षा 16 फरवरी, 2025 को दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी और दूसरी शिफ्ट का आयोजन दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगा। परीक्षा में 400 अंक होंगे, और 2 पेपर होंगे। प्रत्येक पेपर में 200 अंकों के प्रश्न होंगे और पेपर की अवधि 2 घंटे की होगी। उत्तरों के मूल्यांकन में नेगेटिव मार्किंग लागू होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए उस विशेष प्रश्न के लिए निर्धारित अंकों का एक तिहाई (1/3) काट लिया जाएगा।
एग्जाम सिटी स्लिप उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 9 फरवरी को उपलब्ध हो चुकी है और आरपीएससी लाइब्रेरियन ग्रेड 2 एडमिट कार्ड 2024 रजिस्टर्ड उम्मीदवारों के लिए 13 फरवरी, 2025 से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी से 20 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी। भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 300 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।