BBC के 4 कर्मचारियों ने बनाई नई कंपनी, भारत के लिए समूह का ये है प्लान
जानकारी के मुताबिक कलेक्टिव न्यूजरूम एक भारतीय कंपनी के रूप में स्थापित की गई है, जिसका पूर्ण स्वामित्व भारतीय नागरिकों के पास है।

बीबीसी वर्ल्ड (BBC World) अपने भारतीय कारोबार को चलाने के लिए नई कंपनी का गठन करेगी। दरअसल, बीबीसी के 4 स्टाफ मेंबर-रूपा झा, मुकेश शर्मा, संजय मजूमदार और सारा हसन ने भारत में एक नई कंपनी बनाने की योजना की घोषणा की है। इस नई कंपनी का नाम- कलेक्टिव न्यूजरूम प्राइवेट लिमिटेड है। बीबीसी का यह ऐलान भारतीय प्रत्यक्ष विदेशी निवेश कानून के अनुरूप है।
जानकारी के मुताबिक कलेक्टिव न्यूजरूम एक भारतीय कंपनी के रूप में स्थापित की गई है, जिसका पूर्ण स्वामित्व भारतीय नागरिकों के पास है। बता दें कि ये 4 मौजूदा स्टाफ मेंबर कलेक्टिव न्यूजरूम का नेतृत्व करने के लिए बीबीसी छोड़ रहे हैं। इनके पास एडिटोरियल और प्रोग्राम मेकिंग समेत अन्य चीजों का अनुभव है।
कंपनी का भारत में दबदबा
बीबीसी विश्व स्तर पर दर्शकों के लिए अपनी 6 भारतीय भाषा सेवाओं के साथ भारतीय डिजिटल आउटपुट और अंग्रेजी में भारतीय यूट्यूब चैनल बनाने के लिए कलेक्टिव न्यूजरूम को नियुक्त करेगा। बीबीसी की बात करें तो इसने भारतीय मीडिया इंडस्ट्री में एक खास पहचान बनाई है। बीबीसी ने पहली बार साल 1940 में हिंदी भाषा सेवा शुरू की थी। इसके बाद से साल-दर-साल विस्तार किया।
यह भी पढ़ें- 99% टूटकर ₹23 पर आया यह शेयर, अब खरीदने की लूट, 160% चढ़ चुका भाव, एक्सपर्ट बोले- मुनाफा बुक कर लो
क्या कहना है कंपनी की फाउंडर का
बीबीसी इंडिया की सीनियर न्यूज एडिटर, कलेक्टिव न्यूजरूम की फाउंडर शेयरधारक रूपा झा ने बताया कि हमने भारत और बाहर के दर्शकों के लिए बड़ी महत्वाकांक्षाओं के साथ कलेक्टिव न्यूजरूम लॉन्च किया है। वहीं, बीबीसी न्यूज के डिप्टी सीईओ जोनाथन मुनरो कहते हैं- भारत में बीबीसी की उपस्थिति एक समृद्ध इतिहास से भरी हुई है जिसने हमेशा दर्शकों को पहले स्थान पर रखा है। इसलिए हम कलेक्टिव न्यूजरूम के गठन का गर्मजोशी से स्वागत करते हैं। हम मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं।
बजट जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।