Nokia Lay off: नोकिया ने 2000 से अधिक लोगों को नौकरी से निकाला, यहां हुई छंटनी
- चर्चित कंपनी नोकिया ने 2000 लोगों को नौकरी से निकाल दिया है। कंपनी ने यह छंटनी ग्रेटर चीन में की है। पिछले हफ्ते मेटा ने भी छंटनी की थी। कंपनी ने वाट्सऐप (WhatsApp), इंस्टाग्राम (Instagram) और थ्रेड डिवीजन में छंटनी की थी।

चर्चित टेक कंपनी नोकिया (Nokia) ने छंटनी की है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने 2000 लोगों (Jobs Cut) को नौकरी से निकाल दिया है। नोकिया की तरफ से ये छंटनी ग्रेटर चीन में की गई है। कंपनी ने खर्चों में कटौती करने की वजह से यूरोप में 350 लोगों को निकाल दिया है। कंपनी के प्रवक्ता ने यूरोप की छंटनी को कंफर्म किया है। हालांकि, उन्होंने चीन की छंटनी (Layoff) पर कुछ नहीं कहा। बता दें, इसी हफ्ते की शुरुआत में मेटा (Meta Layoff) ने भी छंटनी की थी। यह छंटनी वाट्सऐप (WhatsApp), इंस्टाग्राम (Instagram) और थ्रेड डिवीजन में किया गया है। हालांकि, कंपनी ने संख्या की जानकारी नहीं दी है।
800 मिलियन यूरो बचाने का प्लान
नोकिया की एनुअल रिपोर्ट के अनुसार ग्रेटर चीन में कंपनी के पास 10,400 कर्मचारी हैं। वहीं, यूरोप में कंपनी के पास करीब 37,400 कर्मचारी हैं। नोकिया ने 2023 में ऐलान किया था कि वो 14000 कर्मचारियों की छंटनी करेंगे। इसके जरिए कंपनी 800 मिलियन यूरो बचाने की कोशिश कर रही है। वहीं, 2026 तक 1.2 बिलियन यूरो कंपनी की बचाने की योजना है।
चीन से कंपनी को लगा झटका
नोकिया के नजरिए से चीन काफी महत्वपूर्ण बाजार है। दूसरी तरफ अमेरिका, चीन की कंपनियों जैसे Huawei, ZTE को प्रतिबंधित कर रहा है। जिसक वजह चीनी कंपनियों ने नोकिया और Ericsson को कॉन्ट्रैक्ट घटाया है। नोकिया ने 2019 में दी जानकारी में बताया था कि उनके कुल नेट सेल्स का 26 प्रतिशत हिस्सा चीन से आता है। जो अब घटकर 6 प्रतिशत रह गया है।
नोकिया की वित्तीय स्थिति कैसी?
हाल ही में कंपनी ने कैलेंडर ईयर के तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए थे। कंपनी ने दी जानकारी में बताया था कि उनके ऑपरेटिंग प्रॉफिट में 9 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला है। हालांकि, नेट सेल्स उम्मीद से कम ही रहा।
बजट जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।