Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़Youtuber Manish Kashyap release when crowd of supporters gathered outside Beur jail

मनीष कश्यप की रिलीज में लगा अड़ंगा, कब होगी रिहाई? बेऊर जेल के बाहर उमड़ी समर्थकों की भीड़

पटना हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद यूट्यूबर मनीष कश्यप की रिहाई का रास्ता साफ हो गया है। शुक्रवार को उनकी जेल से रिहाई होनी थी, लेकिन तकनीकी कारणों से जेल से बाहर नहीं आ सके।

Jayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटनाFri, 22 Dec 2023 05:13 PM
share Share

बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप की जेल से रिहाई शुक्रवार को नहीं हो पाई। जमानत मिलने के बाद रिहाई के कागजात पटना की बेऊर जेल प्रशासन को सौंप दिए गए। मगर कागजात में कुछ गड़बड़ी होने की वजह से रिहाई में अड़ंगा लग गया। रिहाई की आस लगाए बैठे मनीष कश्यप के सैकड़ों समर्थक शुक्रवार को बेऊर जेल के बाहर जमा हो गए। जब यूट्यूबर की रिहाई नहीं हो पाई तो उन्हें मायूसी हाथ लगी। अब उनके मन में सवाल है कि आखिर मनीष कश्यप कब जेल से बाहर आएंगे?

रिपोर्ट्स के मुताबिक यूट्यूबर मनीष कश्यप को पटना हाईकोर्ट ने हाल ही में एक मामले में जमानत दी है। इसके अलावा उनपर लगे अन्य मुकदमों में उन्हें पहले से जमानत मिली जा चुकी है। इसके बाद मनीष कश्यप की जेल से रिहाई का रास्ता साफ हो गया। गुरुवार से ही उनके परिजन और समर्थक रिहाई की आस लगाए बैठे हैं। शुक्रवार को मनीष की रिहाई तय मानी जा रही थी।

बताया जा रहा है कि कागजात में कुछ तकनीकी गड़बड़ी होने की वजह से मनीष कश्यप शुक्रवार को जेल से रिहा नहीं किए गए। जेल प्रशासन को दोबारा सही कागज सौंपे जाएंगे। इसके बाद शनिवार को उनके रिहा होने की संभावना है। 

9 महीने बाद जेल से बाहर आएंगे मनीष कश्यप
तमिलनाडु में बिहारियों पर हमले के कथित वीडियो वायरल करने के मामले में मनीष कश्यप के खिलाफ मदुरै में केस हुआ था। इसके बाद उनपर बिहार में भी आईपीसी और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हुए। कुछ समय तक मनीष कश्यप को तमिलनाडु की मदुरै जेल में भी रखा गया। इसके बाद प्रोडक्शन वारंट पर बिहार पुलिस उन्हें लेकर पटना आई थी। अब उन्हें सभी मामलों में जमानत मिल गई है। करीब 9 महीने बाद वे जेल से बाहर आएंगे।
 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें