Hindi Newsबिहार न्यूज़There is a chance in 2025 wash away your sins by voting for Nitish Where is Sanjay Jha pointing

2025 में मौका है, नीतीश को वोट देकर पाप धो लें; संजय झा का इशारा किस तरफ?

मधुबनी में जनता दल यूनाइटेड जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि कुछ लोग जेडीयू को वोट नहीं देते हैं। 2025 में एक मौका है, नीतीश कुमार को वोट देकर अपना पाप छुड़ा सकते हैं। अगर उन्हें लगता है कि नीतीश कुमार ने बिहार के लिए काम किया है।

sandeep लाइव हिन्दुस्तान, मधुबनीSun, 15 Dec 2024 04:39 PM
share Share
Follow Us on
2025 में मौका है, नीतीश को वोट देकर पाप धो लें; संजय झा का इशारा किस तरफ?

मधुबनी जिले के टाउन क्लब मैदान में जनता दल यूनाइटेड जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होने कहा कि अगर आपको लगता है कि नीतीश कुमार ने बिहार के लिए काम किया है। बिहार की इज्जत बढ़ाई है, तो 2025 में एक मौका है, कि आप नीतीश कुमार को वोट देकर अपना पाप छुड़ा सकते हैं। हालांकि कुछ लोग हैं, जो नीतीश कुमार को वोट नहीं देते हैं।

जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए जेडीयू के राज्यसभा सांसद संजय झा ने कहा कि जो लोग नीतीश कुमार को वोट नहीं दिए, या नहीं देते हैं। मैं किसी जाति, धर्म, वर्ग और क्षेत्र के बारे में नहीं बोला हूं। ये तो स्वविवेक है, कि अगर आपको लगता है कि नीतीश कुमार ने बिहार के लिए काम किया है। उनके आने से आपके जीवन, आपके बच्चों के जीवन में बरकत हुई है। आपको लगता है, और आपने वोट नहीं दिया। वैसे कुछ लोग हैं, जो वोट नहीं देते हैं। तो एक मौका 2025 में है। जीवन में फिर शायद न मिले, तो अपने पाप छुड़ा लीजिए। नीतीश कुमार के आने से बाद लग रहा है कि उन्होने बिहार के लिए सही काम किया है, नहीं लग रहा मत दीजिए, लेकिन लग रहा है तो उनके आने से बिहार की इज्जत बढ़ी, बिहार के बारे में लोग अच्छा सोचने लगे हैं, तो 2025 में ये आखिरी मौका है।

ये भी पढ़ें:नीतीश को मिले भारत रत्न, JDU ने उठाई मांग; संजय झा बोले-बिहार को रसातल से निकाला

जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि बिहार में सड़क बनी, बिहार में बेटी साइकिल से स्कूल जाने लगी, तो कर्तव्य क्या कहता है। हम लोग पूजा पाठ किए हैं, तो क्या सोचते हैं, कि अगर कोई भी जीवन में हमारे लिए कुछ किया है, तो उस रिजल्ट दे देना चाहिए। जिस व्यक्ति ने अपना जीवन बिहार के लिए खपा दिया हो। नीतीश कुमार 19 साल से मुख्यमंत्री हैं। 2004 में न्याय यात्रा लेकर मधुबनी आए थे। इसी स्कूल के मैदान में बारिश होने लगी थी। मैं तो नया था, कार्यकर्ता छाता लेकर यात्रा में शामिल हुए थे। वहां से यात्रा हुई, सरकार बनी।

संजय झा के इस बयान के कई सियासी अर्थ निकाले जा रहे हैं। झा ने कहा कि कुछ लोग हैं, जो जेडीयू को वोट नहीं हैं, लेकिन उनको लगता है कि नीतीश कुमार ने बिहार के लिए काफी कुछ किया है, तो उनके लिए 2025 आखिरी मौका है। जब वो अपने पाप छुड़ा सकते हैं। आखिर वो कुछ लोग कौन है। आपको बता दें इससे पहले जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और मौजूदा केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने एक बयान दिया था, जिस पर काफी हंगामा हुआ था। ललन सिंह ने कहा था कि मुसलमान नीतीश कुमार को वोट नहीं देते हैं। हालांकि अपने इस बयान पर सफाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश वोट के लिए काम नहीं करते हैं, बिहार की बेहतरी के लिए काम करते हैं।

ये भी पढ़ें:तेजस्वी की माई-बहिन मान योजना पर भड़के ललन सिंह, लालू-राबड़ी को भी लपेटा

उन्होने कहा कि बीते 19 सालों में नीतीश कुमार ने समाज के हर वर्ग के सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए काम किया है। उसी का परिणाम है कि आज बिहार बदला है। बिहार में अल्पसंख्यक समुदाय के सामाजिक, आर्थिक, उनके पिछड़ेपन को दूर करने के लिए, मदरसों की स्थिति को सुधारने के लिए, जो काम नीतीश कुमार जी ने किया है, वो पूरे देश के किसी राज्य में नहीं हुआ है और यह पूरे दुनिया में एक उदाहरण है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें