Hindi Newsकरियर न्यूज़JEE Main 2025 odisha Topper Success story meet Nabaneet Priyadarshi Who secured AIR 26

JEE Main 2025 Topper Story: रोज 8-9 घंटे की पढ़ाई, मिलिए ओडिशा के जेईई मेन 2025 टॉपर नबनीत प्रियदर्शी से

  • JEE Main 2025 Topper: जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट 2025 में ओडिशा से नबनीत प्रियदर्शी ने टॉप किया है। उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 26 हासिल किया है।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानWed, 12 Feb 2025 01:50 PM
share Share
Follow Us on
JEE Main 2025 Topper Story: रोज 8-9 घंटे की पढ़ाई, मिलिए ओडिशा के जेईई मेन 2025 टॉपर नबनीत प्रियदर्शी से

JEE Main 2025 Topper Success Story: जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट 2025 जारी हो गया है। ओडिशा से नबनीत प्रियदर्शी ने टॉप किया है। डीएवी पब्लिक स्कूल, यूनिट-8 के बारहवीं कक्षा के छात्र नबनीत प्रियदर्शी को पेपर 1 (बीई/बीटेक) के लिए जेईई मेन 2025 सेशन 1 में 99.98 प्रतिशत मार्क्स मिले हैं। कल 11 फरवरी, 2025 मंगलवार को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा जारी रिजल्ट के अनुसार, उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 26 हासिल किया है।

नबनीत ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और स्कूल को दिया। उन्होंने कहा, "मैं अपने रिजल्ट से बहुत खुश हूं लेकिन राज्य में टॉप रैंक पर आने की कभी उम्मीद नहीं की थी। वर्तमान में, मेरा पूरा ध्यान बोर्ड परीक्षा पर है, लेकिन मैं जल्द ही एडवांस्ड और सेशन 2 की तैयारी शुरू कर दूंगा।

ये भी पढ़ें:Top 5 BTech Courses: आईआईटी के टॉप 5 इंजीनियरिंग कोर्स
ये भी पढ़ें:जेईई एडवांस स्कोर से आईआईटी ही नहीं, इन इंस्टीट्यूट में भी मिलता है एडमिशन

उन्होंने बताया कि वह हर दिन 8-9 घंटे बिना किसी फेल के अध्ययन करेंगे। उन्होंने कहा, "मैं हर हफ्ते चार मॉक टेस्ट देता था। दिसंबर से मैंने अपनी तैयारी शुरू कर दी थी। मैं शाम को भौतिकी (फिजिक्स) और गणित की प्रैक्टिस करता और सुबह रसायन विज्ञान (कैमिस्ट्री) की पढ़ाई करता था। नबनीत ने कहा, मेरा उद्देश्य आईआईटी बॉम्बे में कंप्यूटर विज्ञान में शामिल होना और समाज के विकास के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में योगदान करना है " उनका पसंदीदा विषय गणित है।

वह राज्य सचिवालय में एक अधिकारी जतिंद्र कुमार पात्रा और एक गृहिणी सबिता पात्रा के बेटे हैं।

जेईई मेन 2025 सेशन 1 परीक्षा के लिए कुल 13,11,544 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। परीक्षा में कुल 12,58,136 छात्र शामिल हुए। 14 छात्रों को जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट 2025 में 100 स्कोर मिला है। जिसमें 13 छात्र (मेल कैंडिडेट) हैं और 1 छात्रा (फीमेल कैंडिडेट) हैं। इसके अलावा 24 स्टूडेंट्स को 99 स्कोर मिला है तो 3 छात्रों को 98 स्कोर, 1 छात्र को 95 स्कोर और 1 छात्र को 90 स्कोर मिला है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें