Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़We are he ram people Jai Shriram people cause riots and murders Controversial statement of Jagdanand Singh

हम लोग हे राम वाले हैं, जय श्रीराम वाले दंगा कत्ल कराते हैं; जगदानंद सिंह का विवादित बयान

जगदानंद सिंह ने गुरुवार को फिर विवादित बयान दिया और कहा कि हमलोग हे राम वाले हैं, जय श्रीराम वाले नहीं हैं। गुरुवार को उन्होंने कहा कि जयश्री राम वाले दंगा-कत्ल कराते हैं।

Malay Ojha हिन्दुस्तान, पटनाThu, 7 Sep 2023 04:29 PM
share Share

आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने गुरुवार को फिर विवादित बयान दिया और कहा कि हमलोग हे राम वाले हैं, जय श्रीराम वाले नहीं हैं। गुरुवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि जयश्री राम वाले दंगा-कत्ल कराते हैं। उन्होंने एक दिन पूर्व दिए विवादित बयान पर कायम रहने की बात कही, जिसमें उन्होंने पार्टी के एक कार्यक्रम में टीका लगाने वाले लोगों पर देश को गुलाम बनाने का आरोप लगाया था। 

जगदानंद सिंह ने सवाल उठाया कि जब भारत गुलाम हुआ था तब क्या कर्पूरी ठाकुर, लालू प्रसाद, डॉ. राम मनोहर लोहिया थे? गरीबों की कोई हैसियत नहीं थी, टीका लगा कर घूमने वाले लोगों ने गुलाम बनवाया था। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सनातन धर्मी तब मान सकता हूं जब देश के 140 करोड़ जनता में विभेद पैदा न करें।

जगदानंद के तिलक वाले बयान से जेडीयू ने किनारा किया
जेडीयू ने सहयोगी पार्टी राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के तिलक वाले बयान से किनारा कर लिया है। पार्टी नेता तथा राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने गुरुवार को पत्रकारों के इससे जुड़े सवाल पर कहा कि हमारे नेता नीतीश कुमार और हमारी पार्टी जदयू सभी धर्मों का सम्मान करती है। उन्होंने नसीहत भी दी कि जगदानंद सिंह वरिष्ठ राजनेता हैं, उन्हें इस तरह की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। हमारी पार्टी की ओर से इस तरह की टिप्पणी आज तक नहीं की गई है। देश को जोड़कर सबको साथ लेकर चलना है। हमारे नेता का प्रयास है कि सभी समुदाय के लोग आपस में प्रेम से रहे, देश में भाईचारा रहे। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों को अपने-अपने नियम के हिसाब से चलने का अधिकार है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें