अरबपतियों की लिस्ट में उथल-पुथल, अडानी-अंबानी की दौलत और रुतबा दोनों घटा
- Billionaire List 4 October: शेयर मार्केट में गुरुवार को आए भूचाल में निवेशकों के करीब 10 लाख करोड़ तो डूबे ही, अरबपति मुकेश अंबानी और गौतम अडानी का भी बड़ा नुकसान हो गया।

Billionaire List 4 October: घरेलू शेयर मार्केट में गुरुवार को आए भूचाल में निवेशकों के करीब 10 लाख करोड़ रुपये तो डूबे ही, अरबपति मुकेश अंबानी और गौतम अडानी का भी बड़ा नुकसान हो गया। दोनों अरबपतियों की न केवल दौलत घटी बल्कि दबदबा भी कम हुआ। दुनिया के अमीरों की लिस्ट में उथल-पुथल के बीच इन दोनों भारतीय अरबपतियों की रैंकिंग गिर गई है।
ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक मुकेश अंबानी को गुरुवार को 4.29 अरब डॉलर का तगड़ा झटका लगा। अब उनके पास 107 अरब डॉलर की संपत्ति है। अंबानी अब दुनिया के अरबपतियों की रैंकिंग में अब दो पायदान और नीचे गिरकर 14वें पर आ गए हैं। अंबानी के नेटवर्थ में आई गिरावट की वजह उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर हैं, जो गुरुवार को 3.95 पर्सेंट लुढ़क कर 2813.95 रुपये पर आ गए हैं।
अडानी की भी घटी दौलत और साख
गुरुवार की गिरावट में अडानी ग्रुप के शेयर भी चपेट में आ गए। इससे उनके नेटवर्थ में 2.93 अरब डॉलर की कमी हुई। अडानी की संपत्ति अब 100 अरब डॉलर रह गई है। इस वजह से वह 2 पायदान लुढ़क कर 17वें स्थान पर आ गए हैं।
एलन मस्क सबसे बड़े लूजर
इजरायल-ईरान के बीच युद्ध की बढ़ती आशंका और पूरे पश्चिम एशिया में तनाव के कारण दुनिया भर के शेयर बाजारों पर दबाव बन गया है। शेयरों में गिरावट की वजह से संबंधित कंपनियों से जुड़े अरबपतियों की दौलत में भी सेंध लग रही है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के ताजा अपडेट के मुताबिक गुरुवार को सबसे अधिक दौलत गंवाने वालों में पहले नंबर पर एलन मस्क रहे। इनकी दौलत 5.97 अरब डॉलर कम हुई।
मस्क के बाद अंबानी और अडानी
गुरुवार को दौलत गंवाने के मामले में एलन मस्क के बाद मुकेश अंबानी थे। उनकी संपत्ति में एक ही दिन में 4.29 अरब डॉलर की सेंध लग गई। इसके बाद गौतम अडानी रहे। इनकी दौलत भी 2.93 अरब डॉलर घट गई। इनके बाद जेफ बेजोस, बर्नार्ड अर्नाल्ट और झोंग शानशान रहे।
बजट जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।