टॉप-10 लूजर्स में 5 अरबपति भारतीय, एलन मस्क को 88 अरब डॉलर का झटका
- Billionaire List: घरेलू शेयर मार्केट में लगातार गिरावट ने भारत के अरबपतियों की संपत्ति में भी सेंध लगाई है। इस साल दुनिया के टॉप-10 लूजर्स की लिस्ट में 5 अरबपति भारतीय हैं।

Billionaire List: घरेलू शेयर मार्केट में लगातार गिरावट ने भारत के अरबपतियों की संपत्ति में भी सेंध लगाई है। इस साल दुनिया के टॉप-10 लूजर्स की लिस्ट में 5 अरबपति भारतीय हैं। वहीं, एलन मस्क और गौतम अडानी के नेटवर्थ में इस साल क्रमश: 34.1 अरब डॉलर और 12.6 अरब डॉलर की सेंध लगी है। दोनों इस साल के टॉप लूजर हैं।
दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति एलन मस्क 2024 में ही कहां 500 अरब डॉलर को छूने वाले थे और आज महज डेढ़ महीने में ही 400 अरब डॉलर के आंकड़े से भी नीचे आ गए। वहीं, गौतम अडानी की दौलत भी कम हुई है और रुतबा भी। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स से वह टॉप-20 से तो बाहर हो ही गए थे, पिछली रैंकिंग से अब एक पायदान और नीचे 23वें स्थान पर आ गए हैं।
मस्क 500 अरब डॉलर से केवल 16 आरब डॉलर दूर थे
अमेरिकी चुनावों में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद एलन मस्क की संपत्ति में बहुत तेज उछाल देखने को मिली थी। 18 दिसंबर 2024 को मस्क 500 अरब डॉलर से केवल 16 आरब डॉलर दूर थे। उनका नेटवर्थ 486 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। अब उनकी संपत्ति 398 अरब डॉलर रह गई है। उन्हें 88 अरब डॉलर का झटका लगा है। मस्क की संपत्ति में गिरावट के पीछे उनकी कंपनी टेस्ला के शेयर भी काफी हद तक जिम्मेदार हैं। पिछले एक महीने में टेस्ला के शेयरों में 14 फीसद से अधिक की गिरावट आई है।
टॉप-10 लूजर्स में 5 अरबपति भारतीय
घरेलू शेयर मार्केट में लगातार गिरावट ने भारत के अरबपतियों की संपत्ति में भी सेंध लगाई है। इस साल दुनिया के टॉप-10 लूजर्स की लिस्ट में 5 अरबपति भारतीय हैं।
गौतम अडानी: दुनिया के 23वें नंबर के रईस गौतम अडानी इस समय दौलत गंवाने वाले अरबपतियों में दूसरे नंबर पर हैं। इस साल 12.6 अरब डॉलर गंवाने के बाद अडानी के पास अब केवल 66.1 अरब डॉलर की संपत्ति है।
सावित्री जिंदल: इस लिस्ट में छठे नंबर सावित्री जिंदल हैं। इस साल इनकी संपत्ति में 5.20 अरब डॉलर की कमी दर्ज की गई है। दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में यह 27.1 अरब डॉलर के साथ 71वें नंबर पर आ गई हैं।
मुकेश अंबानी: लूजर्स की लिस्ट में एशिया के सबसे रईस मुकेश अंबानी भी हैं। अंबानी के नेटवर्थ में 4.55 अरब डॉलर की कमह आई है। इनकी कुल संपत्ति अब 86.1 अरब डॉलर रह गई है और ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में 17वें स्थान पर हैं।
शिव नादर: इन्होंने इस साल 4.1 अरब डॉलर गंवाए हैं।44वें नंबर के अमीर नादर दौलत गंवाने में नौवें स्थान पर हैं। इनकी कुल संपत्ति अब 39 अरब डॉलर रह गई है।
रवि जयपुरिया: इस लिस्ट में 10वें स्थान पर रवि जयपुरिया हैं, जिन्हें इस साल 3.95 अरब डॉलर का झटका लगा है। 191वें नंबर के रईस जयपुरिया का नेटवर्थ अब 13.3 अरब डॉलर रह गया है।
बजट जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।