Hindi Newsबिहार न्यूज़The past does not come back Good Bye Devendra Yadav lashed out at Lalu Nitish from PK platform

गुजरा हुआ जमाना वापस नहीं आता, खुदा हाफिज तुम्हारा; पीके के मंच से लालू-नीतीश पर बरसे देवेंद्र यादव

जनसुराज में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र यादव ने बिना नाम लिए आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव और जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। देवेंद्र यादव ने कहा कि एक छोटा भाई है, एक बड़ा भाई दोनों ने बिहार को बर्बाद कर दिया है।

sandeep हिन्दुस्तान, पटनाWed, 2 Oct 2024 04:39 PM
share Share
Follow Us on
गुजरा हुआ जमाना वापस नहीं आता, खुदा हाफिज तुम्हारा; पीके के मंच से लालू-नीतीश पर बरसे देवेंद्र यादव

जन सुराज अभियान आज राजनीतिक पार्टी में तब्दील हो गया है। प्रशांत किशोर का नया राजनीतिक दल अब जन सुराज पार्टी हो गई है। पटना के वेटनरी कॉलेज मैदान में भव्य कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर हाल में जनसुराज में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र यादव ने बिना नाम लिए आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव और जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। देवेंद्र यादव ने कहा कि एक छोटा भाई है, एक बड़ा भाई दोनों ने बिहार को बर्बाद कर दिया है। लेकिन अब बिहार की जनता को तीसरे विकल्प के तौर पर जन सुराज मिला है। जिसके बाद ऐसे दल राज्य से साफ हो जाएंगे।

पूर्व मंत्री देवेंद्र यादव ने शायराना अंदाज में कहा कि गुजरा हुआ जमाना वापस नहीं आता, खुदा हाफिज तुम्हारा। ये तंज लालू यादवऔर नीतीश कुमार के लिए था। उन्होने कहा कि बिहार में झूठ की खेती हो रही है। नेपोलियन और हिटलर की तरह झूठ को काल्पनिक सत्य बनाया जा रहा है। लेकिन जन सुराज अब बिहार की आवाज बन गई है। पूर्व मंत्री ने कहा कि बिहार को दो भाइयों (लालू और नीतीश) ने मिलकर लूटा। ये लोग जन सुराज के आने से बौखला गए हैं। आरजेडी वाले सबसे ज्यादा बौखलाए हुए हैं। चिट्ठी निकाल रहे हैं। जन सुराज तीसरा विकल्प खड़ा कर रहा है। हमने बेहतर बिहार बनाने का संकल्प लिया है।

ये भी पढ़ें:प्रशांत किशोर ने कर दिया पार्टी के नाम का ऐलान, दल का नाम जन सुराज पार्टी होगा

उन्होने कहा कि बिहार में जनसुराज अब सिर्फ एक संस्था नहीं है। गरीबों, महिलाओं, युवाओं और दबे-कुचलों की आवाज बन गई है। अगर मैं बड़े और छोटे भाईयों की बात करने लगूंगा तो पत्थर भी रोने लगेगा। देवेंद्र यादव ने कहा कि इन दोनों (लालू- नीतीश)का मैं नाम लेना नहीं चाहता नहीं, तो जनसुराज का अभियान ही छोटा हो जाएगा। समाजवादी आंदोलन और जेपी आंदोलन की ताकत गलत हाथों में चली थी। बिहार आज कई समस्याओं से जूझ रहा है। फिर चाहे वो किसान हों, बेरोजगार हों, महिलाएं हो, शिक्षा की समस्या, पलायन की समस्या और बाढ़ की समस्या से जूझ रहा है।

 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।