JEE Main Result 2025: जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट का इंतजार, इन स्टेप्स से कर सकेंगे डाउनलोड
- JEE Main 2025 session 1 result: जेईई मेन 2025 परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को रिजल्ट का इंतजार है। जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट 2025 12 फरवरी 2025 को जारी होने की संभावना है। उम्मीदवार रिजल्ट को jeemain.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।

JEE Main Result 2025 Session 1: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट 2025 की घोषणा कर सकती है। जेईई मेन 2025 परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को रिजल्ट का इंतजार है। एनटीए द्वारा जारी किए गए ब्रोशर में दी गई जानकारी के अनुसार, जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट 2025, 12 फरवरी 2025 को जारी होने की संभावना है। उम्मीदवार रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉग इन करना होगा।
जेईई मेन सेशन 1 के लिए 4 फरवरी 2025 को आंसर की को जारी किया गया था। छात्रों के लिए 6 फरवरी 2025 तक ऑब्जेक्शन विंडो को ओपन किया गया था। उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई आपत्ति को विषय एक्सपर्ट के एक पैनल द्वारा चेक कराया जाएगा। विषय एक्सपर्ट की राय के अनुसार ही फाइनल आंसर की को तैयार किया जाएगा और उसी के आधार पर रिजल्ट को तैयार किया जाएगा।
जेईई मेन्स 2025 सेशन 1 परीक्षा का आयोजन 22, 23, 24, 28, 29 और 30 जनवरी 2025 को किया गया था। परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया गया था। पहली शिफ्ट का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक था और दूसरी शिफ्ट का समय दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक था।
JEE Main Result 2025: जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट 2025 कैंडिडेट कैसे चेक करें-
1. सबसे पहले कैंडिडेट को ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद कैंडिडेट को होम पेज पर जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. इसके बाद आपको लॉगिन डिटेल्स डालनी होगी।
4. अब आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट ओपन हो जाएगा।
5. अब आप अपना रिजल्ट डाउनलोड कर लीजिए।
6. भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंट आउट लेना न भूलें।
जेईई मेन्स 2025 सेशन 2
आपको बता दें कि, जेईई मेन्स 2025 सेशन 2 के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 फरवरी 2025 से शुरू हो गई है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा। आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 25 फरवरी 2025 है। जेईई मेन्स 2025 सेशन 1 का रिजल्ट 12 फरवरी 2025 को जारी होने की संभावना है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।