Hindi Newsबिहार न्यूज़Tourist Haat will be built near Indrapuri reservior Nitish Gifts 1378 crores to Rohtas

इंद्रपुरी जलाशय के पास बनेगा पर्यटन हाट, नीतीश ने रोहतास को दी 1378 करोड़ की सौगात

बिहार के रोहतास जिले में स्थित इंद्रपुरी जलाशय के पास पर्यटन हाट का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को प्रगति यात्रा के दौरान यह घोषणा की।

Jayesh Jetawat हिन्दुस्तान, पटना/सासारामWed, 19 Feb 2025 09:57 PM
share Share
Follow Us on
इंद्रपुरी जलाशय के पास बनेगा पर्यटन हाट, नीतीश ने रोहतास को दी 1378 करोड़ की सौगात

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि रोहतास जिले में इंद्रपुरी जलाशय के पास पर्यटन हाट का निर्माण किया जाएगा। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही संझौली प्रखंड में वाजिदपुर में कॉव नदी पर पुल का निर्माण किया जाएगा। इससे वाजितपुर, चरपुखा, छलकार एवं चवरिया गांव के लोगों को सुविधा होगी। अनुमंडल मुख्यालय से इन जगहों की दूरी लगभग 71 किलोमीटर कम हो जाएगी। वर्तमान में इनको प्रखंड मुख्यालय जाने के लिए नाव का उपयोग करना पड़ता है। मुख्यमंत्री ने बुधवार को प्रगति यात्रा के दौरान रोहतास जिले को 1378 करोड़ 45 लाख की 1220 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। साथ ही जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर विकास योजनाओं का जायजा लिया।

सीएम नीतीश स्थानीय लोगों से बात कर उनकी राय भी सुनी। वहीं, कई अन्य घोषणाएं भी की। उन्होंने कहा कि रोहतास प्रखंड के अंतर्गत रोहतासगढ़ किला होते हुए चौरासन मंदिर तक पथ का निर्माण किया जाएगा। इससे देसी एवं विदेशी पर्यटकों को सुविधा होगी। साथ ही लोगों के आर्थिक विकास में गति आएगी। कुदरा-चेनारी-मल्हीपुर पथ का चौड़ीकरण भी किया जाएगा। पुरानी जीटी रोड से बबुरा मेन कैनाल पथ का जीर्णोद्धार एवं चौड़ीकरण किया जाएगा। साथ ही नोखा-नासरीगंज पथ में सोन नहर पर उच्च स्तरीय आरसीसी पुल का निर्माण किया जाएगा। इससे लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। जाम की समस्या से निजात मिलेगी।

ये भी पढ़ें:साइबर सुरक्षा के टिप्स देंगी जीविका दीदी, बिजली के क्षेत्र में भी करेंगी काम

वहीं, डिहरी-अकोढ़ीगोला-तेतराढ़-राजपुर पथ एवं आयरकोठा-अकोढ़ीगोला अमरातलाब पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण किया जाएगा। साथ ही आयरकोठा-अकोढ़ीगोला-अमरातलाब पथ पर अकोढ़ीगोला बाइपास का निर्माण किया जाएगा। इससे लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी एवं जाम की समस्या से निजात मिलेगी।

अगला लेखऐप पर पढ़ें