Notification Icon
Hindi Newsकरियर न्यूज़NITTT admit card out on nitttntaacin NITTT september 2024 exam admit card download link here

NITTT Admit Card 2024: एनटीए ने NITTT सितंबर परीक्षा 2024 का एडमिट कार्ड nittt.nta.ac.in पर जारी किया, डायरेक्ट लिंक

  • NITTT September 2024 Exam: एनटीए ने नेशनल इनीशिएटिव फॉर टेक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग (NITTT) परीक्षा-2024 के लिए एडमिट कार्ड को रिलीज कर दिया है। कैंडिडेट एडमिट कार्ड nittt.nta.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानSun, 8 Sep 2024 03:27 PM
share Share

NITTT 2024 Exam Admit Card Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल इनीशिएटिव फॉर टेक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग (NITTT) परीक्षा-2024 के लिए एडमिट कार्ड को जारी कर दिया है। अगर आप ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है और आप एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे थे तो आप ऑफिशियल वेबसाइट nittt.nta.ac.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

NITTT परीक्षा-2024 का आयोजन 14,15,28 और 29 सितंबर को किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा। पहली शिफ्ट का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक है। दूसरी शिफ्ट का समय दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक है।

NITTT परीक्षा-2024 का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें-

1. सबसे पहले उम्मीदवार को ऑफिशियल वेबसाइट nittt.nta.ac.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए लिंक “NITTT सितंबर परीक्षा-2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक” पर क्लिक करना होगा।

3. इसके बाद आपको अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तारीख डालकर लॉग इन करना होगा।

4. अब आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।

5. अब आप अपने एडमिट को चेक कीजिए।

6. इसके बाद आप अपने एडमिट को डाउनलोड कर लीजिए।

7. अब आप परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

NITTT सितंबर परीक्षा-2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक

कैंडिडेट एडमिट कार्ड पर लिखी इन जानकारियों को जरूर चेक करें-

1. कैंडिडेट का नाम

2. कैंडिडेट का रोल नंबर

3. कैंडिडेट की जन्म तारीख

4. परीक्षा का समय और तारीख

5. परीक्षा सेंटर का पता

6. उम्मीदवार की फोटो और सिग्नेचर

7. परीक्षा के लिए गाइडलाइंस

8. परीक्षा सेंटर पर रिपोर्टिंग समय

ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें