Hindi Newsकरियर न्यूज़GATE Answer Key OUT Direct Link: download iit gate answer key gate2025 iitr cut off cutoff

GATE Answer Key OUT, Direct Link : गेट आंसर-की जारी, देखें पिछले साल की पेपर वाइज कटऑफ

  • GATE 2025 Answer Key: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) रुड़की ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2025 (GATE 2025) की आंसर-की जारी कर दी है।

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 27 Feb 2025 12:18 PM
share Share
Follow Us on
GATE Answer Key OUT, Direct Link : गेट आंसर-की जारी, देखें पिछले साल की पेपर वाइज कटऑफ

GATE 2025 Answer Key: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) रुड़की ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2025 (GATE 2025) की आंसर-की जारी कर दी है। अभ्यर्थी आंसर की आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। अगर परीक्षार्थी को किसी प्रश्न के उत्तर को लेकर कोई आपत्ति है तो उसे 1 मार्च तक दर्ज करा सकता है। उम्मीदवार गेट प्रोविजनल आंसर पर GOAPS पोर्टल से 500 रुपये प्रति प्रश्न की फीस देकर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

शेड्यूल के अनुसार आईआईटी रुड़की 19 मार्च को गेट परीक्षा के नतीजे घोषित करेगा। उम्मीदवार अपने नामांकन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके अपने नतीजे देख सकते हैं। स्कोरकार्ड 28 मार्च से 31 मई तक मुफ्त डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेंगे। इस अवधि के बाद उम्मीदवारों को अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए प्रति टेस्ट पेपर 500 रुपये का भुगतान करना होगा।

गेट 2025 परीक्षा का आयोजन 1,2,15 और 16 फरवरी 2025 को किया गया था। परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड मोड (सीबीटी) माध्यम से किया गया था। आपको बता दें कि गेट क्वालीफाई कर सिर्फ आईआईटी से इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री के लिए दाखिला नहीं मिलता बल्कि इस स्कोर के आधार पर देश की विभिन्न पीएसयू में नौकरी व स्कॉलरशिप्स भी मिलती है।

GATE 2025 Answer Key: उम्मीदवार गेट 2025 परीक्षा की आंसर की कैसे चेक कर सकते हैं-

1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाना होगा।

2. अब आपको होम पेज पर दिए गए लिंक ‘GATE 2025 Answer Key’ पर क्लिक करना होगा।

3. इसके बाद आपको लॉग इन करना होगा।

4. इसके बाद आपको सबमिट पर क्लिक करना होगा।

5. अब आप के सामने एक नई विंडों ओपन हो जाएगी और आपकी स्क्रीन पर आंसर की आ जाएगी।

6. अब आप ध्यान से आंसर की पीडीएफ को चेक करें।

. अब आप गेट 2025 परीक्षा की आंसर की पीडीएफ को डाउनलोड कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:कितने स्कोर पर IIT में दाखिला संभव, यहां देखें पिछले साल की ब्रांच वाइज गेट कटऑफ

यहां देखें पिछले साल की पेपर वाइज कटऑफ

गेट 2024 के लिए कुल 826,239 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 653,292 परीक्षा में शामिल हुए। एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के लिए कटऑफ स्कोर 33.3, कंप्यूटर साइंस और इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी के लिए 27.6, केमिस्ट्री के लिए 25.2, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के लिए 25.7 और गणित के लिए 25 था।

गेट कटऑफ 2024

ब्रांच अनारक्षित EWS/ओबीसी एससी/एसटी

कंप्यूटर साइंस 27.6 24.8 18.4

इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार 25 22.5 16.6

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 25.7 23.1 17.1

सिविल इंजीनियरिंग 28.3 25.4 18.8

केमिकल इंजीनियरिंग 25 22.5 16.6

इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग 32.7 29.4 21.8

एयरोस्पेस इंजीनियरिंग 33.3 29.9 22.1

बायोटेक्नोलॉजी 38.9 35 25.9

बायोमेडिकल इंजीनियरिंग 25 22.5 16.6

मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग 41 36.9 27.3

पेट्रोलियम इंजीनियरिंग 42.6 38.3 28.4

ह्यूमेनिटीज एंड सोशल साइंस (इकोनॉमिक्स) 37

ह्यूमेनिटीज एंड सोशल साइंस (इंग्लिश) 48

ह्यूमेनिटीज एंड सोशल साइंस (लिग्विस्टिक) 49.7

ह्यूमेनिटीज एंड सोशल साइंस (फिलॉस्फी) 39.3

ह्यूमेनिटीज एंड सोशल साइंस (साइकोलॉजी) 52.7

ह्यूमेनिटीज एंड सोशल साइंस (सोशोलॉजी) 36

लाइफ साइंस - 29.3

प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग - 30.5

टेक्सटाइल इंजीनियरिंग एंड फाइबर साइंस - 28

इंजीनियरिंग साइंस 36.2

सांख्यिकी 26.6

केमिस्ट्री 25.2

डेटा साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस - 37.1

इकोलॉजी एंड इवॉल्यूशन 35.5

जीई जियोमैटिक्स इंजीनियरिंग 41.1

जीजी1 जियोलॉजी एंड जियोफिजिक्स (जियोलॉजी ) 42

जीजी2 जियोलॉजी एंड जियोफिजिक्स (जियोफिजिक्स ) 49

नेवल आर्किटेक्चर एंड मरीन इंजीनियरिंग 25.1

फिजिक्स 32

ये पीएसयू करते हैं गेट के स्कोर का इस्तेमाल

भारतीय आयात प्राधिकरण (एएआई), भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल), कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल), रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (सीआरआईएस), चिनाब वैली पावर प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (सीवीपीपीएल), दामोदर वैली कॉरपोरेशन (डीवीसी), इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ईसीआईएल), इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल), गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल) समेत और भी कई पीएसयू हैं, जो भर्ती के लिए गेट स्कोर का इस्तेमाल करते हैं।

अगला लेखऐप पर पढ़ें