Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़Will Bhojpuri actress Akshara Singh contest Lok Sabha elections Prashant Kishore party will support Jansuraj

लोकसभा चुनाव लड़ेंगी भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह? पीके की पार्टी जनसुराज का थामेंगी दामन

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अब राजनीति में कदम रखने जा रही है। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज का दामन थाम सकती है।आज वो पार्टी की सदस्यता लेंगी। और लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं।

Sandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटनाMon, 27 Nov 2023 08:22 AM
share Share

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह बिहार की राजनीति में कदम रखने जा रही है। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज का दामन थाम सकती है। बताया जा रहा है कि आज वो पार्टी की सदस्यता लेंगी। इससे पहले उन्होने प्रशांत किशोर से मुलाकात की थी। जिसके बाद पार्टी में शामिल होने का फैसला लिया है। कहा तो ये भी जा रहा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में वो पार्टी की प्रत्याशी हो सकती है। और उन्हे सांसदी का टिकट मिल सकता है।

जानकारी के मुताबिकअक्षरा सिंह ने प्रशांत किशोर से प्रभावित होकर उनकी पार्टी की सदस्यता लेने का निर्णय लिया है। प्रशांत किशोर बिहार में जनसुराज यात्रा निकाल रहे हैं। और गांवों-गांवों में घूम-घूमकर लोगों को राजनीति को लेकर जागरुक कर रहे हैं। इस दौरान वो बिहार की महागठबंधन सरकार से लेकर बीजेपी पर हमला बोलेने से नहीं चूकते। खासतौर पर उनके निशाने पर लालू की पार्टी राजद और नीतीश कुमार रहते हैं।

वहीं अक्षरा सिंह की बात करें तो उनका भोजपुरी इंडस्ट्री में बड़ा नाम है। और सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। अक्षरा का जन्म मुंबई में हुआ है।  उनके माता-पिता भी भोजपुरी एक्टर-एक्ट्रेस तौर पर काम कर चुके हैं। अक्षरा बचपन को बचपन से ही एक्टिंग का शौक जो आखिर में उनका करियर बन गया।

अक्षरा सिंह 50 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।  रवि किशन, निरहुआ, खेसारी लाल यादव और पवन सिंह जैसे कई बड़े भोजपुरी स्टार्स के साथ फिल्में की हैं। आज की तारीख में उनती गिनती भोजपुरी की बड़ी एक्ट्रेस के तौर पर होती है। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें