Hindi Newsब्रांड स्टोरीज़ न्यूज़Get plastic surgery done by a skilled experienced and certified surgeon take special care of some things Dr Sumit Malhotra

कुशल, अनुभवी और प्रमाणित सर्जन से ही कराएं प्लास्टिक सर्जरी, कुछ बातों का रखें खास ख्याल : डॉ. सुमित मल्होत्रा

प्लास्टिक सर्जरी एक बारीक और जटिल कार्य है, जिसके लिए वर्षों की शिक्षा और प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है।

Anant Joshi joshi Brand Post, Fri, 31 March 2023 01:01 PM
share Share

प्लास्टिक सर्जरी एक बारीक और जटिल कार्य है, जिसके लिए वर्षों की शिक्षा और प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है। आप जब भी प्लास्टिक सर्जरी कराने की सोंचे तो सबसे पहले आप सुनिश्चित कर लें कि जहां सर्जरी करा रहे हैं वो प्रामाणिक है या नहीं। आप एक प्रामाणिक सर्जन से ही सर्जरी कराएं क्योंकि प्रामाणिक सर्जन आपको हर प्रकार की सुरक्षा के साथ गुणवत्तायुक्त व प्रभावी सर्जरी उपलब्ध कराएंगे।

जल्दबाजी में न लें फैसला

प्रत्येक चिकित्सक सभी कार्यों में योग्य या अनुभवी नहीं होता है। हर व्यक्ति का कार्य क्षेत्र अलग-अलग होता है। अगर आप प्लास्टिक सर्जरी कराना चाहते हैं तो आपको सर्जन का चुनाव करने के लिए धैर्य रखने की जरूरत है। किसी जल्दबाजी में कोई फैसला न करें। अगर किसी सर्जन का चुनाव कर रहे हैं तो कुछ बातों का ख्याल रख सकते हैं, जिससे आपको एक कुशल सर्जन मिल सके।

इन बातों का रखें खास ख्याल

• क्या सर्जन के पास सर्जरी करने के लिए आवश्यक विशेषज्ञता है?

• क्या चिकित्सक के पास इसका अनुभव है?

• क्या उनके पास पहले से इस कार्य को करने का अनुभव  है?

कुशल  प्लास्टिक सर्जन के पास ये तीनों गुण होने चाहिए

विशेषज्ञता

प्लास्टिक सर्जरी एक बारीक कार्य है,जिसके लिए वर्षों की शिक्षा और प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है। आप जब भी प्लास्टिक सर्जरी कराने की सोंचे तो सबसे पहले सर्जन की विशेषज्ञता को जांच लें। सर्जन का बोर्ड प्रमाणीकरण देख लें।  साथ ही साथ चिकित्सक के कौशल और पेशेवर समझ को भी परख लें जिससे पता लग जाएगा कि आपका चिकित्सक नई तकनीक पर कितना अप-टू-डेट है।

अनुभव

सही प्रशिक्षण और शिक्षा के अलावा, चिकित्सक को प्लास्टिक सर्जरी करने का अनुभव होना चाहिए।  कुछ सर्जन अपने क्षेत्र के विशेषज्ञ होते हैं।  एक कुशल सर्जन तब बन पाता है जब उसे पांच साल या उससे अधिक समय तक प्रति सप्ताह एक या अधिक बार इस प्रकार की सर्जरी करने का अनुभव हो। प्लास्टिक सर्जरी एक जटिल कार्य है और सर्जन को अभ्यास में रहने की जरूरत होती है।

असाधारण परिणाम

सामान्यतः लोग जब प्लास्टिक सर्जरी के बारे में सोचते हैं तब वे उन परिणामों के बारे में सोचते हैं जो वे प्राप्त करने की उम्मीद करते हैं , लेकिन प्लास्टिक सर्जरी की हर कहानी का अंत अच्छा नहीं होता। मगर आपने यह सुनिश्चित कर लिया है कि आपके सर्जन के पास विशेषज्ञता और अनुभव है, तो आपका चुनाव सही दिशा में है,क्योंकि अधिकांश प्लास्टिक सर्जन चित्रों की एक फाइल रखते हैं, जिससे वे अपना अनुभव साबित करने की कोशिश करते हैं, जिसकी आपको जांच करनी चाहिए,नहीं तो आपका चुनाव गलत हो सकता है। आप यह सुनिश्चित करें कि सर्जन के पास सर्जरी के एक वर्ष या उससे अधिक समय से पहले ली गई तस्वीरों हो। जिससे यह तय हो सकता है कि डॉक्टर के पास अनुभव है।

क्या हैं अच्छे सर्जन के गुण?

सर्जन को  सहानुभूतिपूर्वक काम करना चाहिए। उसे मरीजों की भावनाओं और कल्याण के बारे में चिंतित होना चाहिए। उसे मिलनसार,हमेशा उपलब्ध और सक्षम होने के साथ आत्मविश्वास से भरा होना चाहिए। साथ ही सर्जन को मरीजों से प्रभावी तरीके से बात करने का तरीका मालूम होना चाहिए।

हॉलिडे सीजन में प्लास्टिक कॉस्मेटिक सर्जरी की क्यों बढ़ जाती है मांग?

ज्यादातर लोगों के लिए, छुट्टियां घूमने फिरने के लिए होती है। कुछ लोग हॉलिडे में घुमने जाते हैं तो कुछ काम से ब्रेक ले लेते हैं। ऐसे में कुछ लोग इस खाली समय का उपयोग प्लास्टिक या कॉस्मेटिक सर्जरी कराने में करते हैं। छुट्टियों के इस समय के दौरान कुछ लोग प्लास्टिक सर्जरी कराने का निर्णय क्यों लेते हैं, इसके कई कारण हैं, हम आपको छुट्टियों के मौसम में प्लास्टिक कॉस्मेटिक सर्जरी के इतने लोकप्रिय होने के 3 प्रमुख कारण को बता रहे हैं।

काम का न होना

कुछ लोगों को काम से समय निकालना कठिन हो जाता है, जो लोग अपना शेड्यूल नहीं बना पाते हैं उनके लिय छुट्टियों का समय आसान हो जाता है। छुट्टियों के मौसम में कई कार्यक्रम होते हैं जिससे लोगों को काम से छुट्टी मिलती है। छुट्टियों में प्लास्टिक सर्जरी के लिए एक उपयुक्त समय होने का एक और कारण यह है कि आप निजता का ख्याल रखते हुए कॉस्मेटिक प्रक्रिया करा सकते हैं। जब लोग छुट्टियों के बाद काम पर जाते हैं तो सहकर्मी पूछते हैं कि आप इतने शानदार क्यों दिख रहे हैं तो इसका एहसास ही अलग होता है।

घर के अंदर रहने से जल्द ठीक होने की संभावानाएं ज्यादा होती है

घर के अंदर रहना उन लोगों के लिए एक चुनौती हो सकती है जो हमेशा सक्रिय रहते हैं और चलते रहते हैं, खासकर गर्मियों के दौरान। ठंड की छुट्टियों के  दौरान, घर के अंदर रहना और आराम से रहना बहुत आसान होता है। प्लास्टिक सर्जरी के बाद शरीर को आराम  की आवश्यकता होती है। इसलिए अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए आराम करना और प्रक्रिया से ठीक होना बहुत महत्वपूर्ण है, जैसा कि आपके प्लास्टिक सर्जन ने निर्देश दिया हो।

घर के अंदर रहने पर धूप से बनी रहती है दूरी

यदि आप छुट्टियों के दौरान प्लास्टिक सर्जरी करवाते हैं, तो आपको घर के अंदर रहना होगा और ऑपरेशन से प्रभावित क्षेत्रों के साथ सीधे सूर्य के संपर्क से बचना होगा। हानिकारक यूवीए और यूवीबी किरणें त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं और चीरे की जगह और उसके आसपास के निशानों को  काला कर सकती हैं। शरीर के उस भाग को सुरक्षित रखना होता है जहां सर्जरी हुआ हो। इसलिए यहां सनस्क्रीन लगाकर या  ढक कर खुद को सुरक्षित रखना होता है। इसलिए इस दौरान सबसे अच्छा विकल्प घर के अंदर रहना है।

डॉ. सुमित मल्होत्रा, एमएस. एमसीएच. (गोल्ड मेडिलिस्ट), कंसल्टेंट कॉस्मेटिक सर्जन, सिप्स हॉस्पिटल, लखनऊ

पता: सिप्स हॉस्पिटल लखनऊ

फोन: 8808888805

वेबसाइट: indiancosmeticsurgeon.com

 

अस्वीकरण : इस लेख में किए गए दावों की सत्यता की पूरी जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति/ संस्थान की है ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें