Hindi Newsकरियर न्यूज़JEE Main : What is a good score in JEE Mains 2025 JEE Advance cut-offs for btech CSE IIT admissions

JEE Main : जेईई मेन में कितना स्कोर होता है अच्छा, देखें IIT के BTech CSE की पिछली जेईई एडवांस्ड कटऑफ

  • JEE Main : What is a good score in JEE Mains 2025 JEE Advance cut-offs for btech CSE IIT admissions

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 21 Jan 2025 08:56 PM
share Share
Follow Us on
JEE Main : जेईई मेन में कितना स्कोर होता है अच्छा, देखें IIT के BTech CSE की पिछली जेईई एडवांस्ड कटऑफ

जेईई मेन 2025 सेशन-1 की परीक्षा कल 22 जनवरी से शुरू होगी। जेईई मेन पेपर-1 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी को होगा। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरे शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक होगी। पेपर टू बी आर्क और बी प्लानिंग के लिए परीक्षा 30 जनवरी को दोपहर तीन बजे से 6 बजे तक ली जाएगी। परीक्षा दूसरी शिफ्ट में दोपहर 3 बजे से शाम 6.30 बजे तक होगी। अब जब इंजीनियरिंग में जाने के इच्छुक उम्मीदवार परीक्षा की तैयारी के अंतिम चरण में हैं। इस बीच आईआईटी में बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसई) के लिए जेईई एडवांस में अच्छे स्कोर पर एक नजर डालें।

पिछले साल सभी कैटेगरी के लिए जेईई मेन कटऑफ बढ़ी थी। सामान्य श्रेणी के लिए जेईई कटऑफ में 2.45 फीसदी का इजाफा हुआ था और अनारक्षित श्रेणी से संबंधित कुल 97,351 उम्मीदवारों ने न्यूनतम कट-ऑफ हासिल किया। जेईई मेन में टॉप 2.5 रैंक पाने वाले अभ्यर्थी जेईई एडवांस्ड में बैठेंगे। जेईई एडवांस्ड में प्रदर्शन के आधार पर ही आईआईटी में दाखिला मिलेगा।

जेईई मेन 2025 में क्या हो सकता है अच्छा स्कोर

पिछले कुछ सालों से टॉप 10 रैंक हासिल करने वाले उम्मीदवारों की संख्या में इजाफा हुआ है । बीटेक की सीएसई ब्रांच पिछले कई सालों से जेईई टॉपर्स की टॉप चॉइस बनी हुई है। आईआईटी में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में एडमिशन लेना चाह रहे उम्मीदवारों को 100 पर्सेंटाइल या लगभग 12000 रैंक हासिल करनी होगी। पिछले साल आईआईटी जम्मू की क्लोजिंग रैंक 12108 थी। 12108 रैंक वाले उम्मीदवार को आईआईटी जम्मू में आखिरी बीटेक सीएसई सीट अलॉट हुई थी।

जेईई मेन में टॉप रैंक हासिल करने के लिए आपको कितने अंक लाने होंगे, यहां जानें -

300 में से मार्क्स रैंक

295 - 300 1-10

288- 294 11-20

280-284 22-44

270-279 63-107

252- 268 106–522

231-249 546-1385

215-230 1421- 2798

202-214 2862- 4666

190-200 4830 - 6664

175-189 7151 -10746

161-174 11018 -16163

जेईई एडवांस्ड : पिछले साल आईआईटी में सीएसई की कटऑफ (ऑल इंडिया कोटा सीटों के लिए)

आईआईटी भुवनेश्वर

ओपन सीट - जेंडर न्यूट्रल - ओपनिंग रैंक - 2389 , क्लोजिंग रैंक 3685

आईआईटी बॉम्बे

ओपन सीट - जेंडर न्यूट्रल - ओपनिंग रैंक -1 , क्लोजिंग रैंक 68

आईआईटी मंडी

ओपन सीट - जेंडर न्यूट्रल - ओपनिंग रैंक -1803 , क्लोजिंग रैंक 3118

आईआईटी दिल्ली

ओपन सीट - जेंडर न्यूट्रल - ओपनिंग रैंक -27 , क्लोजिंग रैंक 116

आईआईटी इंदौर

ओपन सीट - जेंडर न्यूट्रल - ओपनिंग रैंक -823 , क्लोजिंग रैंक 1389

आईआईटी खड़गपुर

ओपन सीट - जेंडर न्यूट्रल - ओपनिंग रैंक -226 , क्लोजिंग रैंक 415

आईआईटी हैदराबाद

ओपन सीट - जेंडर न्यूट्रल - ओपनिंग रैंक -431 , क्लोजिंग रैंक 656

आईआईटी जोधपुर

ओपन सीट - जेंडर न्यूट्रल - ओपनिंग रैंक - 2062 , क्लोजिंग रैंक 3061

आईआईटी कानपुर

ओपन सीट - जेंडर न्यूट्रल - ओपनिंग रैंक - 120 , क्लोजिंग रैंक 252

ये भी पढ़ें:जेईई मेन परीक्षा से ऐन पहले परीक्षा केंद्र बदला, जानें ड्रेस कोड

आईआईटी मद्रास

ओपन सीट - जेंडर न्यूट्रल - ओपनिंग रैंक -76 , क्लोजिंग रैंक 159

आईआईटी रुड़की

ओपन सीट - जेंडर न्यूट्रल - ओपनिंग रैंक -277 , क्लोजिंग रैंक 481

आईआईटी धनबाद

ओपन सीट - जेंडर न्यूट्रल - ओपनिंग रैंक -2167 , क्लोजिंग रैंक 3846

आईआईटी बीएचयू

ओपन सीट - जेंडर न्यूट्रल - ओपनिंग रैंक -667 , क्लोजिंग रैंक 1071

आईआईटी जम्मू

ओपन सीट - जेंडर न्यूट्रल - ओपनिंग रैंक - 3412 , क्लोजिंग रैंक 6310

आईआईटी गोवा

ओपन सीट - जेंडर न्यूट्रल - ओपनिंग रैंक - 4070 , क्लोजिंग रैंक 5371

आईआईटी गुवाहाटी

ओपन सीट - जेंडर न्यूट्रल - ओपनिंग रैंक - 466 , क्लोजिंग रैंक 623

आईआईटी रोपड़

ओपन सीट - जेंडर न्यूट्रल - ओपनिंग रैंक - 1158 , क्लोजिंग रैंक 2379

आईआईटी भिलाई

ओपन सीट - जेंडर न्यूट्रल - ओपनिंग रैंक - 3471 , क्लोजिंग रैंक 6516

आईआईटी पलक्कड़ -

ओपन सीट - जेंडर न्यूट्रल - ओपनिंग रैंक - 4837 , क्लोजिंग रैंक 6199

आईआईटी तिरुपति

ओपन सीट - जेंडर न्यूट्रल - ओपनिंग रैंक - 1915 , क्लोजिंग रैंक 5024

आईआईटी धारवाड़

ओपन सीट - जेंडर न्यूट्रल - ओपनिंग रैंक - 3482 , क्लोजिंग रैंक 6375

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें