Notification Icon
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़tata sons board may see new faces soon reports

Tata Sons बोर्ड में होंगे बड़े बदलाव, शामिल होंगे नए चेहरे!

  • Tata Sons: टाटा संस के बोर्ड में कुछ बड़ा बदलाव आने वाले समय में देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट के अनुसार टाटा संस के कुछ पुराने लोग बोर्ड से बाहर जा सकते हैं।

Tarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तानTue, 3 Sep 2024 05:24 AM
share Share
पर्सनल लोन

टाटा संस (Tata Sons) के बोर्ड में कई नए चेहरे देखने को मिल सकते हैं। टाटा संस जल्द ही इनकी नियुक्ति कर सकता है। इकनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार 70 साल के भास्कर भट्ट आज यानी मंगलवार को आखिरी तय मीटिंग में हिस्सा लेंगे, इसके बाद वह अपना पद छोड़ सकते हैं। भास्कर भट्ट, टाटा ग्रुप के लिए निर्णय लेने वाली सर्वोच्च इकाई के सदस्य हैं। इसके साथ ही वह Tata SIA Airlines के चेयरमैन भी हैं। यह कंपनी विस्तारा ब्रांड देखती है। माना जा रहा है कि जब तक एयर इंडिया और Tata SIA का मर्जर नहीं हो जाता तब तक वह बतौर सलाहकार काम कर सकते हैं। बता दें कि जगुआर लैंड रोवर के डायरेक्टर राल्फ स्पेथ भी जल्द ही अपना पद छोड़ सकते हैं। वह 69 साल के हैं।

ये भी पढ़े:Bajaj Housing Finance IPO ने किया प्राइस बैंड का ऐलान, 9 सितंबर को होगा ओपन

किसे मिल सकती है आगे जगह?

भास्कर भट्ट की विदाई के बाद टाटा संस के बोर्ड में चेयरमैन एन चंद्रशेखरन और ग्रुप सीएफओ सौरभ अग्रवाल को कार्यकारी प्रतिनिधित्व मिल सकता है। मौजूदा समय में बोर्ड में टाटा ट्रस्ट के नॉमिनी विजय सिंह (76 वर्ष), वेणु श्रीनिवासन (71 वर्ष) हैं। टाटा संस के नॉमिनी बने रहने के लिए कोई आयु सीमा नहीं है। स्वतंत्र बोर्ड सदस्यों में हरीश मनवानी, अजय पिरामल, अनीता एम जॉर्ज और लियो पुरी शामिल हैं।

रिपोर्ट के अनुसार टाटा संस के बोर्ड में टाटा स्टील के सीईओ टीवी नरेंद्रन, ट्रेंट के चेयरमैन नोएल टाटा को भी जगह मिल सकती है। हालांकि, उनकी नियुक्ति के लिए टाटा ट्रस्ट की अनुमति लेनी होगी। बता दें कि नोएल टाटा इस समय टाटा ट्रस्ट के भी सदस्य हैं। इस पूरे प्रकरण पर कोई भी आधिकारिक बयान अभी तक नहीं आया है।

इनकी जगह भी तलाशनी होगी

टाटा संस की तरफ से मंगलवार की मीटिंग में एयर इंडिया और विस्तारा का मर्जर प्लान भी पेश किया जाएगा। इसके अतिरिक्त टाटा ग्रुप अपने मैनेजमेंट में हरीश भट्ट, एस पद्ममनाभन और बनमाली अग्रवाल की जगह नियुक्ति करनी होगी। हरीश भट्ट, टाटा संस के वफादार लोगों में से एक हैं। वहीं, अग्रवाल टाटा संस के सलाहकार के तौर पर काम कर रहे थे।

 बजट 2024 जानेंHindi News  ,  Business News की लेटेस्ट खबरें, इनकम टैक्स स्लैब Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।

अगला लेखऐप पर पढ़ें