IGNOU June 2025: इग्नू जून टर्म एंड एग्जामिनेशन 2025 की डेटशीट ignou.ac.in पर जारी, Direct Link
IGNOU June Exam 2025 Date Sheet: इग्नू ने जून टर्म एंड एग्जामिनेशन 2025 डेटशीट जारी कर दी है। डेटशीट के अनुसार, इग्नू जून 2025 टर्म एंड एग्जामिनेशन की परीक्षा 2 जून 2025 से शुरू होंगी।

IGNOU June Exam 2025 Date Sheet Pdf: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने जून 2025 टर्म एंड एग्जामिनेशन (TEE) की डेटशीट जारी कर दी है। डेटशीट के अनुसार, इग्नू जून 2025 टर्म एंड एग्जामिनेशन की परीक्षा 2 जून 2025 से शुरू होंगी और अंतिम परीक्षा का आयोजन 11 जुलाई 2025 को किया जाएगा।
परीक्षा का आयोजन दो शिफ्टों में किया जाएगा। पहली शिफ्ट का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा। दूसरी शिफ्ट का आयोजन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। डेटशीट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाना होगा।
IGNOU June Exam 2025 Date Sheet: इग्नू जून टर्म एंड एग्जामिनेशन 2025 की डेटशीट कैसे डाउनलोड करें-
1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए न्यू अपडेट सेक्शन में जाना होगा।
3. अब आपको डेटशीट लिंक पर क्लिक करना होगा।
4. इसके बाद आपको इग्नू जून टर्म एंड एग्जामिनेशन 2025 टाईम टेबल लिंक पर क्लिक करना होगा।
5. अब आपकी स्क्रीन पर डेटशीट ओपन हो जाएगी।
6. अब आप इग्नू जून टर्म एंड एग्जामिनेशन 2025 डेटशीट को डाउनलोड कर लीजिए।
7. परीक्षा के लिए डेटशीट का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।
IGNOU June Exam 2025 Date Sheet Direct Link
इग्नू ने स्पष्ट किया है कि निम्नलिखित परिस्थितियों में परीक्षा तिथि या सत्र टकराव पर विचार नहीं किया जाएगा-
- पाठ्यक्रम एक ही समूह (समूह 1 से समूह 6) से संबंधित हैं, क्योंकि एक विशिष्ट समूह के पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं एक ही समय पर निर्धारित की जाती हैं।
2. ये पाठ्यक्रम विभिन्न शैक्षणिक वर्षों के बैकलॉग विषय हैं।
3.एम.पी. कार्यक्रमों में पाठ्यक्रम विभिन्न विशेषज्ञताओं से संबंधित होते हैं।
4. ये पाठ्यक्रम विभिन्न कार्यक्रमों का हिस्सा हैं।
ग्रुप और उनके कोर्सेज-
ग्रुप-1
EHD01/BGSE001/BHDE101/EHD05/ BEGE101/ EHI01/ EHI07/ BHIE107/EEC11/EPA01/ /MTE01/BPY001/BULE001/ BSWE04/ BPC001
ग्रुप-2
EHD02/BHDE108/BEGE102/ EHI02/ /BPAE102/ BRDE101/MTE02/BPY003/BULE002/ BPC004/ BECE002
ग्रुप-3
EHD03//BEGE103/BEGE108
/EHI03/EEC10/EEC13/EPS03/EPS08/EPA03/ESO013/BPY005/BSWE05/BULE03/BPC006/MTE08/
ग्रुप-4
BHDE106/EHD06/BEGE105/EPS07/EHI04/ BECE214/EPA04/BPAE104/ /MTE09/BPY006/ BSWE06/BULE004/ ESO14
ग्रुप-5
BHDE107/EEG06/BEGE106/EPS15/EHI05/BECE15/EPA5/ESO15/MTE11/BPY009/BULE005/BECE016/BPCE14/BPCE15/BPCE17/ECO08/ BCOE108
ग्रुप-6
EHD04/BEGE104/BEGE107/EPS06/EPS09/EEC07/BECE107/EHI06/EPA06/ESO16/MTE13/BPY011/ BULE006
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।