Notification Icon
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़RVNL share price jumped today after this news came out details here

RVNL ने शेयर बाजार को दी बड़ी जानकारी, आज शेयरों में तेजी, मिला करोड़ों रुपये का नया काम

  • RVNL Share price: रेल विकास निगम ने पटेल इंजीनियरिंग के साथ एमओयू साइन किया है। शुक्रवार को कंपनी के शेयरों की कीमतों में तेजी देखने को मिली है।

Tarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तानFri, 30 Aug 2024 08:17 AM
share Share
पर्सनल लोन

Rail Vikas Nigam Ltd Share price: रेलवे ग्रुप की मल्टीबैगर रिटर्न देने वाली कंपनी रेल विकास निगम को लेकर बड़ी खबर आई है। पिछले एक साल के दौरान कंपनी ने शेयर बाजार में शानदार प्रदर्शन किया है। अब कंपनी ने बड़ी जानकारी साझा की है। RVNL ने पटेल इंजीनियरिंग के साथ एमओयू MOU) साइन किया है। इसकी जानकारी कंपनी ने गुरुवार को साझा किया था। बता दें, शुक्रवार को कंपनी के शेयरों की कीमतों में तूफानी तेजी देखने को मिली है।

कंपनी ने क्या कुछ दी जानकारी

29 अगस्त को रेल विकास निगम लिमिटेड ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में कहा था कि उनके और पटेल इंजीनियरिंग के बीच एमओयू साइन किया गया है। दोनों कंपनी मिलकर हाइड्रो और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम करेंगे। भारत के साथ-साथ विदेशों में भी दोनों कंपनियां मिलकर काम करने की योजना बना रही है।

 

ये भी पढ़े:Tata Group का स्टॉक रुकने का नाम नहीं ले रहा, पोजीशनल निवेशक हुए करोड़पति

शुक्रवार को रेल विकास निगम के शेयर गुरुवार के मुकाबले तेजी के साथ 583 रुपये के लेवल पर पहुंच गया था। कंपनी का इंट्रा-डे हाई 2 प्रतिशत की तेजी के साथ 593.80 रुपये (10.37 बजे तक) रहा है। 

कंपनी को मिला करोड़ों रुपये का काम 

रेल विकास निगम को 202.87 करोड़ रुपये का काम मिला है। कंपनी को यह काम साउथ ईस्टर्न रेलवे की तरफ से मिला है। कंपनी का खड़गपुर में यह काम करना है।

रेल विकास निगम के शेयरों का प्रदर्शन कैसा है?

पिछले एक महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। इस गिरावट की वजह पहली तिमाही के दौरन रेलवे कंपनी का सुस्त प्रदर्शन माना जा रहा है। चुनावों की वजह रेल विकास निगम का काम प्रभावित हुआ है।

6 महीने में 100 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न

बीते 3 महीने के दौरान रेल विकास निगम के शेयरों ने 55 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं, महज 6 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 125 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। जिस वजह से पोजीशनल निवेशकों का पैसा दोगुना से अधिक हो गया है। रेल विकास निगम के शेयरों का भाव एक साल में 356 प्रतिशत चढ़ा है।

आरवीएनएल का 52 वीक हाई 647 रुपये और 52 वीक लो लेवल 129 रुपये है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

 बजट 2024 जानेंHindi News  ,  Business News की लेटेस्ट खबरें, इनकम टैक्स स्लैब Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।

अगला लेखऐप पर पढ़ें