Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़gautam adani faced the biggest setback in the year 2025 after elon musk

एलन मस्क के बाद गौतम अडानी को लगा साल 2025 का सबसे बड़ा झटका, अंबानी भी चपेट में

  • साल 2025 न तो गौतम अडानी के लिए अब तक अच्छा रहा और न ही दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति एलन मस्क के लिए। साल की शुरुआत से अडानी ग्रुप के शेयरों में 13% की गिरावट से अडानी को 12 अरब डॉलर का झटका लगा है। अंबानी भी चपेट में आ गए हैं।

Drigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तानFri, 21 Feb 2025 12:56 PM
share Share
Follow Us on
एलन मस्क के बाद गौतम अडानी को लगा साल 2025 का सबसे बड़ा झटका, अंबानी भी चपेट में

साल 2025 न तो गौतम अडानी के लिए अब तक अच्छा रहा और न ही दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति एलन मस्क के लिए। साल की शुरुआत से अडानी ग्रुप के शेयरों में 13% की आई गिरावट ने अडानी को 12 अरब डॉलर का झटका दिया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों के गिरने से एशिया के सबसे रईस मुकेश अंबानी भी चपेट में आ गए हैं। हालांकि, वह टॉप-10 लूजर्स की लिस्ट से बाहर हैं।

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक गौतम अडानी की संपत्ति में इस साल अब तक की दूसरी सबसे बड़ी गिरावट देखी गई है। इस मामले में वह टेस्ला के संस्थापक एलन मस्क से ही पीछे हैं। मस्क की कुल संपत्ति इस साल 35.2 अरब डॉलर घटकर $397.3 बिलियन रह गई है। गुरुवार को शेयर मार्केट क्लोज होने तक गौतम अडानी की कुल संपत्ति 66 अरब डॉलर थी।

टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ मस्क ने ट्रंप के अमेरिकी चुनाव में जीत के बाद से अपने नेटवर्थ में भारी उछाल देखा है। यह उछाल काफी हद तक उनकी कंपनियों के बढ़ते मूल्यांकन के कारण है।

अडानी के शेयर पिटे तो घट गई दौलत

अडानी के नेटवर्थ में आई गिरावट के पीछे उनकी कंपनियों के शेयरों में नुकसान है। इस साल अब तक अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में लगभग 15% की गिरावट आई है, जबकि अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन के शेयरों में 11% की गिरावट दर्ज की गई है। इसी अवधि के दौरान अडानी पावर और अडानी ग्रीन एनर्जी सहित अन्य समूह कंपनियों में भी क्रमशः 8.6% और 18% की गिरावट देखी गई है।

ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज का गौतम अडानी की कुल संपत्ति का लगभग एक तिहाई हिस्सा है। दिसंबर 2024 तक अडानी एंटरप्राइजेज में प्रमोटर होल्डिंग्स 74% थी। इसी तरह अडानी पोर्ट्स और अडानी पावर में उनकी हिस्सेदारी का मूल्य क्रमशः 18.1 अरब डॉलर और 15.9 अरब डॉलर है।

टॉप-10 लूजर्स में से 5 इंडियन

टॉप-10 लूजर्स में से 5 इंडियन

इस साल के दुनिया के टॉप 10 लूजर्स अरबपतियों में आधे यानी 5 इंडियन हैं। अडानी के बाद सबसे अधिक नुकसान एचसीएलटेक के शिव नादर और वरुण बेवरेजेज के रवि जयपुरिया को हुआ है। नादर के नेटवर्थ में इसी अवधि के दौरान 4.5 अरब डॉलर और जयपुरिया में 4.2 अरब डॉलर की कमी आई। जयपुरिया के बाद सावित्री जिंदल का नाम है। इनकी संपत्ति में इस साल 3.90 अरब डॉलर की सेंध लगी है।

ये भी पढ़ें:टॉप-10 लूजर्स में 5 अरबपति भारतीय, एलन मस्क को 88 अरब डॉलर का झटका

अंबानी को भी लगा झटका

2025 में दौलत गंवाने वाले अरबपतियों की टॉप-10 लिस्ट में 10वें नंबर पर दिलीप सांघवी हैं। इनके कुल नेटवर्थ में 3.81 अरब डॉलर की सेंध लगी है। इनके बाद केपी सिंह हैं, जिन्हें 2.97 अरब डॉलर का झटका लगा है। इस बीच, भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की संपत्ति में 2.9 अरब डॉलर की गिरावट आई है। अब उनका नेटवर्थ 87.7 अरब डॉलर ही रह गया है। इनके बाद शापूर मिस्त्री का नंबर आता है, जिन्हें इस साल 2.73 अरब डॉलर की चोट लगी है।

बजट जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।

अगला लेखऐप पर पढ़ें