अंबानी की जीवन भर की कमाई से अधिक दौलत मस्क ने 2 महीने में गंवाई
- Elon Musk Networth: दुनिया के सबसे रईस शख्स मस्क के लिए साल 2025 अब बुरा साबित होने लगा है। इस साल अब तक एलन मस्क 89.4 अरब डॉलर गंवा चुके हैं, जो मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 85 अरब डॉलर से अधिक है।
Elon Musk Networth: रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की जीवन भर की कमाई से अधिक दौलत एलन मस्क ने दो महीने में ही गंवा दी है। दुनिया के सबसे रईस शख्स मस्क के लिए साल 2025 अब बुरा साबित होने लगा है। इस साल अब तक एलन मस्क 89.4 अरब डॉलर गंवा चुके हैं, जो मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 85 अरब डॉलर से अधिक है।
गुरुवार को वॉल स्ट्रीट में टेक शेयरों की पिटाई के चलते इस इंडस्ट्रीज से जुड़े अरबपतियों की संपत्ति में भारी गिरावट आई। एलन मस्क को 6.33 अरब डॉलर का झटका लगा। क्योंकि, टेस्ला के शेयर 3 फीसद से अधिक लुढ़क गए। अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस को भी गुरुवार को 4.96 अरब डॉलर का झटका लगा। इसकी वजह उनकी कंपनी अमेजन के शेयर में 2.62 पर्सेंट की गिरावट है।
इस साल सबसे अधिक कमाई करने वाले मार्क जुकरबर्ग को 5.30 अरब डॉलर की चोट पहुंची। उनकी कंपनी मेटा प्लैटफॉर्म्स के शेयर 2.29 पर्सेंट टूटे। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक जुकरबर्ग ने इस साल अपने नेटवर्थ में 24.9 अरब डॉलर जोड़ा है। अब वह 232 अरब डॉलर के नटवर्थ के साथ दुनिया के दूसरे सबसे बड़े रईस हैं।
सबसे बड़ा झटका जेनसेन हुआंग को लगा
चिप मेकर कंपनी एनवीडिया शेयर क्रैश हो गए। एनवीडिया के शेयर की कीमत 8.5% गिर गई। इससे उसके मार्केट कैप से 274 बिलियन डॉलर स्वाहा हो गए। इसका असर कंपनी के मालिक जेनसेन हुआंग पर पड़ा और गुरुवार को दौलत गंवाने वाले अरबपतियों में टॉप लूजर्स रहे। उन्हें 9.32 अरब डॉलर का झटका लगा। ओरेकल के लैरी एलिसन गुरुवार को दौलत गंवाने के मामले में दूसरे नंबर रहे। उन्हें 7.10 अरब डॉलर की चोट पहुंची। डेल के माइकल डेल भी 5.75 अरब डॉलर गंवाए।
इस साल दौलत गंवाने वाले टॉप-10 अरबपति
1. एलन मस्क 89.4 अरब डॉलर
2. लैरी पेज 15.4 अरब डॉलर
3. सर्गी ब्रिन 14.3 अरब डॉलर
4. गौतम अडानी 13.9 अरब डॉलर
5. चांगपेंग झाओ 11.8 अरब डॉलर
6. जेनसेंग हुआंग 11.8 अरब डॉलर
7. माइक सेबेल 10.9 अरब डॉलर
8. बॉब पेंडर 10.9 अरब डॉलर
9. माइकल डेल 10.9 अरब डॉलर
10. जेफ बेजोस 9.01 अरब डॉलर
स्रोत: ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स
बजट जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।