Hindi Newsकरियर न्यूज़RPSC Librarian Grade 2 Admit Card 2024 will release on 13th February read notice here

RPSC Librarian Admit Card 2024: आरपीएससी लाइब्रेरियन ग्रेड 2 एडमिट कार्ड 13 फरवरी को होगा जारी, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

  • RPSC Admit Card 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरपीएससी लाइब्रेरियन ग्रेड 2 एडमिट कार्ड 2024 जारी करने की तारीख की घोषणा की। एडमिट कार्ड 13 फरवरी, 2025 से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानThu, 6 Feb 2025 08:26 PM
share Share
Follow Us on
RPSC Librarian Admit Card 2024: आरपीएससी लाइब्रेरियन ग्रेड 2 एडमिट कार्ड 13 फरवरी को होगा जारी, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

RPSC Librarian Grade 2 Admit Card 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरपीएससी लाइब्रेरियन ग्रेड 2 एडमिट कार्ड 2024 जारी करने की तारीख की घोषणा कर दी है। जो उम्मीदवार राजस्थान लाइब्रेरियन लिखित परीक्षा के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, वे आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर आधिकारिक नोटिस देख सकते हैं।

लिखित परीक्षा 16 फरवरी, 2025 को दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी और दूसरी शिफ्ट का आयोजन दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगा। परीक्षा में 400 अंक होंगे, और 2 पेपर होंगे। प्रत्येक पेपर में 200 अंकों के प्रश्न होंगे और पेपर की अवधि 2 घंटे की होगी। उत्तरों के मूल्यांकन में नेगेटिव मार्किंग लागू होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए उस विशेष प्रश्न के लिए निर्धारित अंकों का एक तिहाई (1/3) काट लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:RPSC RAS आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने का आखिरी मौका आज, अभी दर्ज करें आपत्ति

RPSC Librarian Admit Card 2024: आरपीएससी लाइब्रेरियन ग्रेड 2 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें-

1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए ‘RPSC Librarian Grade 2 Admit Card 2024’ एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. इसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर लॉगिन करना होगा।

4. अब आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।

5. अब आप एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लीजिए।

6. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

RPSC Librarian Admit Card 2024 Notice Link

एग्जाम सिटी स्लिप उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 9 फरवरी को उपलब्ध होगी और आरपीएससी लाइब्रेरियन ग्रेड 2 एडमिट कार्ड 2024 रजिस्टर्ड उम्मीदवारों के लिए 13 फरवरी, 2025 से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी से 20 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी। भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 300 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें