इलेक्ट्रिक बस बनाने वाली कंपनी के शेयर पर टूटे निवेशक, रॉकेट बना शेयर, 156% बढ़ गया कंपनी का प्रॉफिट
- Olectra Greentech stock: इलेक्ट्रिक बस बनाने वाली कंपनी ओलेट्रा ग्रीनटेक के शेयरों में बुधवार, 23 अक्टूबर को इंट्राडे ट्रेड में 6% की तेजी आई। इस तेजी के साथ कंपनी के शेयर ₹1,716 के इंट्रा डे हाई पर पहुंच गए थे।

Olectra Greentech stock: इलेक्ट्रिक बस बनाने वाली कंपनी ओलेट्रा ग्रीनटेक के शेयरों में बुधवार, 23 अक्टूबर को इंट्राडे ट्रेड में 6% की तेजी आई। इस तेजी के साथ कंपनी के शेयर ₹1,716 के इंट्रा डे हाई पर पहुंच गए थे। शेयरों में इस तेजी के पीछे सितंबर तिमाही के शानदार नतीजे हैं। बता दें कि बीते मंगलवार शाम को कंपनी ने अपने चालू वित्त वर्ष के लिए सितंबर तिमाही के नतीजे जारी किए। सितंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 156.50% बढ़ गया और यह ₹47.65 करोड़ पर आ गया। जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह ₹18.57 करोड़ था। जून तिमाही में शुद्ध मुनाफा 24 करोड़ रुपये रहा था।
रेवेन्यू में 71% की तेजी
ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक का रेवेन्यू सितंबर तिमाही में 71% बढ़ गया। और यह वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही में ₹307 करोड़ की तुलना में ₹524 करोड़ तक पहुंच गया। ई-व्हीकल डिवीजन, जो कंपनी के राजस्व में 90% योगदान देता है, यह सालाना 75.21% बढ़कर ₹482 करोड़ हो गया, जबकि इंसुलेटर डिवीजन ने ₹41 करोड़ कमाया। बता दें कि कंपनी को 8 अक्टूबर को हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) को 327 इलेक्ट्रिक बसें सप्लाई करने का ठेका मिला था।
जैसे-जैसे राज्य सरकारें पब्लिक परिवहन के लिए ग्रीन व्हीकल को तेजी से अपना रही हैं, ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक विभिन्न राज्य परिवहन उपक्रमों (एसटीयू) द्वारा शुरू की गई बोली प्रक्रियाओं में सक्रिय रूप से भाग ले रही है। 31 मार्च, 2024 तक, इलेक्ट्रिक बसों के लिए कंपनी की ऑर्डर बुक 10,969 यूनिट थी। कंपनी की FY24 वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, वित्तीय वर्ष के अंत तक ओलेक्ट्रा की लगभग 1,695 ई-बसें भारतीय सड़कों पर परिचालन में थीं, जो सामूहिक रूप से हर महीने 10 मिलियन किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करती थीं।
शेयरों के हाल
ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक के शेयरों ने भी अगस्त में लगातार छह महीने की गिरावट के बाद 6% की बढ़त के साथ वापसी की है। हालिया वृद्धि के बावजूद, स्टॉक अपने फरवरी के शिखर ₹2,221.95 से 23% नीचे है। सालभर में यह शेयर 55% तक चढ़ गया है। पांच साल में इसमें 900% तक की तेजी देखने को मिली।
बजट जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।