JEE Main : जेईई मेन के तीसरे दिन फिजिक्स देख खिले चेहरे, मैथ्स की लंबी कैलकुलेशन ने उलझाया
- JEE Main 2025 Day 2 Exam Analysis: जेईई मेन 2025 सेशन-1 के पेपर-1 बीई बीटेक की परीक्षा के तीसरे दिन पहली शिफ्ट में जेईई मेन का पेपर आसान से मध्यम कठिनाई लेवल वाला था।

JEE Main 2025 Day 2 Exam Analysis: जेईई मेन 2025 सेशन-1 के पेपर-1 बीई बीटेक की परीक्षा के तीसरे दिन पहली शिफ्ट में जेईई मेन का पेपर आसान से मध्यम कठिनाई लेवल वाला था। विशेषज्ञों के अनुसार तीनों सेक्शन में से फिजिक्स सबसे आसान था, उसके बाद केमिस्ट्री। कुछ प्रश्नों में लंबी कैलकुलेशन के कारण गणित को सबसे चैलेंजिंग माना गया। विषयों में प्रश्नों बैलेंस्ड थे। हालांकि कुछ चैप्टर पर दूसरों की तुलना में अधिक जोर दिया गया। एक अभ्यर्थी ने बताया कि फिजिक्स के प्रश्न आसान थे और फॉर्मूले बेस्ड थे। गणित लेंदी और ज्यादा कैलकुलेशन वाला था। केमिस्ट्री में थ्योरेटिकल व सीधे सीधे वाले सवाल थे।
आकाश एजुकेशन सर्विसेज लिमिटेड, इंजीनियरिंग, के नेशनल एकेडमिक डायरेक्ट अजय शर्मा ने कहा कि पेपर मैथ्स सबसे कठिन था। उसके बाद केमिस्ट्री और फिजिक्स रहे। फिजिक्स का लेवल सबसे कम कठिन था। फिजिक्स सेक्शन को अधिकांश छात्रों ने आसान माना। अधिकांश प्रश्न कक्षा 12वीं के विषयों से थे, जबकि कक्षा 11वीं से कम प्रश्न थे। इस बदलाव में मैकेनिक्स, वेव्स, थर्मोडायनेमिक्स से बेहद कम सवाल आए। दूसरी ओर ऑप्टिक्स और इलेक्ट्रोमैग्नेटिज्म जैसे कक्षा 12वीं के विषय अधिक प्रमुख थे। मॉडर्न फिजिक्स से सवालों की संख्या औसत थी जबकि इलेक्ट्रोमेग्नेटिक डंडक्शन (ईएमआई) और मैगनेटिज्म जैसे अध्यायों से कम सवाल थे।
पेपर में दोनों दिनों की तरह तीसरे दिन भी मैथ्स सेक्शन को सबसे मुश्किल माना गया। इसमें कक्षा 11वीं के विषयों से अधिक संख्या में प्रश्न शामिल थे। 3D, ज्योमेट्री, वेक्टर और कोनिक सेक्शन जैसे क्षेत्रों से सबसे ज्यादा सवाल आए, जबकि कैलकुलस में भी काफी संख्या में प्रश्न थे। हालांकि इस सेक्शन में लंबी कैलकुलेशन शामिल थीं, जिससे यह समय लेने भाग बन गया था। अधिकांश छात्रों के लिए गणित का सेक्शन सबसे टफ था।
केमिस्ट्री में सभी अध्याय शामिल थे हालांकि कुछ यूनिट मुख्य थी। इनऑर्गेनिक केमिस्ट्री को सबसे अधिक वेटेज दिया गया। उसके बाद आर्गेनिक केमिस्ट्री था। जबकि फिजिकल केमिस्ट्री से कम प्रश्न थे। कुल मिलाकर केमिस्ट्री सेक्शन सीधा सीधी था और इसने छात्रों को अन्य विषयों के लिए समय बचाने का मौका दिया।
गाजियाबाद में पहली पाली में परीक्षा देने वाले सुमित ने बताया कि भौतिक विज्ञान के दो-तीन प्रश्न कठिन रहे। वहीं छात्रा सौम्या ने गणित के कई सवालों को मुश्किल बताया। इसके बाद दूसरी पाली में परीक्षा देकर निकले आदित्य ने बताया कि गणित का सेक्शन सबसे लंबा था। रसायन विज्ञान के कुछ प्रश्न काफी मुश्किल थे। इन दोनों विषयों के मुकाबले भौतिकी विज्ञान आसान रही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।