Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़Two people including railway employee injured due to electric current in boat in Sonpur four missing

सोनपुर में बड़ा हादसा, नाव में करंट दौड़ने से रेलकर्मी समेत दो झुलसे; चार लापता

सोनपुर में करीब एक दर्जन लोगों से भरी नाव में अचानक करंट दौड़ने से अफरताफरी मच गई। दो लोग झुलस गए। वहीं, चार लोगों के डूबने की आशंका जताई जा रही है।

Jayesh Jetawat हिन्दुस्तान, छपरा/हाजीपुरThu, 19 Sep 2024 04:51 PM
share Share

बिहार के सारण जिले के सोनपुर थाना इलाके में गुरुवार को नाव में करंट दौड़ने से अफरातफरी मच गई। हादसा जैतिया गांव के पास स्थित टोला सिंह की चिमनी के करीब हुआ। करंट लगने से रेलवे के एक कर्मचारी समेत दो लोग झुलस गए। नाव में कुल 12 लोग सवार थे। करंट दौड़ने के तुरंत बाद सभी जान बचाने के लिए पानी में उतरकर भागने लगे। इनमें से कुछ लोग बचकर निकल गए, जबकि चार लोग पानी में गिरकर लापता हो गए। उनकी तलाश जारी है।

जानकारी के मुताबिक गंगाजल पंचायत के बबूरबानी गांव से नाव पर सवार होकर करीब 12 लोग सोनपुर बाजार खरीदारी करने आए थे। नाव में एक रेलवे कर्मी भी ड्यूटी से लौट रहा था। सभी बबूरबानी लौटने के लिए जैतिया गांव के समीप लगाई गई नाव के पास पहुंचे। वहां पावर सब स्टेशन भी मौजूद है। इस बीच नाव में करंट प्रवाहित होने लगा, जिससे अफरातफरी मच गई।

ये भी पढ़े:छपरा में बाढ़ के पानी से मंदिर की दीवार गिरी, मलबे में दबकर दो बच्चों की मौत

नाव में सवार रेल कर्मी कामेश्वर राय एवं एक अन्य व्यक्ति झुलस गए। कामेश्वर राय का इलाज रेलवे अस्पताल में चल रहा है। दूसरे व्यक्ति का इलाज निजी अस्पताल में हो रहा है। जो लोग लापता हैं उनके डूबने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद सोनपुर के डीएसपी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने मौके पहुंच कर स्थिति का जायजा किया। सारण एसपी डॉ कुमार आशीष ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम पहुंच चुकी है। चार लोग लापता हैं जिनकीखोजबीनजारीहै।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें