Tata के IPO पर दांव लगाने का मौका! दिसंबर तक ग्रुप के इस कंपनी की होगी लिस्टिंग, जानिए क्या है प्लान?
- Tata Group IPO: आईपीओ में दिलचस्पी रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। बहुत जल्द टाटा ग्रुप का एक और आईपीओ निवेश के लिए लॉन्च हो सकता है।

Tata Group IPO: आईपीओ में दिलचस्पी रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। बहुत जल्द टाटा ग्रुप का एक और आईपीओ निवेश के लिए लॉन्च हो सकता है। खबर है कि टाटा ग्रुप एक और आईपीओ लाने की तैयारी कर रहा है। हालांकि, यह होल्डिंग कंपनी टाटा संस नहीं है। टाटा ने अपनी फाइनेंस सर्विस यूनिट टाटा कैपिटल के आईपीओ की तैयारी शुरू कर दी है।
इस साल अंत तक लिस्टिंग की योजना
समूह इस साल के अंत तक टाटा कैपिटल के शेयरों को लिस्ट करने पर विचार कर रहा है। समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के पास फाइनेंस सर्विस यूनिट में लगभग 95 प्रतिशत हिस्सेदारी है। ईटी नाउ की एक खबर के मुताबिक, देश के सबसे बड़े बिजनेस समूह ने संभावित आईपीओ योजना के लिए बैंकरों से संपर्क करना शुरू कर दिया है। समूह की वित्तीय सेवा कंपनी टाटा कैपिटल जल्द ही नियोजित आईपीओ के लिए संभावित बैंकरों को शॉर्टलिस्ट कर सकती है। टाटा समूह 2024 के अंत तक टाटा कैपिटल आईपीओ को पूरा करने की योजना बना रहा है।
22,000 करोड़ रुपये का है कर्ज
बता दें कि 31 मार्च, 2023 तक टाटा संस का कर्ज 22,000 करोड़ रुपये से अधिक था। टाटा संस ने पिछले महीने ही लगभग 1.1 बिलियन डॉलर जुटाने के लिए सेकेंडरी डील में आईटी दिग्गज टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के 2 करोड़ से अधिक शेयर बेचे थे। टीसीएस की हिस्सेदारी बिक्री से जुटाई गई नकदी टाटा संस को बैलेंस शीट को सुधारने में मदद करती है।
बजट जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।