Hindi Newsकरियर न्यूज़JEE main 2025 session 1 topper Om prakash behera told his success tips

JEE main 2025 Result: फोन नहीं देखा, 9 घंटे की सेल्फ स्टडी, 100 पर्सेंटाइल लाने वाले ओपी बेहरा ने बताए सक्सेस टिप्स

  • इंजीनियरिंग में एडमिशन के लिए होने वाले एंट्रेंस टेस्ट के नतीजे कल जारी कर दिए गए। इन नतीजों में 14 स्टूडेंट्स ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है। इनमें से एक है ओपी बेहरा। ओम प्रकाश ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया।

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तानWed, 12 Feb 2025 03:39 PM
share Share
Follow Us on
JEE main 2025 Result: फोन नहीं देखा, 9 घंटे की सेल्फ स्टडी, 100 पर्सेंटाइल लाने वाले ओपी बेहरा ने बताए सक्सेस टिप्स

इंजीनियरिंग में एडमिशन के लिए होने वाले एंट्रेंस टेस्ट के नतीजे कल जारी कर दिए गए। इन नतीजों में 14 स्टूडेंट्स ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है। इनमें से एक हैं ओपी बेहरा। ओम प्रकाश ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया।ओम प्रकाश अब आईआईटी मुंबई से कंप्यूटर साइंस ब्रांच में बीटेक करना चाहते हैं।आईआईटी के लिए उनकी निगाहें अब पूरी तरफ से जेईई एडवांस्ड पर है।

क्या है सक्सेस मंत्र

मुझे उम्मीद नहीं थी कि मेरे इतने मार्क्स आ पाएंगे। जितना सिलेबस है उतना ही करना है, उसी सिलेबस को बार-बार करना है। इससे ज्यादा आपको नहीं करना है। एक बार प्रैक्टिस कर ली है, तो फिर दोबारा से प्रैक्टिस कर लें। ओम प्रकाश का कहना है कि सेल्फ स्टडी, रणनीतिक तैयारी और अनुशासन के जरिए आप भारत के इस कठिन एग्जाम को क्रैक कर सकते हैं। किसी भी तरह के भटकाव से दूर रहने के लिए ओपी ने कभी फोन नहीं रखा। वो सोशल मीडिया से दूर रहे। उन्होंने बताया कि उनके रूटीन का एक बड़ा हिस्सा सेल्फ स्टडी थी। वो रोज 8-9 घंटे सेल्फ स्टडी करते थे। उन्होंने टेस्ट में अपनी गलतियों से सीखा।

हर टेस्ट के बाद वो खुद का विश्लेषण करते थे। अगर सिलेबस की बात की जाए, तो उन्होंने एनसीईआटी के सिलेबस पर फोकस करने की बात कही। पढ़ाई के अलावा ओम प्रकाश को नोवल पढ़ने का शौक है।

ये भी पढ़ें:कौन हैं साई मनोगना गुथिकोंडा, जेईई मेन 2025 की एकमात्र महिला टॉपर?
ये भी पढ़ें:पहले ही प्रयास में पास किया JEE मेन एग्जाम, पिता ने भी की है IIT दिल्ली से पढ़ाई
ये भी पढ़ें:जेईई मेन में किस राज्य में किसने किया टॉप, देखें स्टेट वाइज टॉपर लिस्ट

इंजीनियरिंग में एडमिशन के लिए होने वाले एंट्रेंस टेस्ट के नतीजे कल जारी कर दिए गए। इन नतीजों में 14 स्टूडेंट्स ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है। इनमें से एक हैं ओपी बेहरा। ओम प्रकाश ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया।ओम प्रकाश अब आईआईटी मुंबई से कंप्यूटर साइंस ब्रांच में बीटेक करना चाहते हैं।आईआईटी के लिए उनकी निगाहें अब पूरी तरफ से जेईई एडवांस्ड पर है।

क्या है सक्सेस मंत्र

मुझे उम्मीद नहीं थी कि मेरे इतने मार्क्स आ पाएंगे। जितना सिलेबस है उतना ही करना है, उसी सिलेबस को बार-बार करना है। इससे ज्यादा आपको नहीं करना है। एक बार प्रैक्टिस कर ली है, तो फिर दोबारा से प्रैक्टिस कर लें। ओम प्रकाश का कहना है कि सेल्फ स्टडी, रणनीतिक तैयारी और अनुशासन के जरिए आप भारत के इस कठिन एग्जाम को क्रैक कर सकते हैं। किसी भी तरह के भटकाव से दूर रहने के लिए ओपी ने कभी फोन नहीं रखा। वो सोशल मीडिया से दूर रहे। उन्होंने बताया कि उनके रूटीन का एक बड़ा हिस्सा सेल्फ स्टडी थी। वो रोज 8-9 घंटे सेल्फ स्टडी करते थे। उन्होंने टेस्ट में अपनी गलतियों से सीखा।

हर टेस्ट के बाद वो खुद का विश्लेषण करते थे। अगर सिलेबस की बात की जाए, तो उन्होंने एनसीईआटी के सिलेबस पर फोकस करने की बात कही। पढ़ाई के अलावा ओम प्रकाश को नोवल पढ़ने का शौक है।

|#+|

आपको बता दें कि ओम प्रकाश बेहरा मूलतः ओडिशा के भुवनेश्वर के रहने वाले हैं। उनकी मां स्मिता रानी जुकेशन सब्जेक्ट की लेक्चरर के पद पर कार्यरत थीं, लेकिन बेटे के लिए उन्होंने जॉब छोड़ दी, जिससे वो बेटे की मदद कर सकें।

अगर स्टेट वाइज टॉपरों की बात की जाए तो इस लिस्ट में 44 विद्यार्थी शामिल हैं। उत्तर प्रदेश के दो छात्र इस बार 100 परसेंटाइल लाने में कामयाब रहे। श्रेयस लोहिया और सौरव दोनों ऑल इंडिया टॉपरों की लिस्ट में शामिल हैं। जेईई मेन के पहले चरण का रिजल्ट जारी। बिहार के हाजीपुर के छात्र पाणिनी ने राज्य भर में टॉप किया है। उन्हें 99.99 पर्सेंटाइल अंक मिले हैं। इस बार सबसे अधिक टॉपर राजस्थान से है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें