JEE Main Answer Key 2025: जेईई मेन 2025 फाइनल आंसर की jeemain.nta.nic.in पर जारी, Direct Link
- JEE Main 2025 Final Answer Key: एनटीए ने जेईई मेन 2025 सेशन 1 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। आंसर की चेक करने के लिए छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा।

JEE(Main)-2025 Session-1 Final Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज 10 फरवरी 2025 को जेईई मेन 2025 सेशन 1 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। आंसर की चेक करने के लिए छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा। फाइनल आंसर की से कुल 12 प्रश्न हटा दिए गए हैं।
JEE Main 2025 Session 1 Final Answer key: उम्मीदवार जेईई मेन 2025 परीक्षा की फाइनल आंसर की कैसे चेक कर सकते हैं-
1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा।
2. अब आपको होम पेज पर दिए गए लिंक JEE Main 2025 परीक्षा आंसर की पर क्लिक करना होगा।
3. इसके बाद आपको लॉग इन करना होगा।
4. इसके बाद आपको सबमिट पर क्लिक करना होगा।
5. अब आप के सामने एक नई विंडों ओपन हो जाएगी और आपकी स्क्रीन पर आंसर की आ जाएगी।
6. अब आप ध्यान से आंसर की पीडीएफ को चेक करें।
7. अब आप जेईई मेन 2025 परीक्षा की आंसर की पीडीएफ को डाउनलोड कर सकते हैं।
जेईई मेन सेशन 1 के लिए 4 फरवरी 2025 को प्रोविजनल आंसर की को जारी किया गया था। छात्रों के लिए 6 फरवरी 2025 तक ऑब्जेक्शन विंडो को ओपन किया गया था। उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई आपत्ति को विषय एक्सपर्ट के एक पैनल द्वारा चेक कराया गया था। विषय एक्सपर्ट की राय के अनुसार ही फाइनल आंसर की को तैयार किया गया है और उसी के आधार पर रिजल्ट को तैयार किया जाएगा।
एनटीए द्वारा जारी किए गए ब्रोशर में दी गई जानकारी के अनुसार, जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट 2025, 12 फरवरी 2025 को जारी होने की संभावना है। उम्मीदवार रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉग इन करना होगा।
जेईई मेन्स 2025 सेशन 1 परीक्षा का आयोजन 22, 23, 24, 28, 29 और 30 जनवरी 2025 को किया गया था। परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया गया था। पहली शिफ्ट का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक था और दूसरी शिफ्ट का समय दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक था।
जेईई मेन्स 2025 सेशन 2
आपको बता दें कि, जेईई मेन्स 2025 सेशन 2 के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 फरवरी 2025 से शुरू हो गई है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा। आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 25 फरवरी 2025 है। जेईई मेन्स 2025 सेशन 1 का रिजल्ट 12 फरवरी 2025 को जारी होने की संभावना है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।