neet.nta.nic.in , NEET Result 2025 OUT, Live : नीट यूजी 2025 रिजल्ट Direct Link, टॉपर लिस्ट, कटऑफ neet result 2025 live updates: nta neet ug result neet nta nic in toppers score card cut off link mbbs - career news
Hindi Newsकरियरneet.nta.nic.in , NEET Result 2025 OUT, Live : नीट यूजी 2025 रिजल्ट Direct Link, टॉपर लिस्ट, कटऑफ

neet.nta.nic.in , NEET Result 2025 OUT, Live : नीट यूजी 2025 रिजल्ट Direct Link, टॉपर लिस्ट, कटऑफ

NEET Result 2025 Live: नीट यूजी रिजल्ट neetnta.nic.in पर जारी कर दिया गया है। राजस्थान के महेश कुमार ने टॉप किया है। दूसरे स्थान पर एमपी के उत्कर्ष अवधिया हैं।

neet.nta.nic.in , NEET Result 2025 OUT, Live : नीट यूजी 2025 रिजल्ट Direct Link, टॉपर लिस्ट, कटऑफ

NEET Result 2025 Live

Pankaj Vijay| लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली | Sat, 14 Jun 2025 11:27 PM
हमें फॉलो करें

NEET UG Result 2025 Live Updates , neet.nta.nic.in : एनटीए ने नीट यूजी 2025 रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षार्थी neet.nta.nic.in पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके अलावा रिजल्ट स्टूडेंट्स को उनके ईमेल पर भी भेजा जा रहा है। राजस्थान के हनुमानगढ़ के महेश कुमार की पहली और इंदौर के उत्कर्ष अवधिया की सेकेंड रैंक आई है। महाराष्ट्र के कृषांग जोशी तीसरे स्थान पर रहे। चौथे स्थान पर दिल्ली के मृणाल किशोर झा और पांचवे पर अविका अग्रवाल रहीं। पहले चार स्थान पर छात्र और 5वें पर छात्रा है। इससे पहले एनटीए ने नीट यूजी की फाइनल आंसर-की जारी की। जिसमें 2 प्रश्नों के दो दो उत्तर दिए गए। जिन स्टूडेंट्स ने दोनों उत्तरों में किसी को भी मार्क किया होगा, उन्हें अंक मिल जाएंगे। फाइनल आंसर की में केवल 1 सवाल का जवाब बदला है। बुकलेट 45 की प्रोविजनल आंसर की में सवाल नंबर 40 का सही ऑप्शन 2 था, फाइनल आंसर की में 1, 2 दोनों ऑप्‍शन सही बताए गए हैं। बुकलेट 46 में सवाल नंबर 14 का सही जवाब 1 से बदलकर 1,4 किया गया है। बुकलेट 47 में इसी तरह सवाल नंबर 20 का सही ऑप्‍शन 3 से बदलकर 2,3 किया गया है, जबकि बुकलेट 48 में सवाल नंबर 15 का सही ऑप्‍शन 4 से बदलकर 3, 4 किया गया है।

NEET Topper List 2025 Live: नीट यूजी 2025 टॉपर लिस्ट

रैंक, नाम, पर्सेंटाइल और राज्य का नाम

रैंक 1- महेश कुमार, 99.9999547 पर्सेंटाइल, राजस्थान

रैंक 2- उत्कर्ष अवधिया, 99.9999095 पर्सेंटाइल, मध्य प्रदेश

रैंक 3 - कृषंग जोशी, 99.9998189 पर्सेंटाइल, महाराष्ट्र

रैंक 4- मृणाल किशोर झा, 99.9998189 पर्सेंटाइल, दिल्ली

रैंक 5- अविका अग्रवाल, 99.9996832 पर्सेंटाइल, दिल्ली

रैंक 6- जेनिल विनोदभाई, भयानी, 99.9996832 पर्सेंटाइल, गुजरात

रैंक 7- केशव मित्तल, 99.9996832 पर्सेंटाइल, पंजाब

रैंक 8 - झा भव्य चिराग, 99.9996379 पर्सेंटाइल, गुजरात

रैंक 9- हर्ष केदावत, 99.9995474 पर्सेंटाइल, दिल्ली

रैंक 10- आरव अग्रवाल, 99.9995474 पर्सेंटाइल, महाराष्ट्र

नीट यूजी रिजल्ट डायरेक्ट लिंक (NEET UG Result Direct Link)

नीट 2025 की कटऑफ क्या रही

कैटेगरी , क्वालिफाइंग क्राइटेरिया, मार्क्स रेंज

यूआर/ईडब्ल्यूएस 50वां परसेंटाइल 686 - 144

ओबीसी 40वां परसेंटाइल 143 - 113

एससी 40वां परसेंटाइल 143-113

एसटी 40वां परसेंटाइल 143-113

यूआर/EWS और दिव्यांग 45वां परसेंटाइल 143 - 127

ओबीसी और दिव्यांग 40वां परसेंटाइल 126 - 113

एससी और दिव्यांग 40वां परसेंटाइल 126 - 113

एसटी और दिव्यांग 40वां परसेंटाइल 126 - 113

14 Jun 2025, 11:27:58 PM IST

NEET UG Result 2025 Live: एमबीबीएस की 1,08,000 सीटें उपलब्ध

NEET UG Result 2025 Live: एमबीएसएस पाठ्यक्रम के लिए कुल 1,08,000 सीटें उपलब्ध हैं जिनमें सरकारी अस्पतालों में लगभग 56,000 और निजी कॉलेजों में लगभग 52,000 सीटें हैं। दंत चिकित्सा, आयुर्वेद, यूनानी और सिद्ध में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए भी नीट परिणामों का उपयोग किया जाता है।

14 Jun 2025, 11:27:23 PM IST

NEET UG Result 2025 Live: 73 अभ्यर्थियों ने 720 में से 651 से 686 अंक प्राप्त किये

NEET UG Result 2025 Live: कुल 73 अभ्यर्थियों ने 720 में से 651 से 686 अंक प्राप्त किये हैं, जबकि 1,259 अभ्यर्थियों ने 601 से 650 के बीच अंक प्राप्त किये हैं।

14 Jun 2025, 11:26:34 PM IST

NEET UG Result 2025 Live: नीट उत्तीर्ण उम्मीदवारों में 7.2 लाख से अधिक छात्राएं, जबकि 5.14 लाख से अधिक छात्र

NEET UG Result 2025 Live: मेडिकल प्रवेश परीक्षा में शामिल कुल 22.09 लाख परीक्षार्थियों में से 12.36 लाख से अधिक अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए। हालांकि यह संख्या पिछले वर्ष के 13.15 लाख उत्तीर्ण अभ्यर्थियों से कम है। पिछले वर्ष परीक्षार्थियों की संख्या भी 23.33 लाख से अधिक थी। इस वर्ष उत्तीर्ण उम्मीदवारों में 7.2 लाख से अधिक छात्राएं हैं, जबकि 5.14 लाख से अधिक छात्र हैं।

14 Jun 2025, 11:25:42 PM IST

NEET UG Result 2025 Live: नीट सेकेंड टॉपर को सीएम ने दी बधाई

NEET UG Result 2025 Live: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीट- यूजी, 2025 परीक्षा में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले इंदौर के होनहार विद्यार्थी उत्कर्ष अवधिया सहित सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से सभी विद्यार्थियों के स्वर्णिम भविष्य की कामना की है।

14 Jun 2025, 11:24:23 PM IST

NEET UG Result 2025 Live: हनुमानगढ़ के महेश ने नीट यूजी-2025 की परीक्षा में पाया पहला स्थान

NEET UG Result 2025 Live: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के रहने वाले महेश कुमार केसवानी ने देश में मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट (यूजी)-2025 की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक-प्रथम हासिल की है। केसवानी ने वर्ष 2022 में नीट की तैयारी शुरू की लेकिन उम्र कम होने के कारण वह परीक्षा में नहीं दे पाये। गत चार मई को उन्होंने पहली बार नीट की परीक्षा दी और पहली ही बार में इसमें देशभर में टॉप स्थान हासिल कर लिया। केसवानी ने पहली रैंक हासिल करने के बाद बताया कि वह हर दिन छह से सात घंटे की पढ़ाई करते थे। उन्होंने अपनी तैयारी सीकर की गुरुकृपा कोचिंग संस्थान से की। केसवानी के इस परीक्षा में पहला स्थान पाने पर खुशी जताते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि बेहद खुशी का विषय है कि हनुमानगढ़ के महेश केसवानी ने नीट यूजी 2025 में पहली रैंक हासिल की है एवं प्रदेश का तथा अपने माता- पिता का नाम रोशन किया है। महेश तथा इस परीक्षा में सफल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

14 Jun 2025, 10:42:15 PM IST

NEET UG Result 2025 Live: मुश्किल पेपर के चलते इस बार किसी टॉपर के 720 में से 720 नहीं

NEET UG Result 2025 Live: मुश्किल पेपर के चलते इस बार किसी के भी 720 में से 720 अंक नहीं आए। पिछले साल जहां 17 छात्रों ने परफेक्ट 720/720 स्कोर किया था। इस बार एक भी छात्र परफेक्ट स्कोर नहीं बना सका।

14 Jun 2025, 10:39:23 PM IST

NEET UG Result 2025 Live : कठिन पेपर के चलते नीट कट-ऑफ में आई भारी गिरावट

NEET UG Result 2025 Live : नीट यूजी का पेपर पिछले एक दशक में सबसे कठिन रहा। इसका सीधा असर क्वालीफाइंग कट-ऑफ पर देखने को मिला। जनरल और EWS कैटेगरी की कट-ऑफ में 18 अंकों की गिरावट आई है, जो पिछले साल के 162 अंक से घटकर इस बार 144 अंक रह गई है।

14 Jun 2025, 03:58:32 PM IST

NEET UG Result 2025 Live: राजस्थान बना टैलेंट की धरती, टॉप-15 में 7

NEET UG Result 2025 Live: NEET-2025 की टॉप-15 सूची में राजस्थान से 7 स्टूडेंट्स शामिल हैं

महेश कुमार (हनुमानगढ़) – AIR-1

तनय – AIR-13

सौम्य शर्मा – AIR-14

मानवेंद्र सिंह राजपुरोहित (जोधपुर) – AIR-15

➡ मानवेंद्र को 720 में से 670 अंक मिले। वे दो साल से जोधपुर में रहकर पढ़ाई कर रहे थे।

कोटा की ताकत: तीन स्टूडेंट्स टॉप-10 में

राजस्थान के कोटा में पढ़ाई करने वाले तीन स्टूडेंट्स ने भी टॉप-10 में जगह बनाई:

मृणाल किशोर झा (दिल्ली) – AIR-4

केशव मित्तल (चंडीगढ़) – AIR-7

भव्य झा (अहमदाबाद) – AIR-8

14 Jun 2025, 03:52:22 PM IST

NEET UG Result 2025 Live: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के रहने वाले महेश कुमार ने सीकर में रहकर की तैयारी

NEET UG Result 2025 Live: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के रहने वाले महेश कुमार ने इस परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर राज्य का नाम रोशन कर दिया है। महेश ने अपनी तैयारी सीकर की गुरुकृपा कोचिंग संस्थान से की थी। उन्होंने बताया कि वह शुरू में आर्ट्स विषय लेकर UPSC की तैयारी करना चाहते थे, लेकिन उनकी बड़ी बहन हिमांशी के सुझाव पर उन्होंने बायोलॉजी विषय चुना और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। महेश ने 2022 में NEET की तैयारी शुरू की थी। महेश ने बताया कि वे हर दिन 6 से 7 घंटे की पढ़ाई करते थे। परीक्षा से एक महीने पहले उन्होंने अपना रूटीन बदला और स्मार्ट रिवीजन करते हुए 4 से 5 घंटे पढ़ाई करने लगे। महेश का मानना है कि “कठिन मेहनत के साथ सही दिशा हो तो कोई भी सपना हकीकत बन सकता है।”

14 Jun 2025, 03:33:28 PM IST

NEET UG Result 2025 Live: नीट यूजी काउंसलिंग प्रक्रिया

NEET UG Result 2025 Live: नीट यूजी रिजल्ट के आधार पर मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन दो मुख्य कोटा के तहत होता है- ऑल इंडिया कोटा (AIQ) और राज्य कोटा। ऑल इंडिया कोटा में राज्यो में 15 फीसदी सरकारी मेडिकल कॉलेज सीटें और सभी AIIMS, JIPMER, और अन्य केंद्रीय संस्थानों की सीटें शामिल होती हैं। वहीं राज्य कोटा में 85% सरकारी मेडिकल कॉलेज सीटें और सभी निजी/डीम्ड यूनिवर्सिटी सीटें हैं। AIQ काउंसलिंग जुलाई 2025 के अंतिम सप्ताह या अगस्त 2025 के पहले सप्ताह से शुरू होने की उम्मीद है। काउंसलिंग शेड्यूल MCC जारी करेगा।

14 Jun 2025, 02:58:14 PM IST

NEET Result 2025 Live: नीट यूजी 2025 की परीक्षा में हिमांशु कुमार बने झारखंड के स्टेट टॉपर

NEET Result 2025 Live: नीट यूजी 2025 की परीक्षा में हिमांशु कुमार बने झारखंड के स्टेट टॉपर। इस परीक्षा में झारखंड की ओर से 35397 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें 19203 परीक्षा में सफल रहे।

14 Jun 2025, 02:57:30 PM IST

NEET Result 2025 Live: नीट यूजी का रिजल्ट जारी,टॉप 100 में बिहार का कोई नहीं

NEET Result 2025 Live: नीट यूजी का रिजल्ट जारी,टॉप 100 में बिहार का कोई नहीं। बिहार टॉपर मुस्कान आनंद को मिली है 112 रैंक

14 Jun 2025, 02:40:02 PM IST

NEET Result 2025 Live: नीट यूजी में दिल्ली से 40331 उम्मीदवार पास हुए

NEET Result 2025 Live: दिल्ली से 40331 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए

दिल्ली में पंजीकृत उम्मीदवारों की संख्या: 63046

दिल्ली में उपस्थित उम्मीदवारों की संख्या: 61199

दिल्ली में उत्तीर्ण उम्मीदवारों की संख्या: 40331

14 Jun 2025, 02:35:02 PM IST

NEET Result 2025 Live: नीट यूजी रिजल्ट ईमेल पर भी भेजा गया

NEET Result 2025 Live: नीट यूजी रिजल्ट कैंडिडेट्स को उनकी ईमेल आईडी पर भी भेजा गया है। सभी उम्मीदवारों को ईमेल पर स्कोरकार्ड चेक करने की सलाह दी जाती है।

14 Jun 2025, 02:33:59 PM IST

NEET Result 2025 Live: क्या NEET 2025 अंतिम उत्तर कुंजी के अनुसार कोई प्रश्न हटाया गया है

NEET Result 2025 Live: NEET 2025 अंतिम उत्तर कुंजी के अनुसार कोई प्रश्न हटाया नहीं गया है।

14 Jun 2025, 02:33:11 PM IST

NEET Result 2025 Live: नीट यूजी 2025 टॉपर कौन है

NEET Result 2025 Live: नीट यूजी 2025 परीक्षा में राजस्थान के महेश कुमार ने ऑल इंडिया रैंक 1 के साथ टॉप किया है। दूसरे नंबर पर मध्य प्रदेश के उत्कर्ष अवधिया हैं।

14 Jun 2025, 02:26:06 PM IST

NEET UG Result 2025 Live: नीट टॉपर - रैंक 11 से लेकर 20 तक

NEET UG Result 2025 Live: नीट टॉपर - रैंक 11 से लेकर 20 तक

नीट टॉपर - रैंक 11 से लेकर 20 तक

रैंक 11- अर्श गांधी, 99.9995021 पर्सेंटाइल, हरियाणा

रैंक 12- आशी सिंह, 99.9994568 पर्सेंटाइल, दिल्ली

रैंक 13 - तनय, 99.9993663 पर्सेंटाइल,राजस्थान

रैंक 14- सौम्या शर्मा, 99.9993663 पर्सेंटाइल, राजस्थान

रैंक 15- मानवेन्द्र सिंह, 99.9991853 पर्सेंटाइल, राजस्थान

रैंक 16- रचित सिन्हा चौधरी, 99.9991853 पर्सेंटाइल, वेस्ट बंगाल

रैंक 17- निखिल सोन्नाद, 99.9991853 पर्सेंटाइल,कर्नाटक

रैंक 18- ककरला जीवन साई कुमार, 99.9991853 पर्सेंटाइल, तेलंगाना

रैंक 19- दर्भा कार्तिक राम किरीति, 99.9991400 पर्सेंटाइल, आंध्र प्रदेश

रैंक 20- रुपायन पाल, 99.9990495 पर्सेंटाइल,वेस्ट बंगाल

14 Jun 2025, 02:14:45 PM IST

NEET UG Result 2025 Live: यूपी में सबसे ज्यादा नीट पास

NEET UG Result 2025 Live: उत्तर प्रदेश से कुल 1,70,684 (1.7 लाख) उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए। महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर रहा, जहां 1,25,727 (1.25 लाख) छात्र प्रवेश परीक्षा में सफल हुए। राजस्थान, जहां भारत के कोचिंग हब कोटा और सीकर हैं, वहां 1,19,865 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए।

14 Jun 2025, 02:10:53 PM IST

NEET Result 2025 OUT Live: कौन है महिलाओं में टॉपर

NEET Result 2025 OUT Live: दिल्ली की अविका अग्रवाल, जो सामान्य श्रेणी से आती हैं, NEET UG 2025 में महिलाओं की कैटेगरी में टॉपर हैं। अविका ने 99.99968325 पर्सेंटाइल हासिल किया है। उनकी ऑल-इंडिया रैंक पांचवीं है।

14 Jun 2025, 02:10:03 PM IST

NEET UG Result 2025 Live: नीट में किस कैटेगरी का रिजल्ट कैसा रहा

NEET UG Result 2025 Live: नीट में किस कैटेगरी का रिजल्ट कैसा रहा

उम्मीदवारों का श्रेणीवार वितरण

ओबीसी

पंजीकृत: 948507

उपस्थित: 925739

योग्य: 564611

एससी

पंजीकृत: 333646

उपस्थित: 322538

योग्य: 168873

एसटी

पंजीकृत: 150224

उपस्थित: 143602

योग्य: 67234

सामान्य

पंजीकृत: 689366

उपस्थित: 665853

योग्य: 338728

ईडब्ल्यूएस

पंजीकृत: 154326

उपस्थित: 151586

योग्य: 97085

14 Jun 2025, 02:09:12 PM IST

NEET UG Result 2025 Live: नीट में श्रेणीवार उत्तीर्ण छात्रों की संख्या

NEET UG Result 2025 Live: नीट में श्रेणीवार उत्तीर्ण छात्रों की संख्या

श्रेणी पास छात्रों की संख्या

ओबीसी 564611

एससी 168873

एसटी 67234

सामान्य 338728

ईडब्ल्यूएस 97085

कुल 1236531

14 Jun 2025, 02:05:38 PM IST

NEET UG Result 2025 Live: नीट 2025 की कटऑफ सभी वर्गों में गिरी

NEET UG Result 2025 Live: नीट 2025 की कटऑफ सभी वर्गों में गिरी

कैटेगरी क्वालिफाइंग क्राइटेरिया मार्क्स रेंज , कुल स्टूडेंट

यूआर/ईडब्ल्यूएस 50वां परसेंटाइल 686 - 144, 1101151 स्टूडेंट्स

ओबीसी 40वां परसेंटाइल 143 - 113 , 88692 स्टूडेंट्स

एससी 40वां परसेंटाइल 143-113, 31995 स्टूडेंट्स

एसटी 40वां परसेंटाइल 143-113, 13940 स्टूडेंट्स

यूआर/EWS और दिव्यांग 45वां परसेंटाइल 143 - 127 , 472 स्टूडेंट्स

ओबीसी और दिव्यांग 40वां परसेंटाइल 126 - 113, 216 स्टूडेंट्स

एससी और दिव्यांग 40वां परसेंटाइल 126 - 113, 48 स्टूडेंट्स

एसटी और दिव्यांग 40वां परसेंटाइल 126 - 113, 17 स्टूडेंट्स

14 Jun 2025, 01:46:33 PM IST

NEET UG Result 2025 Live: नीट 2025 की कटऑफ क्या रही

NEET UG Result 2025 Live: नीट 2025 की कटऑफ क्या रही

कैटेगरी क्वालिफाइंग क्राइटेरिया मार्क्स रेंज

यूआर/ईडब्ल्यूएस 50वां परसेंटाइल 686 - 144

ओबीसी 40वां परसेंटाइल 143 - 113

एससी 40वां परसेंटाइल 143-113

एसटी 40वां परसेंटाइल 143-113

यूआर/EWS और दिव्यांग 45वां परसेंटाइल 143 - 127

ओबीसी और दिव्यांग 40वां परसेंटाइल 126 - 113

एससी और दिव्यांग 40वां परसेंटाइल 126 - 113

एसटी और दिव्यांग 40वां परसेंटाइल 126 - 113

14 Jun 2025, 01:42:58 PM IST

NEET Result 2025 OUT Live: 12 लाख से ज़्यादा उम्मीदवार पास हुए

NEET Result 2025 OUT Live: इस साल 12 लाख से ज़्यादा उम्मीदवारों ने अंडरग्रेजुएट मेडिकल एंट्रेंस टेस्ट पास किया है।

पंजीकृत: 2276069

उपस्थित: 2209318

पास: 1236531

14 Jun 2025, 01:32:02 PM IST

NEET Topper List 2025 Live: नीट यूजी 2025 टॉपर लिस्ट

NEET Topper List 2025 Live: नीट यूजी 2025 टॉपर लिस्ट

रैंक, नाम, पर्सेंटाइल और राज्य का नाम

रैंक 1- महेश कुमार, 99.9999547 पर्सेंटाइल, राजस्थान

रैंक 2- उत्कर्ष अवधिया, 99.9999095 पर्सेंटाइल, मध्य प्रदेश

रैंक 3 - कृषंग जोशी, 99.9998189 पर्सेंटाइल, महाराष्ट्र

रैंक 4- मृणाल किशोर झा, 99.9998189 पर्सेंटाइल, दिल्ली

रैंक 5- अविका अग्रवाल, 99.9996832 पर्सेंटाइल, दिल्ली

रैंक 6- जेनिल विनोदभाई, भयानी, 99.9996832 पर्सेंटाइल, गुजरात

रैंक 7- केशव मित्तल, 99.9996832 पर्सेंटाइल, पंजाब

रैंक 8 - झा भव्य चिराग, 99.9996379 पर्सेंटाइल, गुजरात

रैंक 9- हर्ष केदावत, 99.9995474 पर्सेंटाइल, दिल्ली

रैंक 10- आरव अग्रवाल, 99.9995474 पर्सेंटाइल, महाराष्ट्र

14 Jun 2025, 01:21:00 PM IST

NEET UG Result 2025 Live: नीट यूजी परीक्षा के जरिए एमबीबीएस के अलावा यहां भी एडमिशन

NEET UG Result 2025 Live: नीट यूजी परीक्षा के जरिए ही देश के तमाम मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमस, बीएचएमस, बीयूएमस ( MBBS, BDS, BSMS, BAMS, BHMS, BUMS ) और अन्य विभिन्न अंडर ग्रेजुएट मेडिकल कोर्सेज में दाखिला होता है। इसके अलावा मिलिट्री नर्सिंग सर्विस (एमएनएस) के लिए भी अभ्यर्थी नीट यूजी परीक्षा के मार्क्स के जरिए आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल सर्विस हॉस्पिटल के बीएससी नर्सिंग कोर्स में एडमिशन ले सकेंगे।

14 Jun 2025, 01:20:20 PM IST

NEET UG Result 2025 Live: पिछले साल के नीट के 17 टॉपरों की लिस्ट

NEET UG Result 2025 Live: पिछले साल के नीट के 17 टॉपरों की लिस्ट

(रिवाइज्ड रिजल्ट जारी करना पड़ा था जिससे टॉपरों की संख्या घटकर 61 से 17 रह गई थी।)

मृदुल मान्य आनंद, दिल्ली - नीट रैंक 1

आयुष नौगरैया, उत्तर प्रदेश- नीट रैंक 1

माजिन मंसूर, बिहार- नीट रैंक 1

प्रचिता, राजस्थान - नीट रैंक 1

सौरव, राजस्थान - नीट रैंक 1

दिव्यांश, दिल्ली - नीट रैंक 1

गुनमय गर्ग पंजाब - नीट रैंक 1

अर्घ्यदीप दत्ता पश्चिम बंगाल - नीट रैंक 1

शुभान सेनगुप्ता महाराष्ट्र - नीट रैंक 1

आर्यन यादव उत्तर प्रदेश - नीट रैंक 1

पलांशा अग्रवाल महाराष्ट्र - नीट रैंक 1

रजनीश पी तमिलनाडु - नीट रैंक 1

श्रीनंद शर्मिल केरल - नीट रैंक 1

माने नेहा कुलदीप महाराष्ट्र - नीट रैंक 1

तैजस सिंह चंडीगढ़- नीट रैंक 1

देवेश जोशी राजस्थान - नीट रैंक 1

इरम क़ाज़ी राजस्थान

14 Jun 2025, 01:20:11 PM IST

NEET UG Result 2025 Live: दाखिले के लिए कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी

NEET UG Result 2025 Live: पिछले साल कुछ सेंटरों पर नीट का रीएग्जाम करवाना पड़ा था। टाइम लॉस होने की वजह से ग्रेस मार्क्स देने पर काफी हंगामा हुआ था। कुछ अभ्यर्थियों का रीएग्जाम हुआ था। इसके बाद रिवाइज्ड रिजल्ट जारी करना पड़ा था जिससे टॉपरों की संख्या घटकर 61 से 17 रह गई थी।

14 Jun 2025, 01:20:04 PM IST

NEET UG Result 2025 Live: दाखिले के लिए कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी

NEET UG Result 2025 Live: काउंसलिंग में सीट अलॉट होने के बाद रिपोर्टिंग के दौरान स्टूडेंट्स को अपने साथ नीट यूजी स्कोर कार्ड 2025, सीट अलॉटमेंट लेटर, कक्षा 10, 12 की मार्कशीट, सरकार द्वारा जारी आईडी, जाति प्रमाण पत्र और दिव्यांगता प्रमाण पत्र सहित सभी जरूरी डॉक्यूमेंट ले जाने होंगे। इसके साथ ही उम्मीदवारों को ऑरिजनल डॉक्यूमेंट की फोटोकॉपी और आठ पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ भी साथ लाने होंगे।

14 Jun 2025, 01:19:57 PM IST

NEET UG Result 2025 Live: नीट यूजी काउंसलिंग में क्या होगा

NEET UG Result 2025 Live: नीट यूजी काउंसलिंग में विभिन्न स्टेज होंगे जिसमें रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग और लॉकिंग, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, सीट अलॉटमेंट और रिपोर्टिंग आदि चीजें शामिल हैं।

14 Jun 2025, 01:19:52 PM IST

NEET UG Result 2025 Live: कहां मिलेगी नीट यूजी AIQ सीटों पर काउंसलिंग की अपडेट

NEET UG Result 2025 Live: इस बार भी ऑल इंडिया कोटा (AIQ) सीटों पर काउंसिलिंग की प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट www.mcc.nic.in के माध्यम से होगी।

14 Jun 2025, 01:19:45 PM IST

NEET UG Result 2025 Live: कितने चरणों की में होगी नीट यूजी काउंसलिंग

NEET UG Result 2025 Live: पिछले साल नीट यूजी के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया चार चरण में हुई थी। एक स्ट्रे वैकेंसी राउंड था। काउंसिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन केवल तीन राउंड के लिए उपलब्ध थे, जबकि स्ट्रे वैकेंसी राउंड पहले से रजिस्टर्ड उम्मीदवारों के लिए था।

14 Jun 2025, 01:19:37 PM IST

NEET UG Result 2025 Live: 85 प्रतिशत सीट पर राज्य की ओर से काउंसिलिंग की प्रक्रिया

NEET UG Result 2025 Live: 85 प्रतिशत सीट पर राज्य की ओर से काउंसिलिंग की प्रक्रिया होगी। प्राइवेट कॉलेजों की सीटों के लिए अलग-अलग काउंसिलिंग होगी। नीट काउंसिलिंग रैंक के आधार पर होगी।

14 Jun 2025, 01:19:22 PM IST

NEET UG Result 2025 Live: देशभर में MBBS की 1.2 लाख सीटें

NEET UG Result 2025 Live: भारत में MBBS कोर्स के लिए कुल 1,18,190 सीटें हैं। एकेडमिक सेशन 2024-25 के दौरान इनमें से 1,15,250 सीटों पर दाखिला हुआ था।

14 Jun 2025, 01:05:50 PM IST

NEET UG Result 2025 Live: नीट यूजी रिजल्ट जारी

NEET UG Result 2025 Live: नीट यूजी परीक्षा का रिजल्ट जारी, ईमेल पर भी आ रहा रिजल्ट

14 Jun 2025, 01:01:13 PM IST

NEET UG Result 2025 Live: नीट यूजी रिजल्ट के बाद शुरू होगी काउंसलिंग

NEET UG Result 2025 Live: नीट यूजी रिजल्ट जारी होने के बाद अब ग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। संस्थान अपने एमबीबीएस/बीडीएस की सीटों के लिए ऑल इंडिया रैंक के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार करेंगे। मेडिकल काउंसिलिंग कमेटी (एमसीसी) की ओर से ऑल इंडिया कोटा की सीटों पर काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जब उम्मीदवार अपने राज्य में आवेदन करते हैं, तो उन्हें राज्य कैटेगरी लिस्ट के अनुसार अपनी कैटेगरी का जिक्र करना होगा। राज्य परामर्श प्राधिकरण तदनुसार अपनी मेरिट लिस्ट बनाएंगे।

14 Jun 2025, 01:00:58 PM IST

NEET UG Result 2025 Live: ऑल इंडिया कोटा सीटों के लिए संभावित नीट यूजी कटऑफ

NEET UG Result 2025 Live: आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) के राष्ट्रीय शैक्षणिक निदेशक (मेडिकल) नवीन कार्की के अनुसार, ऑल इंडिया कोटे के लिए अपेक्षित नीट कट-ऑफ 530 से 560 अंकों के बीच होगी, जबकि एम्स दिल्ली के लिए कट-ऑफ 660 से 670 अंकों के बीच रहने का अनुमान है। राष्ट्रीय शैक्षणिक निदेशक (मेडिकल) ने कहा कि श्रेणीवार, सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए मिनिमम क्वालिफाइंग अंक 130 से 150 के बीच होने की उम्मीद है।

14 Jun 2025, 01:00:41 PM IST

NEET UG Result 2025 Live: पिछले साल नीट यूजी में कितने पास हुए थे

NEET UG Result 2025 Live: पिछले साल नीट यूजी परीक्षा 5 मई को आयोजित की गई थी। परिणाम 4 जून को जारी किए गए थे। कुल 23,33,162 छात्रों ने परीक्षा दी थी। कुल 13,349,40 छात्राएं, 9,98,205 छात्र और 17 थर्ड जेंडर थे। पिछले साल 13,15,853 छात्र नीट में क्वालिफाई हुए थे।

14 Jun 2025, 12:56:18 PM IST

NEET UG Result 2025 Live: नीट यूजी स्कोर से MBBS के अलावा और कहां कहां दाखिला ले सकेंगे

NEET UG Result 2025 Live: नीट यूजी स्कोर से MBBS के अलावा और कहां कहां दाखिला ले सकेंगे

1. बीएससी नर्सिंग

2. फार्मेसी स्नातक (बीफार्मा)

3. डेंटल सर्जरी स्नातक (बीडीएस)

4. आयुर्वेद चिकित्सा और शल्य चिकित्सा स्नातक (बीएएमएस)

5. पशु चिकित्सा विज्ञान और पशुपालन स्नातक (बीएससी और एएच)

6. फिजियोथेरेपी स्नातक (बीपीटी)

7. बॉयोटेक्नोलॉजी बीएससी

8. बायो मेडिकल साइंस में बैचलर ऑफ साइंस

14 Jun 2025, 12:55:03 PM IST

NEET UG Result 2025 Live: ऐसे चेक कर सकेंगे नीट यूजी का रिजल्ट

NEET UG Result 2025 Live: सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाना होगा।

होमपेज पर आपको NEET UG 2025 Result लिंक (एक्टिव होने के बाद) पर क्लिक करना होगा।

अब अपने एडमिट कार्ड नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल्स दर्ज करें।

रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, जिसे डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं।

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।