Hindi Newsकरियर न्यूज़Indian Army Ranks List know Indian Armed Forces Ranks and Insignia, Check Here

Indian Army Rank:क्या आप कंधे पर लगे स्टार से जान सकते हैं भारतीय सेना के ऑफिसर की रैंकिंग? कौन सा पद होता है सबसे बड़ा?

  • Indian Army Ranks, Badges: क्या आप भारतीय सेना (थलसेना) में ऑफिसर की वर्दी पर कंधो पर लगे बैज में स्टार्स को देखकर उनकी रैंक बता सकते हैं? आइए जानते हैं कि इंडियन आर्मी में कितनी प्रकार की रैंक होती है और सबसे बड़ा पद किसका होता है।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानMon, 27 Jan 2025 09:29 PM
share Share
Follow Us on
Indian Army Rank:क्या आप कंधे पर लगे स्टार से जान सकते हैं भारतीय सेना के ऑफिसर की रैंकिंग? कौन सा पद होता है सबसे बड़ा?

Officer ranks in Indian Army: देश के बहुत सारे युवा भारतीय सेना में ऑफिसर बनना चाहते हैं। भारतीय सेना में आप विभिन्न तरीकों से शामिल हो सकते हैं। भारतीय सेना में सबसे बड़ा पद अध्यक्ष का होता है। तीनों सेनाओं का प्रथम सेनापति राष्ट्रपति होता है। इसके अलावा, तीनों सेना के प्रमुख चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ होते हैं। क्या आप भारतीय सेना (थलसेना) में ऑफिसर की वर्दी पर कंधो पर लगे बैज में स्टार्स को देखकर उनकी रैंक बता सकते हैं? आइए जानते हैं कि इंडियन आर्मी में कितनी प्रकार की रैंक होती है और सबसे बड़ा पद किसका होता है।

भारतीय थलसेना यानी की इंडियन आर्मी अलग-अगल श्रेणी में बंटी होती है- कमीशन किए गए ऑफिसर , जूनियर कमीशन ऑफिसर और गैर-कमीशन (सिपाही)।

गैर कमीशन प्राप्त अधिकारी

  1. रेजिमेंट हवलदार मेजर

2. रेजिमेंट क्वार्टरमास्टर हवलदार मेजर

3. कंपनी हवलदार मेजर

4. कंपनी क्वार्टमास्टर हवलदार मेजर

5. हवलदार

6. नायक

7. लांसनायक

8. सिपाही

ये भी पढ़ें:10वीं के बाद भारतीय सेना में कैसे हों शामिल, जानें पूरी प्रक्रिया?

कनिष्ठ कमीशन प्राप्त अधिकारी

  1. सूबेदार मेजर(मानद कप्तान)

2. सूबेदार(मानद लेफ्टिनेंट)

3. सूबेदार मेजर

4. सूबेदार

5. नायब सूबेदार

कमीशन प्राप्त अधिकारी में सबसे बड़ा पद फील्ड मार्शल का होता है। भारतीय में आज तक दो ही फील्ड मार्शल रहे हैं ,केएम करिअप्पा और सैम मानेकशॉ। इनके कंधे पर राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तंभ और कमल के फूलों के घेरे में क्रॉस बैटन और सैबर होता है। हालांकि, वर्तमान में इस रैंक को खत्म कर दिया गया है।

1. जनरल (राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह के साथ एक सितारा और एक-दूसरे को क्रॉस करते हुए और सैबर)

2. लेफ्टिनेंट जनरल (राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह के नीचे एक दूसरे को क्रॉस करते हुए बैटन और सैबर)

3. मेजर जनरल (एक तारा, बैटन और सैबर एकदूसरे को क्रॉस करते हुए)

4. ब्रिगेडियर (कंधे पर त्रिकोणीय गठन में तीन तारे)

5. कर्नल (कंधे पर दो तारे और भारत का राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह)

6. लेफ्टिनेंट कर्नल (कंधे पर भारत का राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह और एक तारा)

7. मेजर (कंधे पर सिर्फ भारत का राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह)

8. कैप्टन (कंधे पर लगे बैज में तीन सितारा)

9. लेफ्टिनेंट ( कंधे पर लगे बैज पर दो तारे और भारत का राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह बैज का बटन)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें