Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़share market live updates 14 feb nse bse sensex nifty top gainers losers

Share Market Live: शेयर मार्केट की बिगड़ी चाल, सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ हुए बंद

  • Share Market Updates 14 Feb: शेयर बाजार भले ही आज गिरावट के साथ बंद हुआ हो। लेकिन दिन के न्यूनतम स्तर से रिकवर करने में सफल रहा है। सेंसेक्स 500 से अधिक अंक रिकवर किया है। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन को सेंसेक्स 199.76 अंक या फिर 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,939.21 पर बंद हुआ है।

Drigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तानFri, 14 Feb 2025 03:55 PM
share Share
Follow Us on
Share Market Live: शेयर मार्केट की बिगड़ी चाल, सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ हुए बंद

Stock Market Updates Today: 14 Febशेयर बाजार भले ही आज गिरावट के साथ बंद हुआ हो। लेकिन दिन के न्यूनतम स्तर से रिकवर करने में सफल रहा है। सेंसेक्स 500 से अधिक अंक रिकवर किया है। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन को सेंसेक्स 199.76 अंक या फिर 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,939.21 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 102.15 अंक या फिर 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,929.25 अंक पर बंद हुआ है।

Stock Market Live Updates Today 14 Feb @2.38 pm: शेयर बाजार गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है। सेंसेक्स 282.82 अंक या फिर 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,856.15 पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी50 134.20 अंक या फिर 0.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है। मार्केट क्लोजिंग के करीब 1 घंटे पहले सेंसेक्स की 22 कंपनियां लाल निशान पर ट्रेड कर रही थी।

ये भी पढ़ें:सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने इन 2 कंपनियों को दिया झटका, 5% तक गिरा भाव

1:10 PM Share Market Live Updates 14 Feb: अब सेंसेक्स 644 अंक नीचे 75494 पर आ गया है। वहीं, निफ्टी भी 237 अंकों की गिरावट के साथ 22793 पर है। निफ्टी टॉप लूजर्स की लिस्ट में बीईएल 4.42 पर्सेंट टूटकर 250 रुपये पर आ गया है। अडानी एंटरप्राइजेज भी करीब 4 पर्सेंट टूटा है। अडानी पोर्ट्स में 3.81 पर्सेंट की गिरावट है तो श्रीराम फाइनेंस में 3.72 पर्सेंट की। सन फार्मा भी 3.24 पर्सेंट फिसला है।

12:15 PM Share Market Live Updates 14 Feb: शेयर मार्केट में लगातार सातवें दिन गिरावट के बीच अब सेंसेक्स 541 अंक नीचे 75557 पर आ गया है। वहीं, निफ्टी भी 185 अंकों की गिरावट के साथ 22846 पर है। एनएसई पर अब 380 स्टॉक्स 52 हफ्ते के लो पर आ गए हैं। दूसरी ओर 2381 स्टॉक्स लाल निशान पर है और केवल 356 में बढ़त है। गिरावट की आंधी में में 182 शेयर में लोअर सर्किट लगा है।

11:40 AM Share Market Live Updates 14 Feb: शेयर मार्केट में लगातार सातवें दिन भी गिरावट है। सेंसेक्स 421 अंक नीचे 75717 पर आ गया है। वहीं, निफ्टी भी 156 अंकों की गिरावट के साथ 22875 पर है। एनएसई पर आज 150 शेयरों में लोअर सर्किट लगा है। जबकि, 341 स्टॉक्स 52 हफ्ते के लो पर आ गए हैं।

10:45 AM Share Market Live Updates 14 Feb: शेयर मार्केट की चाल बिगड़ गई है। सेंसेक्स आज 76483 के लेवल को टच करने के बाद अब 212 अंक नीचे 75926 पर है। जबकि, निफ्टी 23133 पर पहुंचने के बाद अब यह 85 अंकों के नुकसान के साथ 22946 पर आ गया है।

9:45 AM Share Market Live Updates 14 Feb: पिछले दिनों की तरह आज भी शेयर मार्केट अच्छी शुरुआत के बाद सुस्त पड़ता नजर आ रहा है। सेंसेक्स आज 76483 के लेवल को टच करने के बाद अब 137 अंक ऊपर 76276 पर है। जबकि, निफ्टी में बढ़त अब केवल 23 अंकों की रह गई है। 23133 पर पहुंचने के बाद अब यह 23054 पर आ गया है। अडानी ग्रुप की कंपनियों अडानी एंटरप्राइजेज और अडानी पोर्ट्स निफ्टी टॉप लूजर्स में हैं।

9:15 AM Share Market Live Updates 14 Feb: वेलेंटाइन डे के दिन शेयर मार्केट की शुरुआत मजबूत रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 250 अंकों की उछाल के साथ 76388 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 65 अंकों की बढ़त के साथ 23096 पर खुलने में कामयाब रहा।

Share Market Live Updates 14 Feb: ग्लोबल मार्केट में तेजी के बाद घरेलू शेयर मार्केट के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 शुक्रवार को उच्च स्तर पर खुलने की उम्मीद है। वॉल स्ट्रीट पर तेजी के बाद एशियाई बाजारों में शुक्रवार को एशियाई बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार हुआ। बता दें गुरुवार को लगातार सातवें दिन घरेलू बाजार में गिरावट रही। गुरुवार को सेंसेक्स 32.11 अंक या 0.04 फीसद की गिरावट के साथ 76,138.97 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 13.85 अंक या 0.06 फीसद कम होकर 23,031.40 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स-निफ्टी के लिए क्या हैं ग्लोबल संकेत

एशियन मार्केट

जापान का निक्केई 225 0.15 फीसद गिरा, जबकि टॉपिक्स इंडेक्स 0.31 फीसद बढ़ा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.14 प्रतिशत और कोस्डैक 0.74 प्रतिशत मजबूत हुआ। हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स ने मजबूत शुरुआत का संकेत दिया।

ये भी पढ़ें:10 रुपये से कम का यह पेनी स्टॉक 3 दिन से लगातार मार रहा अपर सर्किट

गिफ्ट निफ्टी टुडे

गिफ्ट निफ्टी 23,195 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा था। निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद से लगभग 87 अंकों का प्रीमियम है, जो भारतीय शेयर बाजार के लिए सकारात्मक शुरुआत का संकेत दे रहा था।

वॉल स्ट्रीट का हाल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिकी व्यापार भागीदारों पर पारस्परिक शुल्क लगाने के लिए रोडमैप जारी करने के बाद वॉल स्ट्रीट अमेरिकी शेयर बाजार गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुआ। डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.77 फीसद बढ़कर 44,711.43 पर बंद हुआ। जबकि, एसएंडपी 500 1.04 फीसद बढ़कर 6,115.07 पर बंद होने में कामयाब रहा। वहीं, नैस्डैक 1.50 फीसद बढ़कर 19,945.64 पर बंद हुआ।

बजट जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।

अगला लेखऐप पर पढ़ें