Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़Tejashwi yadav targets nitish government on crime and corruption in bihar

शराबबंदी में पुलिस वसूलती है पैसा, भ्रष्टाचारी और अपराधी बेलगाम; तेजस्वी का सरकार पर निशाना

तेजस्वी ने कहा कि अपराधियों के मन में जो भय था पुलिस का अब नीतीश कुमार की राज में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। उनके मन से पुलिस का भय समाप्त हो चुका है। इसकी वजह यह है कि सरकारी लगातार भ्रष्टाचारियों और अपराधियों को संरक्षण दे रही है।

Nishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटनाMon, 16 Sep 2024 04:57 AM
share Share

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इन दिनों अपनी संवाद यात्रा पर हैं। इस दौरान वो राज्य के विभिन्न जिलों में जाकर RJD के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर बातचीत कर रहे हैं। तेजस्वी की इस यात्रा को लेकर ऐसा माना जा रहा है कि राजद की यह यात्रा अगले साल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए काफी अहम है। सोमवार को तेजस्वी यादव अपनी इस यात्रा के क्रम में मुजफ्फरपुर में हैं। इससे पहले मधुबनी से मुजफ्फरपुर जाते वक्त तेजस्वी यादव ने राज्य की मौजूदा नीतीश सरकार को अपराध और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरा।

तेजस्वी यादव ने कहा, राज्य सरकार जो अपराधियों को संरक्षण देती है। भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देती है। लगातार फिर चाहे वो पेपर लीक का मामला हो, नीट पेपर लीक मामला हो। लगातार पुल-पुलिया और मेगा पुल कई संख्या में गिरते हैं लेकिन किसी भ्रष्टाचारी पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। अपराधियों के मन में जो भय था पुलिस का अब नीतीश कुमार की राज में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। उनके मन से पुलिस का भय समाप्त हो चुका है। इसकी वजह यह है कि सरकारी लगातार भ्रष्टाचारियों और अपराधियों को संरक्षण दे रही है।

तेजस्वी यादव ने आगे कहा, 'नीतीश कुमार इन सभी मामलों में गूंगे, अंधे और बहरे हो चुके हैं। ना उन्हें दिखाई दे रहा है, ना उन्हें सुनाई दे रहा है और ना ही वो कुछ बोल पा रहे हैं। एक मुख्यमंत्री से अपेक्षा होती है कि लगातार अपराध बढ़ रहा है, हत्या, बलात्कार और किडनैपिंग हो रहे हैं। बैंक डकैती हो रही है। जन प्रतिनिधियों की हत्या हो रही है। हम लगातार क्राइम बुलेटिन जारी करते हैं। प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हैं। लेकिन नीतीश कुमार कभी भी पीड़ितों से नहीं मिलते हैं। पुलिस क्राइम कंट्रोल पर ध्यान नहीं देती है। लागातार अपारध बढ़ रहा है। पीड़ित परिवारों को न्याय मिलता नहीं है। पीड़ित परिवार हमारे पास आते हैं। कोई जांच नहीं होती है। अपराधी नहीं पकड़े जा रहे हैं।'

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें