Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़Two children died after temple wall collapse due to flood water in Chapra

छपरा में बाढ़ के पानी से मंदिर की दीवार गिरी, मलबे में दबकर दो बच्चों की मौत

छपरा में कठिया बाबा मंदिर की दीवार बाढ़ के पानी से कमजोर होने की वजह से गिर गई। आसपास खेल रहे बच्चे मलबे में दब गए, जिनमें से दो की मौत हो गई।

Jayesh Jetawat हिन्दुस्तान, छपराThu, 19 Sep 2024 04:12 PM
share Share

बिहार के छपरा में गुरुवार को बाढ़ की वजह से हुए दर्दनाक हादसे में दो बच्चों की जान चली गई। शहर के टाउन थाना क्षेत्र के साहेबगंज सोनार पट्टी पुलिस अड्डा नंबर दो के पास कठिया बाबा के मंदिर की कमजोर दीवार बाढ़ के पानी में गिर गई। इसके मलबे में दबकर दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची घायल हो गई। उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना गुरुवार शाम 5 बजे की है।

मरने वाले बच्चों में स्वर्गीय अजय महतो के आठ वर्षीय पुत्र धनराज कुमार एवं बनियापुर थाना क्षेत्र के खाकी मठिया गांव की 12 वर्षीया रंभा कुमारी शामिल हैं। घायल 10 वर्षीय रागिनी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। रंभा रागिनी अपने रिश्तेदार के यहां आई थीं। गुरुवार शाम सभी बच्चे मंदिर के पास बाढ़ के पानी में खेल रहे थे। इस बीच बाढ़ के पानी से घिरे मंदिर की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई।

ये भी पढ़े:भागलपुर में बाढ़ जैसे हालात, घर-स्कूल डूबे; गंगा का पानी गांवों में घुसा

स्थानीय लोगों को आशंका है कि दीवार के मलबे और पास में रखी ईंटों में अभी और बच्चे दबे हो सकते हैं। हादसे के बाद दिलिया रहीमपुर पंचायत के मुखिया विष्णु साह बच्चों को लेकर छपरा सदर अस्पताल पहुंचे। उधर घटना की सूचना मिलते ही एएसपी राज किशोर सिंह एवं अन्य पदाधिकारी तथा सिविल सर्जन डॉ. सागर दुलाल सिन्हा मौके पर पहुंचे और स्थितिकाजायजालिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें