Notification Icon
Hindi Newsकरियर न्यूज़RBI Grade B Admit Card 2024 out download admit card with direct link

RBI ग्रेड-बी ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी,डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

  • RBI Grade B Admit Card 2024 Out : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने आरबीई ग्रेड-बी जनरल ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार डायरेक्ट लिंक के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तानSat, 31 Aug 2024 02:45 AM
share Share

RBI Grade B Admit Card 2024 Released : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया सर्विस बोर्ड ने आरबीई ग्रेड बी 2024 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यह ग्रुप-बी ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए फेज-1 एग्जाम का एडमिट कार्ड है। कैंडिडेट्स आरबीई की ऑफिशियल वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। ग्रेड-बी की जनरल कैटेगरी का फेज-1 एग्जाम 8 सितंबर को आयोजित होगा। वहीं, डीईपीआर और डीएसआईएम एग्जाम 14 सितंबर को कराया जाएगा। आरबीई इस वैकेंसी के जरिए ग्रेड बी ऑफिसर (डीआर) जनरल,डीईपीआर और डीएसआईएम के 94 पदों पर भर्ती करेगा।

आरबी ग्रेड-बी एग्जाम एडमिट कार्ड: इन आसान स्टेप्स में करें डाउनलोड

स्टेप 1 : सबसे पहले ibpsonline.ibps.in पर विजिट करें।

स्टेप-2 : रजिस्ट्रेशन/रोल नंबर और पासवर्ड/डेट ऑफ बर्थ डालकर लॉगइन करें।

स्टेप-3 : अब एक नया पेज ओपन हो जाएगा।

स्टेप-4 : आरबीई ग्रेड बी का एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

स्टेप- 5 : एग्जाम सेंटर पर ले जाने के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

एग्जाम पैटर्न : आरबी के फेज-1 एग्जाम में अधिकतम 200 अंक के 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसके लिए उम्मीदवारों को 120 मिनट का समय दिया जाएगा। इंग्लिश लैंग्वेज टेस्ट के अलावा प्रश्न पत्र हिंदी और इंग्लिश भाषा में होंगे। कैंडिडेट्स को अलग-अलग टेस्ट में न्यूनयत अंक हासिल करने होंगे। इस एग्जाम में शॉर्ट लिस्ट हुए कैंडिडेट्स का फेज-2 एग्जाम में शामिल होना होगा। फेज-1 एग्जाम में 1/4 नेगेटिव मार्किंग भी होगी। फेज - 1 एग्जाम में जनरल अवेयरनेस ,इंग्लिश लैंग्वेज,रिजनिंग और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड के प्रश्न पूछे जाएंगे। हर सेक्श के प्रश्नों को सॉल्व करने के लिए निर्धारित समय रहेगा। वहीं, फेज-2 एग्जाम का आयोजन 19 अक्टूबर 2024 को होगा। फेज-2 एग्जाम कुल 300 अंकों का होगा।जिसमें इकॉनामिक्स और सोशल इश्यूज(सब्जेक्टिव और ऑब्जेक्टिव),इंग्लिश राइटिंग स्किल,जनरल फाइनेंस और मैनेजमेंट(सब्जेक्टिव और ऑब्जेक्टिव) समेत 3 पेपर्स होंगे। अन्य जानकारी के लिए कैंडिडेट्स ऑफिशियल साइट पर विजिट कर सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें