Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़share market live updates 21 feb sensex nifty nse bse top gainers losers

425 अंक टूटा सेंसेक्स, 8 महीने बाद 22800 अंक के नीचे बंद हुआ निफ्टी

  • शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स करीब 425 अंक लुढ़क कर 75,311.06 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई निफ्टी 117.25 अंक की गिरावट के साथ 22,796 अंक पर ठहरा। निफ्टी 5 जून 2024 के बाद पहली बार 22,800 अंक से नीचे बंद हुआ है।

Drigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तानFri, 21 Feb 2025 09:16 AM
share Share
Follow Us on
425 अंक टूटा सेंसेक्स, 8 महीने बाद 22800 अंक के नीचे बंद हुआ निफ्टी

Share Market Live Updates 21 Feb: शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी है। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 424.90 अंक लुढ़क कर 75,311.06 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई निफ्टी 117.25 अंक की गिरावट के साथ 22,795.90 अंक पर ठहरा। बता दें कि निफ्टी 5 जून 2024 के बाद पहली बार 22,800 अंक से नीचे बंद हुआ है।

10:45 AM Share Market Live Updates 21 Feb: शेयर मार्केट में गिरावट तेजी से बढ़ती जा रही है। सेंसेक्स 431 अंक टूटकर 75304 पर आ गया है। एक समय सेंसेक्स 75200 तक आ गया था। निफ्टी भी 126 अंकों के नुकसान के साथ 22786 पर आ गया है। एक समय यह 22733 तक आ गया था। निफ्टी को कमजोर करने वाले शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा (-5.71%), अल्ट्राटेक (-2.28%), BPCL (-1.88%), टाटा मोटर्स (-1.87 %) और आईसीआईसीआई बैंक (-1.72%) का हाथ है।

9:50 AM Share Market Live Updates 21 Feb: शेयर मार्केट में गिरावट के बीच आज डॉलर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में 14 पैसे की बढ़त के साथ 86.50 पर पहुंच गया। वहीं, सेंसेक्स 75500 के नीचे आ गया है। जबकि, निफ्टी 91 अंकों की गिरावट के साथ 22821 पर है। एनएसई पर 2515 स्टॉक ट्रेड कर रहे हें, जिनमें 1821 हरे और 640 लाल निशान पर है। 35 स्टॉक्स 52 हफ्ते के निचले स्तर पर आ गए हैं।

9:35 AM Share Market Live Updates 21 Feb: शेयर मार्केट में गिरावट थोड़ी कम जरूर हुई है, लेकिन सेंसेक्स और निफ्टी अभी लाल निशान पर हैं। सेंसेक्स 49 अंक नीचे 75686 और निफ्टी 18 अंकों के नुकसान के साथ 22894 पर ट्रेड कर रहा है। निफ्टी टॉप गेनर्स में श्रीराम फाइनेंस, हिन्डाल्को, आयशर मोटर्स, ट्रेंट और टाटा स्टील हैं। जबकि, टॉप लूजर्स में महिंद्रा एंड महिंद्रा, डॉक्टर रेड्डी, कोटक बैंक, अल्ट्राटेक और टाटा मोटर्स हैं।

9:15 AM Share Market Live Updates 21 Feb: शेयर मार्केट में मायूसी बरकरार है। आज भी इसमें गिरावट है और सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर खुले। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 123 अंकों के नुकसान के साथ 75612 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 55.95 अंकों की गिरावट के साथ 22857 पर खुला।

Share Market Live Updates 21 Feb: कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते आज शुक्रवार 21 फरवरी को घरेलू शेयर मार्केट के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 में गिरावट के आसार हैं। क्योंकि, एशियाई बाजारों में गिरावट का कारोबार हुआ, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट आई। गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 203.22 अंक या 0.27 प्रतिशत गिरकर 75,735.96 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 19.75 अंक या 0.09 प्रतिशत टूटकर 22,913.15 पर बंद हुआ।

ये भी पढ़ें:100 रुपये से कम के इन 4 शेयरों के साथ आज खरीदें 5 अन्य ब्रेकआउट स्टॉक्स

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ के खतरे से निवेशकों में मायूसी के कारण एशियाई बाजारों में शुक्रवार को ज्यादातर गिरावट के साथ कारोबार हुआ। जापान का निक्केई 225 0.43 प्रतिशत गिर गया, जबकि टॉपिक्स में 0.33 प्रतिशत की गिरावट आई। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.14 प्रतिशत और कोस्डैक 0.12 प्रतिशत गिर गया। हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स ने उच्च शुरुआत का संकेत दिया।

ये भी पढ़ें:शेयर मार्केट में आज क्या खरीदें ? नहीं समझ में आ रहा तो इन 11 स्टॉक्स को देखें

गिफ्ट निफ्टी टुडे

गिफ्ट निफ्टी 22,873 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा था। यह निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद से लगभग 70 अंकों की कमी है, जो भारतीय शेयर बाजार के लिए नकारात्मक शुरुआत का संकेत देता है।

वॉल स्ट्रीट

अमेरिकी शेयर बाजार गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुए। वॉल स्ट्रीट का प्रमुख संवेदी सूचकांक डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 450.94 अंक या 1.01 प्रतिशत टूटकर 44,176.65 पर बंद हुआ। जबकि, एसएंडपी 500 26.63 अंक या 0.43 प्रतिशत गिरकर 6,117.52 पर आ गया। नैस्डैक कंपोजिट 93.89 अंक या 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,962.36 पर बंद हुआ।

बजट जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।

अगला लेखऐप पर पढ़ें